डीईओ के खिलाफ की गंभीर टिप्पणी, लिखा पत्र आदेश के बाद भी डीइओ ने नहीं की आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ जांच, उल्टा इचाक में ही कर दिया प्रतिनियुक्त Hazaribagh : आरडीडीई सुमनलता टोपनो बलिहार ने इचाक बीआरसी के लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर संजय राणा का प्रतिनियोजन तत्काल प्रखंड से समाप्त करने और दूसरे कर्मी को बहाल करने का आदेश डीईओ को दिया है. दरअसल संजय राणा बरही बीआरसी में बहाल हैं और उसे पदमा और इचाक का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. इचाक और पदमा में उसकी उपस्थिति नगण्य पायी गई. साथ ही इन दोनों प्रखंडों में उसके कर्तव्यों में लापरवाही पायी गई थी. स्पष्टीकरण में भी उसका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया. जिस कारण उसे इचाक से हटा दिया गया था. लेकिन डीईओ ने उसे फिर से इचाक में प्रतिनियुक्त कर दिया था. इस आशय की शिकायत झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्त सचिव कुमार सतपाल ने आरडीडीई से की. आरडीडीई ने डीईओ पर गंभीर टिप्पणी करते हुए लिखा कि जिस लेखापाल और कंप्यूटर ऑपरेटर संजय राणा पर परिवाद जांच चल रही है, उस मामले की डीईओ ने जांच भी नहीं की और फिर से इचाक में ही प्रतिनियुक्त कर दिया. ऐसे में आरडीडीई ने आदेश दिया कि जांच होने तक संजय राणा का इचाक बीआरसी से प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए वहां दूसरी जगह से लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर को प्रतिनियुक्त करें. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-situation-of-financial-crisis-in-colleges-including-kolhan-university/">जमशेदपुर
: कोल्हान विश्वविद्यालय समेत कॉलेजों में वित्तीय संकट की स्थिति [wpse_comments_template]
आरडीडीई ने इचाक के लेखापाल का प्रतिनियोजन समाप्त करने का दिया आदेश

Leave a Comment