Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ जिले की 5 अहम खबरें पढ़ें एक साथ

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा खत्म करने को लेकर निकाली गई जागरुकता रैली Ramgarh : ज्ञान महिला समिति के द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा खत्म करने के लिए जागरुकता रैली निकाली गई. यह रैली शनिचरा बाजार, ममता गड़ा, मिलोनी क्लब, छोटकी मुर्राम पहुंचकर संपन्न हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता सावित्री देवी व संचालन पारो देवी ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल शामिल हुए. इस मौके पर विनोद जायसवाल ने कहा कि पूरे रामगढ़ जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा खत्म करने के लिए जागरुकता रैली निकाली जाएगी. साथ ही महिलाओं को घर-घर जाकर बेटियों को शिक्षित बनाने के लिए जागरूक किया जाएगा. आगे उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा खत्म करने, नशा मुक्त समाज एवं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समिति के सदस्यों के द्वारा कार्य किया जा रहा है. भाजपा कार्यालय में बैठक, मन की बात का सौवां एपिसोड को सुनने को लेकर चर्चा बुधवार को हाथमारा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों की एक बैठक की गई.बैठक में आगामी रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के सौवें भाग का प्रसारण पूरे रामगढ़ विधानसभा में प्रमुखता से सुनने पर जोर दिया गया. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने एवं मंच संचालन महामंत्री प्रो. खिरोधर साहू ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा रामगढ़ प्रभारी शशिभूषण भगत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के द्वारा देश में हो रहे विकास, अविष्कार और सुदूरवर्ती ग्रामीण द्वारा कृषि में अनोखे प्रयोग जैसी जानकारियों से पूरे देश को परिचित करवाने का जो शृंखला चलाया है, वह पूरे विश्व में लोकप्रिय हो चुका है. उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव मांगते हुए कहा कि आगामी रविवार को इस कार्यक्रम का सौवां प्रसारण होना है. अतः पार्टी द्वारा पूरे विधानसभा क्षेत्र के सौ बूथ को चिन्हित कर कार्यक्रम को वृहत पैमाने में सुनने के लिए आसपास के तीन बूथ को एक साथ मिलाकर वहां भारी संख्या में कार्यक्रम को सुनना है.

जमात ए इस्लामी हिंद रामगढ़ का ईद मिलन समारोह

जमात ए इस्लामी हिंद रामगढ़ की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्वागत भाषण जमात ए इस्लामी हिंद के स्थानीय अध्यक्ष असद बारी ने प्रस्तुत किया. इस मौके पर इंद्रजीत सिंह कालरा, आदित्य नाथ त्रिपाठी, मोहम्मद फिरोज़ और बलराम सिंह ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए. अध्यक्षीय भाषण जियाउल हक, सचिव अलमानार एजुकेशनल फाउंडेशन, झारखंड ने प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया जिस तरह से हर धर्म में त्योहार है, उसी तरह से इस्लाम में त्योहार के रूप में ईद है. एक महीना के प्रशिक्षण से गुजरने पर इनाम के तौर पर ईद है. साथ ही खुशी मानने का तरीका जो इस्लाम ने बताया है, वो ईश्वर के आगे सजदह करना है यानी ईद के दिन दो रिकात नमाज जो पढ़ी जाती है वो शुकराना की नमाज है. कार्यक्रम का असल उद्देश्य आपसी भाईचारा और सद्भावना को कायम रखना है. अकार्यक्रम का संचालन हाशिम राही ने किया.

ग्रामसभा आयोजित कर ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी

सौन्दा डी पंचायत भवन में सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम के तहत सत्र 2023-24 के लिए ग्रामसभा के माध्यम से बुधवार को विभिन्न वार्षिक योजना का चयन किया गया. ग्रामसभा की अध्यक्षता मुखिया उपेंद्र शर्मा व संचालन पंचायत सेवक नरेश हजाम ने किया. ग्रामसभा में सड़क, नाली, नाली सफाई, कचड़ा सफाई, लाईट मरम्मती, जल मीनार मरम्मती, पंचायत भवन मरम्मती व रंग रोगन, ओपन जीम, बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क के समान, कुआं मरम्मती, 12 महिला समूह संगठनों को प्रोत्साहित करने को ले मनोरंजन के लिए सामग्री, दोनों आंगनबाड़ी केंद्र की सामग्री, मुख्य चौक सौन्दा डी यात्री शेड के पास शुद्ध व ठंडा पानी मशीन लगाने सहित संपूर्ण सौन्दा डी पंचायत का विकाश योजनाएं ग्रामीणों की उपस्थित में बनाई गई. ग्रामसभा के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि आगामी दिनों में सौन्दा जल नल योजना को सफल बनाने के लिए प्रखंड कार्यालय पतरातू में सौन्दा डी पंचायत प्रतिनिधि एकदिवसीय भूख हड़ताल पर बैठेंगे.

जेएम कॉलेज में साइबर डिफेंस पर कार्यशाला

पटेलनगर भुरकुंडा स्थित जेएम कॉलेज में विनोब भावे विश्वविद्यालय के फोर इयर अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम सेमेस्टर दो के तहत बुधवार को साइबर डिफेंस पाठ्यक्रम से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि साइबर एक्सपर्ट वेंकटेश बालाजी एवं ममता वर्मा उपस्थित हुईं. कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का परिचय, साइबर अपराध और साइबर कानून, सोशल मीडिया अवलोकन और सुरक्षा, डिजिटल सुरक्षा, ई-कॉमर्स और डिजिटल भुगतान से संबंधित जानकारी, साइबर सुरक्षा का अवलोकन, डेटा गोपनीयता व डेटा सुरक्षा, साइबर सुरक्षा प्रबंधन, अनुपालन और शासन आदि के बावत पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी देनी थी. कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विद्यानन्द तिवारी ने किया. (हजारीबाग की खबरों के लिए यहां क्लिक करें) इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/land-scam-ed-freezes-50-bank-accounts-10-lakh-recovered-from-shekhars-house/">जमीन

घोटालाः ED ने 50 बैंक खातों को किया फ्रीज, शेखर के घर से मिले 10 लाख
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही