Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वच्छता उत्सव के तहत शपथग्रहण, निकली भव्य कलश यात्रा समेत सिमडेगा की 4 खबरें पढ़ें

स्वच्छता उत्सव के तहत नगर परिषद में रैली एवं शपथ का आयोजन

Simdega: शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से लगातार कई प्रकार के प्रयास किए जाते हैं, ताकि शहर का वातावरण साफ रहे. इसी कड़ी में शहरी विकास झारखंड सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता उत्सव कार्यक्रम के तहत नगर परिषद सिमडेगा द्वारा शहर में स्वच्छता रैली एवं शपथ समारोह का आयोजन किया. शुक्रवार को आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र कुमार, नगर अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, सभी वार्ड पार्षद, नगर परिषद के पदाधिकारी, महिला सफाई मित्र और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं. कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस दौरान स्वच्छता रैली झुलन चौक, महावीर चौक होते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई. यहां लोगों को स्वच्छता उत्सव के तहत साफ-सफाई बरतने का शपथ दिलाया गया.

भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

Simdega/Kolebira: रामजड़ी-श्रीमद् भागवत यज्ञ समिति द्वारा बस्ती में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान भव्य कलश यात्रा के साथ धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई. शनिवार को अखंड हरिकीर्तन प्रातः 6:00 बजे हुआ. दिनांक 19 मार्च दिन रविवार को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ इसका समापन किया जाएगा.

पेड से गिरकर विक्षिप्त की मौत

Simdega/Bano: बानो के नवा टोली निवासी राकेश सिंह की पेड़ से गिरने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, राकेश सिंह मानसिक रूप से बीमार था. इसके कारण वह कभी भी कुछ भी बोल देता था. राकेश ने रात्रि में बानो थाना जा कर पुलिस को बताया कि गांव का एक आदमी मारने की बात कर रहा है. राकेश सिंह की बात को सुन कर पुलिस ने रात को राकेश को थाना में ही रखा, लेकिन राकेश ने थाना में भी हमले की आशंका जतायी. पुलिस कर्मी समझ गए कि राकेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ जांच कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. थोड़ी देर बाद राकेश एक ट्रक के आगे कूद गया लेकिन वह बच गया. इसके बाद वह अपने परिजनों को छोड़ कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक पेड़ पर चढ़ गया.सिर के बल गिरने के कारण ज्यादा चोट लगी. इसके बाद उसकी मौत हो गई. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

झारखंड पार्टी का विस्तार

सिमडेगा/ठेठईटांगर: प्रखंड के गुटबहार पंचायत में शुक्रवार को झारखंड पार्टी की पंचायत समिति का गठन किया गया. बैठक में जिला अध्यक्ष संदेश एक्का उपस्थित रहे. संदेश एक्का ने कहा कि झारखंड पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो जाति, धर्म, समुदाय से ऊपर उठकर राजनीति करती है, और इसका एक मात्र उद्देश्य है लोगों का समुचित विकास करना. क्षेत्र में अब तक जो विकास कार्य आप लोगों ने देखा है वह मेरे पिता पूर्व मंत्री एनोस एक्का के कार्यकाल में असंभव होने के बावजूद उन्होंने कर दिखाया. कई जगहों पर पुल पुलिया सड़क के अलावा सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को इस क्षेत्र में लाने का काम किया. उनके जाने के बाद मानो विकास रुक सी गई है. इसलिए झारखंड पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन को आगे विस्तार करते हुए लोगों को जोड़कर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही