Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ जिले की 5 अहम खबरें पढ़ें एक साथ

डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं Ramgarh : सोमवार को डीसी माधवी मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिलने आए लोगों से मुलाकात की. इस दौरान लोगों ने भूमि, रोजगार, विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं के लाभ सहित अपनी विभिन्न समस्याओं से डीसी को अवगत कराया जिसके बाद डीसी ने मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

जुबिली काॅलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं मिशन लाइफ पर कार्यशाला

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग एनएसएस प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार रिभर साईड भुरकुंडा स्थित जुबिली काॅलेज एनएसएस इकाई दो के तत्वावधान में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण एवं मिशन लाईफ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. विषय प्रवेश कराते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. अर्जुन कुमार मिश्रा ने कहा कि मिशन लाईफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महतवाकांक्षी योजना है, जिसकी शुरुआत गुजरात के केवड़ीया से की गई है. इस योजना के अंतर्गत तीन बातें रिड्यूश (कमी करना), रियूज (पुनः उपयोग करना) व रिसाईक्लिंग पर फोकस करना है. इसका तात्पर्य यह है कि हमें अपने जीवन में ऐसा बदलाव लाना है, ताकि कार्बन उत्सर्जन कम से कम हो. मुख्य वक्ता अरूण कुमार सिंह झा ने कहा कि हमसबों का यह दायित्व है कि कम से कम सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर जल संरक्षण पर जोर दें, तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेगा.

श्री अग्रसेन स्कूल में लगा नेत्र जांच शिविर

श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में सोमवार को बच्चों एवं शिक्षकों के लिए नेत्र जांच शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन प्राचार्य विवेक कुमार प्रधान व चिकित्सीय टीम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शिविर में शार्प साइट आई हॉस्पिटल रांची के चिकित्सकों ने आंखों की जांच की. इस दौरान आशीष प्रकाश, प्रकाश कुमार यादव, विकास कुमार सोनी, अफरोज आलम ने आंखों की जांच करते हुए आंखों की सही देखभाल की जानकारी दी. साथ ही बताया कि ज्यादातर बच्चों की आंखों में कोई कमी नहीं मिली. कुछ में ड्राईनेस की समस्या पाई गई. मौके पर प्राचार्य विवेक कुमार प्रधान ने कहा कि आजकल बच्चों का ज्यादातर समय मोबाइल व कंप्यूटर पर व्यतीत हो रहा है. ऐसे में आंखों पर इसके पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में सचेत रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि समय-समय पर बच्चों की आंखों की जांच होने से किसी भी प्रकार की संभावित परेशानी से बचा जा सकता है.

दोहाकातु पंचायत में जलमीनार का उद्घाटन

रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत दोहाकातु पंचायत में मरम्मति कर जलमीनार का सदर पार्षद धनेश्वर महतो ने उद्घाटन किया. मौके पर पार्षद ने कहा कि हम विकास के कदम में पहले पायदान पर हैं. आगे प्रयास रहेगा कि हर घर तक पानी पहुंचाया जाए. बताते चलें कि 50 घरों में पानी की समस्या थी, अब घर-घर पानी मिलेगा. पानी टंकी पिछले एक वर्षों से खराब थी.

भूमि पर चल रहा जबरन कब्जा, पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

बोंगावार निवासी शत्रुधन प्रसाद ने सोमवार को रामगढ़ एसपी को आवेदन सौंपा है. जिसमें जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा है कि उसकी भूमि पर जबरन कब्जा का प्रयास चल रहा है. उन्होंने नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत की है. दिए आवेदन में बताया गया है दिनांक 20/03/2023 को थाना प्रभारी ओपी कुजू (माण्डू) को दिये गये आवेदन पर अबतक कार्रवाई नहीं की गई. अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ से बात करने की सलाह देकर बैरंग लौटा दिया गया. एसपी को बताया कि मेरी खरीद की भूमि मांडू थाना नंबर 153 खाता नंबर 241 प्लॉट नंबर 202, 302 कुल रकबा 70 डिसमिल है. दिनांक 07/05/2023 से मेरी भूमि पर जबरन चाहरदीवारी का निर्माण किया जा रहा है. मैंने पुनः कूजू थाना में जाकर इसकी सूचना दी तो कमलेश नाम के पदाधिकारी द्वारा मुझे दूसरे पदाधिकारी के पास जाने के लिए कहा जा रहा है. अगर मैं अपनी जमीन पर गया तो मेरी हत्या हो सकती है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही