Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ जिले की 5 अहम खबरें एक साथ पढ़ें

चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

Ramgarh: चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के तहत शुक्रवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान सर्वप्रथम यूनिसेफ की सहयोगी संस्था डेवनेट से निर्भय कुमार के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला. साथ ही उनके द्वारा चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के माध्यम से स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन के उपायों के प्रति भी जानकारी दी गई. कार्यशाला के दौरान उपायुक्त ने कहा कि माहवारी एक ऐसी प्रक्रिया है.जिससे कि सभी युवतियों और महिलाओं को गुजारना पड़ता है. जागरूकता के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी युवतियों व महिलाओं को कई तरह की बीमारियों/ संक्रमण का सामना करना पड़ता है. वर्तमान समय में भी इस संबंध में लोग बात करने से परहेज करते हैं, जबकि माहवारी के दौरान स्वच्छता को नजरअंदाज करना आगे चलकर एक गंभीर रूप ले सकता है. उपायुक्त ने कहा कि माहवारी संबंधित भ्रांतियों को दूर करने व जागरूकता के लिए यह बहुत जरूरी है कि सबसे पहले लोग खुलकर इस पर बात करें. मौके पर उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित पंचायती राज, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, जेएसएलपीएस, शिक्षा प्रखंड विकास पदाधिकारियों आदि को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने एवं जमीनी स्तर पर विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर लोगों के बीच से माहवारी से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने, माहवारी के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़े की स्वच्छता व सैनिटरी पैड के नियमानुसार निष्पादन को लेकर कार्य करने व लोगों को जागरूक करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. -------------

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रेफर

Ramgarh: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के भुरकुंडा-सौदा डी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार कर युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, साकुल बस्ती निवासी रोहित कुमार (18वर्ष) पिता अनद साव अपाचे बाइक जेएच 24 H 7416 पर भुरकुंडा से सौंदा डी की तरफ जा रहा था. इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर नीचे धौड़ा पहुंच मार्ग पर बनी पुलिया से जा टकराई. घटना में युवक को काफी चोटें आई है. घायल के सिर में और अंदरूनी चोटें बताई जा रही है. वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया. ------------

बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

Ramgarh: भारतीय जनता पार्टी भुरकुंडा मंडल एसटी मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश टोपो के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि भुरकुंडा बाजार बिरसा चौक पर मनाई गई इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुमेल उरांव,भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा सांसद प्रतिनिधि जगतार सिंह दक्षिण प्रमंडलीय सह प्रभारी योगेश दांगी बुद्धि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सत्येंद्र नारायण सिंह उपस्थित हुए. सभी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. लोगों ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा की भगवान बिरसा मुंडा अंग्रेजों के खिलाफ शोषित वर्ग को उन्होंने मुक्त करने का प्रयास किया आज उनके बताए हुए मार्ग पर हम सभी चलने का संकल्प लेते है. --------------

सीसीएल भुरकुंडा अस्पताल में एसी कैंटीन का हुआ उद्घाटन

Ramgarh: सीसीएल आदर्श क्षेत्रीय चिकित्सालय भुरकुंडा में शुक्रवार को संगिनी महिला समिति ने पर्यावरण दिवस पर हुए चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया. वहीं इस अवसर पर संगिनी महिला समिति की अध्यक्ष सह सीसीएल बरकासयाल महाप्रबंधक की पत्नी सुधा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि नवनिर्मित एसी कैंटीन का विधिवत फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान कैंटीन संचालक मुकेश राउत और उनकी पत्नी गुड़िया देवी ने बुके देकर सुधा सिंह का स्वागत किया. वहीं संगिनी महिला समिति की सदस्यों ने एसी कैंटीन का अवलोकन किया. विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. --------------

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त ने की माल्यार्पण 

Ramgarh: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, अपर समाहर्ता नेल्सम एयोन बागे एवं अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन सहित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों के द्वारा पुष्प एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही