Search

 
 
 

Re-NEET विवाद : NTA ने कांग्रेस के आरोप पर कहा, कई OMR शीट्स फर्जी, AI जनरेटेड, करेंगे कार्रवाई

मेडिकल प्रवेश परीक्षा री-नीट (Re-NEET) का रिजल्ट आ गया है. लेकिन विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि री-नीट परीक्षा में भारी अनियमितता की गयी है. उदाहरण देते हुए कहा कि अवनीश श्रीवास्तव नाम के एक छात्र की असली OMR शीट जानबूझकर अजीत सिंह नाम के दूसरे उम्मीदवार की शीट से बदल दिया गया.
 

Delhi : मेडिकल प्रवेश परीक्षा री-नीट (Re-NEET) का रिजल्ट आ गया है. लेकिन विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि री-नीट परीक्षा में भारी अनियमितता की गयी है. उदाहरण देते हुए कहा कि अवनीश श्रीवास्तव नाम के एक छात्र की असली OMR शीट जानबूझकर अजीत सिंह नाम के दूसरे उम्मीदवार की शीट से बदल दिया गया.

 

कांग्रेस ने इसे घोटाला करार देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है. कांग्रेस ने व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया है.कांग्रेस के इस  आरोप के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उस पर पलटवार किया है. 

 

एनटीए ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी कर चेताया है कि स्क्रूटनी (जांच) के लिए भेजी जा रही कई छात्रों की OMR शीट्स फर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा तैयार की गयी हैं. NTA ने कहा है कि ऐसा करने वाले लोगों ऐसे पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

 

बता दें कि कांग्रेस ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर एक भुक्तभोगी पिता का वीडियो संदेश शेयर करते हुए केंद्र सरकार और एनटीए पर हमला बोला है. 
 

 
कांग्रेस के आरोप के बाद NTA ने ट्वीट कर अपनी स्थिति साफ की है. एनटीए के अनुसार वह सभी शिकायतों की बारीकी से निगरानी और जांच कर रही है. बताया कि स्क्रूटनी के लिए जमा   कई OMR शीट जांच करने पर फर्जी और AI-जनरेटेड पायी गयी हैं.

 

NTA ने  छात्रों और अभिभावकों को सलाह है कि वे जांच कराने के लिए केवल ऑरिजनल OMR शीट ही जमा करें.   फर्जी या AI-जनरेटेड OMR शीट पाये जाने पर शिकायत करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं
  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही