Search

कोर्ट और बीएस कॉलेज में होली मिलन, स्वास्थ्य शिविर समेत लातेहार की 5 खबरें पढ़ें

गिले-शिकवे भुलाने का त्योहार है होली :पीडीजे

पहली खबर Latehar: अधिवक्ता संघ लातेहार द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार ने कहा कि होली गिले-शिकवे भुलाने का त्यौहार है. कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से रंगों के इस त्यौहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने शुभकामनाएं देते हुए न्यायाधीशों एवं अधिवक्ता का स्वागत किया. सचिव वृंद कुमार ने कहा कि होली का त्यौहार रंगों का त्योहार है. वरीय अधिवक्ता मो समसुल कमर खान शम्स ने शायराना अंदाज में होली के कई गीत पेश किये. खान ने कहा कि होली एक ऐसा त्यौहार है जहां सभी लोग पुरानी बातों को भूल कर एक नई शुरुआत करते हैं. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो अब्दुल नासीर ने होली की शुभकामनाएं दी. वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार ठाकुर ने होली की महत्ता पर चर्चा की. मंच संचालन करते हुए अधिवक्ता सुनील कुमार ने कहा कि रंगों के इस त्यौहार में लोगों में एक अलग उमंग होती है. हम सबको मिलजुल कर इसका आनंद उठाना चाहिए. धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता राजीव रंजन कुमार पांडेय ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राजीव आनंद, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार दास, द्वितीय अमित कुमार, तृतीय संजीव झा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशि भूषण शर्मा, डीएलएसए सचिव स्वाति विजय उपाध्याय, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी मिथिलेश कुमार, प्रभारी न्यायाधीश राहुल कुमार, वरीय अधिवक्ता मिथिलेश कुमार सिन्हा, जानकी प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, वरीय अधिवक्ता संजय कुमार, संयुक्त सचिव लाल अरविंद नाथ शाहदेव, लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, देवेंद्र द्विवेदी, वासुदेव पांडेय, सुधीर कुमार सिंह, सविता साहू, नवीन कुमार गुप्ता, गणेश प्रसाद, मिथिलेश कुमार, निरंजन मलान, अब्दुल सलाम, रमन महतो, विवेक कुमार, रश्मि, सफदर अली, प्रिंस कुमार, अश्विनी कुमार, प्रवीण कुमार, विपिन कुमार, सुदर्शन पासवान, अमित कुमार गुप्ता व रिंकू पांडेय समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया. ------- दूसरी खबर https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/holi-milan-samaroh-me-bs-colaage-ke-log_539.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बीएस कॉलेज में मनाया गया होली मिलन समारोह

लातेहार: शहर के बानपुर इलाके में बनवारी साहु महाविद्यालय में शनिवार को होली मिलन का आयोजन हुआ. इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की बधाई दी. छात्र व छात्राओं ने भी शिक्षकों से आर्शीवाद लिया. मौके पर संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो पीके तिवारी ने कहा कि होली आपसी भाईचारा व सौहार्द का त्यौहार है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार होली में सब रंग मिल कर एक हो जाते हैं, उसी प्रकार हमें भी आपसी मनमुटाव व भेदभाव भूला कर एक हो जाना चाहिए. उन्होंने होली को सौहार्दपूर्ण और पांरपरिक रूप से मनाने की अपील की. होली में हुड़दंग करने वालों से बचने की सलाह दी. मौके पर महाविद्यालय के कई प्राध्यापक आदि उपिस्थत थे. ---- तीसरी खबर https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/sambodhit-karte-dr-bhishek_354.jpg"

alt="" width="1599" height="899" />

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

लातेहारः रांची के मीनाक्षी नेत्रालय एवं आरोग्य भारती, लातेहार के संयुक्त तत्वावधान मे सदर प्रखंड के जालिम खुर्द गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन मीनाक्षी नेत्रालय के निदेशक डॉ अभिषेक कुमार सिंह, मुखिया सुनीता देवी, डॉ विकास कुमार, रवि प्रकाश द्विवेदी व चंदन प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सिंह ने कहा कि इस शिविर का उदेश्य सुदूरवर्ती गांवों के लोगों को उनके ही गांव में चिकित्सीय सुविधा पहुंचाना है. संबोधित करते हुए रवि प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एक सराहनीय कार्य है. इसके लिए उन्होंने मीनाक्षी नेत्रालय के चिकित्सक सह निदेशक डॉ सिंह के प्रति आभार प्रकट किया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी, वकील सिह, रविंद्रनाथ सिंह व राजेश ठाकुर आदि उपिस्थत थे. ----- चौथी खबर

नगर पंचायत की दो करोड़ 45 लाख की योजनाओं का शिलान्यास,उद्घाटन

लातेहारः शनिवार को नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में दो करोड़ 45 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास,उदघाटन किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, एसडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी शेखर कुमार एवं संबंधित वार्ड पार्षदों ने योजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास किया. कुल सात पीसीसी सड़क, कारगिल पार्क एवं नौ नाली का उदघाटन किया गया. जबकि एक पीसीसी सड़क का शिलान्यास नारियल फोड़ कर एवं शिलापट्ट अनावरण कर किया गया. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की व उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि वह नगर पंचायत क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर है. इन योजनाओं के शिलान्यास व उदघाटन से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. उन्होंने कहा कि अन्य योजनाएं भी प्रस्तावित हैं, शीघ्र ही उन पर निर्णय ले कर काम प्रारंभ कराया जाएगा. मौके पर वार्ड पार्षद संयुक्ता कुंवर, बेबी देवी, सुनीता श्रीवास्तव, आशा देवी, विमला देवी, गुडि़या सिन्हा, प्रमिला देवी, जीतेंद्र पाठक, संतोष रंजन, पिंकी देवी, प्रियंका देवी, कनीय अभियंता संदीप कुमार व संवेदक सुरेश प्रसाद आदि उपिस्थत थे. ------   पांचवीं खबर

डीसी,एसपी ने अभियोजन कार्यालय का किया निरीक्षण

लातेहारः प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक के उपरांत उपायुक्त भोर सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने अभियोजन कार्यालय का निरीक्षण किया. प्रभारी लोक अभियोजक अशोक कुमार दास ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों ने कार्यालय के इस जर्जर भवन का अवलोकन कर इसका शीघ्र निराकरण करने की आश्वासन दिया है. मालूम हो अभियोजन कार्यालय वर्षों से जीर्ण पड़ी हुई है. इसकी मरम्मत की दिशा में भवन निर्माण विभाग द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. वरीय अधिकारियों के इस निरीक्षण से अभियोजन कार्यालय कर्मियों एवं अधिवक्ताओं में आशा का संचार हुआ है. -----

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp