में शराब में पानी मिलाकर सीलबंद करने का चल रहा गोरखधंधा, वीडियो वायरल
बीआरसी में शिक्षकों का चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू
[caption id="attachment_556215" align="alignnone" width="1599"]alt="बीआरसी में शिक्षकों का चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू" width="1599" height="906" /> बीआरसी में शिक्षकों का चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू[/caption] निपुण भारत मिशन के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) बरकट्ठा में बुधवार को शिक्षकों का चार दिवसीय आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुरू किया गया. प्रशिक्षण का शुभारंभ 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, प्रमुख रेणु देवी, बीईईओ किशोर कुमार, प्रशिक्षक छत्रु कुमार महतो, यूएमएस डुमरडीहा के साधन कुमार रवानी, एमएस बरकट्ठा के अशोक विश्वकर्मा और स्वामी राम तीरथ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण में 40 शिक्षक एक बैच में भाग ले रहे हैं. मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण आयोजित होने से शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई कराने में काफी आसानी होती है. बीच-बीच में शिक्षकों को प्रशिक्षित करना बहुत जरूरी है. इससे शिक्षकों के बीच ऊर्जा मिलती है. साथ ही विद्यालय में बच्चों को प्रशिक्षण में बताए गए निर्देशों का पालन करते हुए पढ़ाई करने में सहूलियत होती है. प्रशिक्षण में मुकेश पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय, रियाजद्दीन अंसारी, भागीरथ ठाकुर आदि मौजूद थे.
श्याम भक्त परिवार का फाल्गुन एकादशी महोत्सव की तैयारी शुरू
[caption id="attachment_556216" align="alignnone" width="1600"]alt="श्याम भक्त परिवार का फाल्गुन एकादशी महोत्सव की तैयारी शुरू" width="1600" height="1200" /> श्याम भक्त परिवार का फाल्गुन एकादशी महोत्सव की तैयारी शुरू[/caption] श्री श्याम भक्त परिवार हजारीबाग की ओर से दो दिवसीय फाल्गुन एकादशी महोत्सव दो और तीन मार्च को बड़े ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है. इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है. हजारीबाग शहर के कई धार्मिक स्थलों बुढ़वा महादेव मंदिर, श्री राणी सती मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, महावीर स्थान, बड़ा अखाड़ा, कुम्हार टोली स्थित मंदिर, कानी बाजार स्थित मंदिर, हरि हनुमान मंदिर आदि में पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं. कार्यक्रम में हजारीबाग के सुप्रसिद्ध भजन गायक वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी, कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक अनुराग बेदी, नेहा गुप्ता एवं किशन पधार रहे हैं. मौके पर श्याम प्रेमियों ने कहा कि बाबा श्याम की असीम कृपा से कार्यक्रम बेहद ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा. धार्मिक स्थल पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं के अपार उत्साह को देखकर सभी श्याम प्रेमियों का मन काफी प्रसन्न है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-section-144-imposed-after-clash-internet-service-stopped-dc-sp-doing-camp/">पलामू
: झड़प के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद, डीसी-एसपी कर रहे कैंप [wpse_comments_template]

Leave a Comment