Search

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में कई फैसले समेत लातेहार की 4 खबरें पढ़ें

लातेहारः नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में लिए गए कई निर्णय

Latehar: नगर पंचायत बोर्ड की एक बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की की अध्यक्षता में नगर पंचायत भवन में आयोजित किया गया. मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा व कार्यपालक पदाधिकारी शेखर कुमार समेत नगर पंचायत के कई वार्ड सदस्य उपस्थित थे. बैठक में नगर पंचायत मे अनुबंध पर पूर्व से रखे गए 42 सफाई कर्मी, एक चापाकल मिस्त्री, दो पंप चालक, एक लेखापाल, दो पीआइयू व एक कंप्यूटर आपरेटर की सेवा विस्तार एवं दैनिक वेतनभोगी एवं अनुबंध कर्मियों के ईपीएफ की कटौती की स्वीकृति दी गई. इसके अलावा बैठक में 15वें वित्त, अमृत योजना एवं नागरिक सुविधा मद से थाना चौक के पुराने कांजी हाउस की भूमि पर सब्जी मार्केट का निर्माण, अंचलाधिकारी से प्राप्त भूमि प्रतिवेदन के आधार पर टैंपो स्टैंड व पार्क का निर्माण, तपाखास में धर्मशाला की भूमि पर अवस्थित सब्जी मार्केट में बाउंड्री निर्माण, कन्या मध्य विद्यालय लातेहार के सामने वाहन पार्किंग का जीर्णोद्धार कराने की स्वीकृति प्रदान की गई. कनीय अभियंता संदीप बेदिया के प्रतिवेदन पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन का रंग रोंगर व मरम्मति कार्य कराने, सड़क सुरक्षा के तहत नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पार्किंग व नो पार्किंग जोन का बोर्ड लगाने आदि की भी स्वीकृति प्रदान की गई. बैठक में वार्ड पार्षद प्रियंका कुमारी, विमला देवी, प्रमिला देवी, सुनीता श्रीवास्तव, पिंकी देवी, बेबी देवी, संयुक्ता कुंवर, गुडि़या देवी, वीरेंद्र पासवान, संतोष रंजन, मुश्तरी बीबी, तरसीला कुजूर, आशा देवी इंद्रदेव उरांव, जीतेंद्र पाठक के अलावा सहायक संतोष कुमार सिंह, सिटी प्रबंधक जया लक्ष्मी भगत, सिटी मिशन प्रबंधक डॉ आनंद किशोर दांगी, कनीय अभियंता संदीप कुमार व राजस्व संग्रहणकर्ता राजू प्रसाद आदि उपस्थित थे. -----------

समन्वय स्थापित कर करें विकास योजनाओं का क्रियान्नवयन: डीसी

लातेहार: उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. डीसी ने आपसी समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी. बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा के क्रम में विभागीय रिक्तियों, छात्रवृत्ति, मनरेगा के तहत मजदूरी बकाया रा, प्रधानमंत्री आवास, अंबेडकर आवास, पोटो हो खेल मैदान, पशुधन विकास योजना, पेंशन, राशन, आंगनबाड़ी केंद्र, पोषण वाटिका व भू-अर्जन समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में छात्रों को समय छात्रवृति देने, स्कूलों में बच्चों के ड्रेस, पानी, एवं शौचालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. कहा कि ऐसे विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराएं जहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है. उन्होंने सिविल सर्जन से समन्वय स्थापित कर स्कूली बच्चो का नेत्र जांच कराने का निर्देश डीएसई व डीइओ को दिया. उपायुक्त ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र सुगमता से बनाने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया. उपायुक्त ने बताया कि जिले में लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को निशुल्क स्वास्थ सुविधा 15 मई से चार जून तक उपलब्ध कराई जाएगी. लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन लातेहार के स्टेशन पर खड़ी रहेगी. इस ट्रेन के माध्यम से चिकित्सकों के द्वारा नेत्र रोगियों का इलाज और ऑपरेशन तथा कटे-फटे होठ वाले मरीजों का इलाज किया जाएगा. उपायुक्त ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं योग्य लाभुकों को जागरूक कर योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया. बैठक में पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर कुमार आशीष, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप,सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार व नीत निखिल सुरीन समेत कई जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित थे. ----------

पेयजल और अन्य शिकायतों के निपटारे के लिए कर्मी प्रतिनियुक्त

लातेहारः अनुमंडल पदाधिकारी सह नगर पंचायत क कार्यपालक पदाधिकारी शेखर कुमार ने गरमी में पेयजल की समस्या को देखते हुए खराब चापाकलों की मरम्मति एवं नियमित पेजयल आपूर्ति के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है. पेजयल समस्याओं के निपटारे के लिए नगर प्रबंधक जया लक्ष्मी भगत (852639976), कनीय अभियंता संदीप बेदिया (6204454813), कंप्यूटर ऑपरेटर अभिषेक कुमार (7909069602), चापाकल मिस्त्री केश्वरी यादव (8986630557) व प्लंबर सकेंद्र भुइयां (9973446994) को प्रतिनियुक्त किया है. इसी प्रकार सफाई व पथ प्रकाश की शिकायतों की निपटारा के लिए नगर प्रबंधक जया लक्ष्मी भगत, कनीय अभियंता संदीप बेदिया व संजीव कुमार (9576616570) तथा क्षेत्र पर्यवेक्षक रंधीर कपूर (6299830419)को प्रतिनियक्त किया है. कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ने पानी, बिजली व पथ प्रकाश की शिकायतों के निपटारा के लिए उपरोक्त प्रतिनियुक्त कर्मियों के मोबाइल नंबरों पर सुबह नौ बजे से संध्या पांच बजे तक संपर्क करने की अपील की है. -----------

सरहुल समितियों को प्रखंड प्रमुख ने उपलब्ध कराया मांदर

बालूमाथ: प्रखंड प्रमुख ममता देवी ने बालू पंचायत के विभिन्न सरहुल अखड़ों के बीच 30 मांदर उपलब्ध कराया है. प्रमुख ममता देवी ने बताया कि सरहुल पर्व को ले कर उन्होने बालू पंचायत के अलग-अलग अखाड़ों के बीच मांदरों का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के अनुकरण में हमारा समाज धीरे-धीरे अपनी समृद्ध संस्कृति व विरासत को छोड़ते जा रहे हैं. हमें पुन: उस स्थापित करना है. मांदर, ढोल व नगाड़ा हमारे पांरपरिक वाद्य यंत्र हैं. पूर्वजों से हमें यह नृत्य व गीत विरासत में मिली है. इसे आने वाले नये पीढ़ी के लिए बचाकर रखना होगा. अखाड़ों के सदस्यों ने मांदर प्रदान करने पर प्रमुख को धन्यवाद किया है. मौके पर माधव सिंह, राकेश सिंह, रामप्रताप सिंह ,तेतर गंझु, नीरज प्रसाद, केदार सिंह व बाबूलाल भगत आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp