Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा के शिक्षण संस्थानों से जुड़ी 4 खबरें पढ़ें

कोडरमाः ग्रिजली कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम

Koderma: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने लक्ष्य गीत के साथ इसका का शुभारंभ किया. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ.बीसी. स्वेन ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना है. इस दौरान बीएड सत्र 2022- 24 के प्रशिक्षुओं को पीपीटी के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के संक्षिप्त इतिहास से अवगत कराया गया. साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत होने वाले विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्रशिक्षुओं को बताया कि व्यक्तित्व के विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना का कितना महत्वपूर्ण योगदान होता है .उन्होंने प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्साह के साथ सभी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय बीएड सत्र 2022-24  की प्रशिक्षु कविता कुमारी ,उषा कुमारी, रंजीत कुमार, वैद्यनाथ पंडित, राजन कुमार, सौरभ जितेंद्र कुमार, सोनू पंडित, उमेश कुमार, रोहित कुमार ,सूरज कुमार, रोशन कुमार,शमा परवीन ,खुशबू रानी, माइकल, मालती कुमारी ,अरविंद कुमार, नीलू, धीरज, मृत्युंजय, दीपक ,वैभवी, दीपिका ,शशांक ,स्नेहा, स्वाति ,फुल कुमारी ,खुशी, अनीशा ,राखी, प्रिया आदि उपस्थित थे. साथ ही सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार पासवान, अजय कुमार गुप्ता, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार और चुन्नू कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा द्वारा किया गया. -------

शारदा स्कूल में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम

कोडरमा: मडुआटांड स्थित शारदा स्कूल में अंबेडकर जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर नृत्य- संगीत व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गंगा, महिमा, विद्यांशुं और शीतल ने संगीत के माध्यम से अंबेडकर की जीवनी प्रदर्शित की. वहीं चंदन, आदर्श, गौतम, आयुष, पियुष, रिषभ ने नृत्य के रूप में अपनी प्रस्तुति दी. इसके अलावा हिन्दी भाषण प्रतियोगिता में विवेक व अंग्रेजी भाषा में शीतल प्रथम स्थान पर रहे. विद्यालय की प्रधानाचार्या बबीता पांडे और अन्य शिक्षकगणों ने अंबेडकर के त्याग, बलिदान, समर्पण, मेहनत और जीवन वृतांत पर बच्चों को जानकारी दी. इस अवसर पर सुमन सलुजा, शुभा शर्मा, अंजली कुमारी, राखी पात्रों,मुस्कान कुमारी, मीरा सिंह, अनु कुमारी, पलक कुमारी, निधि पांडे, पूनम कुमारी, पवन शर्मा, सरिता देवी, सोनम कुमारी, रिमझिम कुमारी, पूजा कुमारी एवं अभिभावकगण उपस्थित थे. --------

विवेकानंद कॉन्वेंट में स्कूल कप्तान व उपकप्तान का हुआ चुनाव

कोडरमा : चेचई, चाराडीह स्थित विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में सत्र 2023-2024 के लिए स्कूल कप्तान व उपकप्तान का चुनाव करवाया गया. दो दिन पूर्व बच्चों के बीच चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ किया गया था. जिसमें नामांकन दाखिला से लेकर नाम वापसी व चुनाव प्रचार की प्रक्रिया शामिल था. जिसमें कप्तान के लिए कक्षा दशम के साजन कुमार व कन्हैयालाल मेहता और उपकप्तान के लिए कक्षा नवम की उम्मे कुलसुम, लिली गुप्ता एवं कक्षा अष्टम की श्रेया कुमारी और सलोनी कुमारी ने नामांकन पत्र दाखिल कर चुनाव लड़ा. वोटर के रूप में कक्षा एक से दशम तक के सभी छात्र-छात्राओं ने बारी-बारी से वोटिंग की. चुनाव पूरी लोकतांत्रिक प्रणाली से सम्पन्न करवाया गया. चुनाव के उपरांत शिक्षकों ने मतों की गिनती कर रिजल्ट की घोषणा किए. जिसमें कप्तान कैंडिडेट साजन कुमार ने सर्वाधिक 178 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कन्हैयालाल मेहता को 3 वोटों से हराकर स्कूल कप्तान बने. वहीं उपकप्तान लिली गुप्ता ने सर्वाधिक 170 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सलोनी कुमारी को 31वोटों से हराकर उपकप्तान बनी. --------

सेक्रेड हार्ट स्कूल में आतंकवाद, डिजिटल इंडिया, स्वास्थ्य और क्लाइमेट चेंज विषय पर बच्चों ने विचार रखे

कोडरमा: सेक्रेड हार्ट स्कूल में सीसीए कार्यक्रम के तहत बच्चों के बीच एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में आतंकवाद, डिजिटल इंडिया, स्वास्थ्य, क्लाइमेट चेंज विषय पर बच्चों ने अपने विचार रखे. नवम, दशम वर्ग में इस प्रतियोगिता में जिया कुमारी को प्रथम,दिव्यानी सिंह को द्वितीय और मेघा सिंह को तृतीय स्थान मिला. प्रतियोगिता का संचालन तनीषा शर्मा ने किया. निर्णायक की भूमिका सतीश कुमार ने निभाई. कार्यक्रम सीसीआई इंचार्ज पायल सिंह की देखरेख में हुआ. इस मौके पर प्राचार्य नवीन कुमार ने कहा कि सीसीए बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करता है जहां वह अपनी हर तरह की प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन कर सकते हैं. उन्होंने बच्चों को एक्सटेंपोर का अर्थ बारीकी से समझाया. मौके पर सीसीए के ओवरऑल चार्ज प्रवीण कुमार, मनोज पांडेय, शशिराज मौजूद थे.

इनकी प्रस्तुति रही सराहनीय

आकांक्षा, शैलवी, अनुकल्प, अरनव, वर्षा, रुकैया, अनंदिता, दिव्यानी, राजनंदिनी, शिवम कुमार, निखिल कुमार, अनिल कुमार, तेजस, आर्यन, कौशांबी, गौरव राज, अनमोल राज, प्रियांशु, अमन कुमार, माही राज, नयनतारा गुप्ता, राजनंदिनी, बंटी कुमार, पलक परवेज, ऋषभ राज और अंकित कुमार की प्रस्तुति सराहनीय रही. ---  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही