Ramgarh : उपायुक्त माधवी मिश्रा ने गुरुवार को पतरातू प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उपायुक्त ने पतरातू प्रखंड में निर्माणाधीन 100 बेड के प्रीफैबरीकेटेड अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पतरातू का निरीक्षण किया. मौके पर उपायुक्त ने पतरातू प्रखंड में 100 बेड के निर्माणाधीन प्रीफैबरीकेटेड अस्पताल के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करवाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-those-who-serve-their-parents-are-never-sad-palash-sarkar/">धनबाद:
माता पिता की सेवा करने वाले कभी दुःखी नहीं होते: पलाश सरकार
में वित्तीय अनियमितता बरतने पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश चौथी खबर
माता पिता की सेवा करने वाले कभी दुःखी नहीं होते: पलाश सरकार
डीसी ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
वहीं उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. दौरे के क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में उपायुक्त ने विद्यालय में बच्चियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. वहीं उपायुक्त ने बच्चियों के साथ सीधा संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं शिक्षण कार्यों की जानकारी ली. दूसरी खबरउपायुक्त माधवी मिश्रा ने किया दुलमी प्रखंड का दौरा
उपायुक्त, रामगढ़ माधवी मिश्रा ने गुरुवार को रामगढ़ जिला अंतर्गत दुलमी प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उपायुक्त ने दुलमी प्रखंड में निर्माणाधीन झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया. मौके पर उपायुक्त ने अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द कार्य पूरा करने को कहा. माधवी मिश्रा ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधा देने को कहा. तीसरी खबरउपायुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम
विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर पांच टीबी मरीजों को गोद लेने की घोषणा एवं मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया. प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में रामगढ़ सदर अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपायुक्त माधवी मिश्रा के द्वारा विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर 24 मार्च 2023 को पांच टीबी मरीजों को गोद लेकर इलाज के दौरान उन्हें फूड बास्केट उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी. मरीजों को गुरूवार को उपायुक्त द्वारा फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया. इसे भी पढ़ें :पाकुड़:योजनाओं">https://lagatar.in/pakur-order-to-register-an-fir-for-financial-irregularities-in-the-schemes/">पाकुड़:योजनाओंमें वित्तीय अनियमितता बरतने पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश चौथी खबर
Leave a Comment