Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग जिले की 5 खबरें पढ़ें एक साथ

सोहरा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू, पूर्व विधायक हुए शामिल

Chouparan : चौपारण के सोहरा स्थित ऐतिहासिक समोखर माता मंदिर में आयोजित श्रीमद्भगवत कथा सह सात दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ शिनवार को कलश यात्रा के साथ हुआ. कलश यात्रा में काफी सख्या में श्रद्धालुओं के साथ बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव भी शामिल हुए. समोखर मंदिर से निकली कलश यात्रा लगभग पांच किमी लंबी दूरी तय करके नवादा नदी पहुंची, जहां बनारस से आए आचार्य हिमांशु मिश्रा व ओमकार मिश्रा ने जलभरणी कराया. पूर्व विधायक ने कहा श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण मनुष्य जीवन को सार्थक बनाता है. जन्म तो हर प्राणी एवं मनुष्य लेता है लेकिन उसे अपने जीवन का अर्थ बोध नहीं होता है. बाल्यावस्था से लेकर मृत्यु तक वह सांसारिक गतिविधियों में ही लिप्त होकर इस अमूल्य जीवन को नश्वर बना देता है. श्रीमद् भागवत ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है. इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है, इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक ऊर्जा से सशक्त हो जाता है. यज्ञ का आयोजन गांव के ही पांच भाइयों क्रमशः प्यारी राणा, बिराज राणा, बिसुन राणा, अर्जुन राणा, तपेश्वर राणा, कमलेश राणा, उमेश राणा आदि परिजनों के सहयोग से किया जा रहा है. आयोजकों ने बताया कि प्रति संध्या बनारस से आई सुप्रसिद्ध कथावाचिका मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी अपनी मधुर वाणी से कथा सुनाएंगी. कलश यात्रा में जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, पूर्व मुखिया राजदेव यादव, चय विश्वकर्मा समाज के सचिव डोमन राणा, समाजसेवी राजेन्द्र राणा, युगल राणा, जेएमएम नेता वीरेंद्र राणा, केदार राणा, भाजपा नेता आशीष सिंह, सतेंद्र सिंह, रामचन्द्र सिंह, मन्नू सिंह, राकेश पांडेय, सियाराम सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे. ---------

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/shobhyatra_674.jpg"

alt="" width="1120" height="1280" />

ब्रह्मऋषि समाज ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा Hazaribag : अक्षय तृतीया पर शनिवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संस्थान ब्रह्मऋषि समाज हजारीबाग की ओर से शहर के दीपूगढ़ा गोलंबर चौक के समीप ब्रह्मऋषि समाज के मुकेश कुमार के आवासीय परिसर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया. यहां काफी संख्या में जुटे ब्रह्मऋषि समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की तस्वीर पर पुष्पार्पण कर नमन किया. इस दौरान समाज के वरिष्ठ जनों ने भगवान परशुराम के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला और उनके जीवन से सभी ने सामूहिक रूप से प्रेरणा लेने का संकल्प भी लिया. इधर, ब्रह्मऋषि और ब्राह्मण समाज की ओर से शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. यह शोभायात्रा शहर के कोर्रा चौक से शुरू होकर बॉडम बाजार ठाकुरबाड़ी में संपन्न हुई. इस दौरान भगवान परशुराम का जयघोष के साथ उनका जीवंत चरित्र चित्रण किया गया. इसमें इंजीनियर अमन कुमार समेत कई लोग शामिल हुए. मौके पर ब्रह्मऋषि समाज हजारीबाग के संस्थापक अध्यक्ष सह आरएलजेपी के प्रदेश प्रधान महासचिव मुकेश कुमार ने कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे. महर्षि वेदव्यास, राजा बली, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य, ऋषि मार्कंडेय सहित उन आठ अमर किरदारों में उनकी गिनती होती है, जिन्हें कलयुग तक अमर माना जाता है. कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम वीरता के साक्षात उदाहरण थे. भगवान परशुराम त्रेता और द्वापर युग से अमर हैं. त्रेता युग के दौरान रामायण और द्वापर युग के दौरान महाभारत में इनकी अहम भूमिका रही है. मौके पर विशेष रूप से कटकमसांडी अंचल के सीओ अनिल कुमार सिंह, ब्रह्मऋषि समाज के सचिव कन्हैया शर्मा, प्रवक्ता डॉ. आनंद शाही, सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, दिनेश्वर सिंह, अजय शर्मा, स्वर्ण समाज के अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, विनोद सिंह, विजय सिंह, लक्ष्मण तिवारी, प्रभात कुमार सिंह, अर्जुन सिंह (अमीन), अभिमन्यु सिंह, बीएस ठाकुर, अजय शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, संतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. ------------

कटकमसांडी और कटकमदाग में परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड के नावाडीह, मयातू और खपरियांवा में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में ढोल-ताशे की धुन पर युवा थिरकते नजर आए. इस दौरान भगवान परशुराम की जय घोष करते हुए युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. इससे पूर्व नावाडीह शिव मंदिर में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर ढोल-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई, जो पूरे गांव में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर में पहुंची. वहां गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के संरक्षक अधिवक्ता रविन्द्र नाथ ओझा ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु जी के छठे अवतार के रूप में हुए और उन्होंने पृथ्वी से आतातायियों का वध किया. आज भी इस युग में भगवान परशुराम जैसे अवतार की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को कोई बांट नहीं पाया और न ही कोई बांट पाएगा. हम अखंड हैं और अखंड ही रहेंगे. अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष सुनीत कुमार ओझा ने कहा कि परशुराम संस्कृति है, राम राष्ट्र है और शिव श्रद्धा है, जबकि पार्वती विश्वास है. उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की पूजा घर-घर में होनी चाहिए और भगवान राम की तरह भगवान परशुराम भी पूजनीय हैं. इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि परशुराम का एक-एक चरित अनुकरणीय है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक, राजनीतिक व भ्रष्टाचार की बुराइयों को दूर किया जा सकता है. इस मौके पर परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के अध्यक्ष मुरारी मोहन ओझा, उपाध्यक्ष संदीप ओझा, सचिव सावन ओझा, कोषाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार, स्वदेश कुमार ओझा, कटकमदाग 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सुनील ओझा, अधिवक्ता कौशल ओझा, संदीप पांडेय, अनिल ओझा, आशीष दूबे, कृष्ण कांत ओझा, विनय दूबे, अगंद कुमार, कपिल कुमार, सुजीत ओझा, मुकेश ओझा, शैलेश दूबे, ललन ओझा सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे. ----------

बरही और कटकमसांडी में मना अर्थ डे, बच्चों ने पेंटिंग बना दिया पृथ्वी संरक्षण का संदेश

Hazaribag : अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर प्लस टू हाई स्कूल कटकमसांडी के छात्राओं ने पृथ्वी संरक्षण पर ऑनलाइन पेंटिंग्स प्रतियोगिता में चित्र बनाकर पृथ्वी के संरक्षण का संदेश दिया. छात्राओं ने पेंटिंग्स के माध्यम से पृथ्वी को नुकसान पहुंचाने वाली मानव गतिविधियों को दर्शाते हुए उससे बचने के भी उपाय को भी दर्शाया. ऑनलाइन पेंटिंग्स प्रतियोगिता का नेतृत्व कर रहे शारीरिक शिक्षा के शिक्षक सरोज कुमार मालाकार ने बताया कि वर्तमान समय में क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण प्रदूषण और जैव विविधता के संरक्षण के लिए इस प्रकार की जागरूक गतिविधियां छात्र छात्राओं के लिए बहुत ही जरूरी है. उन्होंने कहा कि वर्ष 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव से आए त्रासदी के बाद अमरीकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन के घोषणा के बाद पर्यावरण संरक्षण को लेकर 22 अप्रैल 1970 से अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत हुई. वर्ष 2023 के पृथ्वी दिवस का थीम है इन्वेस्ट इन अवर प्लानेट यानी हमारे ग्रह में निवेश करें. प्रतियोगिता के प्रथम पांच विजेता प्रतिभागियों क्रमवार मिली कुमारी, कल्पना सिंह, चांदनी कुमारी, गोसिया नाज और कशिश कुमारी के लिए प्रधानाध्यापिका डॉ. शिखा खाखा के साथ सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने उज्जवल भविष्य की कामना की. -----------

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/painting-katkamsandi_563.jpg"

alt="" width="1280" height="1280" />

श्रीदस ने पृथ्वी दिवस पर ऑनलाइन आयोजित किया चित्रांकण प्रतियोगिता

प्रकृति संरक्षण को लेकर बच्चों को निदेशक ने किया प्रेरित Barhi : ईद की छुट्टियों के कारण पृथ्वी दिवस पर श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल ने ऑनलाइन चित्रांकण प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसके तहत बच्चों ने आकर्षक पोस्टर और पेंटिंग से पृथ्वी से सिमटती हरियाली को सुरक्षित रखने का संदेश दिया. निदेशक रोहित राज सिंह ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को धरती को हरा-भरा बनाने की शपथ दिलाई. साथ ही भारत सहित विश्व में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने बताया कि इसे दूर करने का एकमात्र उपाय अधिकाधिक पौधारोपण ही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग पौधे लगाएं और उनका सही तरीके से देखभाल का भी प्रण लें. उन्होंने बच्चों को प्रकृति संरक्षण के लिए पौधरोपण, पॉलीथिन के प्रयोग से परहेज करने के लिए भी प्रेरित किया. प्रतियोगिता में विशाल, दीपा, अंजली, हिमांशु, रिया रानी, वर्षा, अनमोल आदि ने भाग लिया. -------------    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही