Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ जिले की 6 खास खबरें पढ़े एक साथ

Ramgarh : भुरकुंडा पुलिस ने रामगढ़ ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर पटेलनगर भुरकुंडा में मंगलवार को सड़क जागरुकता अभियान चलाया. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल कॉलेज के लिए आने-जाने वाले अभिभावकों को हेलमेट, सीट बेल्ट नहीं लगाने और ट्रिपल राइडिंग चलने वालों को गुलाब का फूल देकर सड़क एवं यातायात नियमों का शत प्रतिशत पालन करने का निवेदन किया. जागरुकता अभियान के बाद भुरकुंडा ओपी प्रभारी अमित कुमार ने श्री अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थियों को भी संबोधित किया. मौके पर ओपी प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण सड़क पर लापरवाही व यातायात नियमों की अवहेलना करना है. बच्चे देश के भविष्य हैं. बच्चों में बचपन से ही जो संस्कार के बीज रोपे जाते हैं, वह जीवन भर काम आते हैं. इसलिए बच्चों में सड़क पर सुरक्षित व्यवहार का संस्कार शुरू से भरने की जरूरत है. बच्चे अगर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होंगे, तो वह अपने अभिभावकों को भी नियमों के प्रति प्रेरित करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएंगे.

आजसू 30 अप्रैल को रांची में निकालेगी सामाजिक न्याय मार्च

आजसू पतरातू प्रखंड कमेटी मध्य जोन की बैठक मंगलवार को भुरकुंडा पंचायत भवन में हुई. इसकी अध्यक्षता मुखिया ब्यास पांडेय और संचालन प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा ने किया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सचिव विजय साहू, केंद्रीय सदस्य मनोज राम, एजेकेएसएस के केंद्रीय महामंत्री सतीश सिन्हा उपस्थित थे. बैठक में आगामी 30 अप्रैल को सामाजिक न्याय मार्च की सफलता पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई. मौके पर रोशनलाल चैधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं सहित राज्य की तमाम आम जनता के साथ छल किया है. राज्य के युवा एवं आम जनता रांची में आजसू पार्टी के बैनर तले राज्य सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ आगामी 30 अप्रैल को सामाजिक न्याय मार्च कर अपना आक्रोश दर्ज करेगी. क्षेत्र से सैंकड़ों की संख्या में लोग रांची के लिए कूच करेंगे. उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में अव्यवस्था का आलम है. युवाओं को रोजगार, महिला सुरक्षा, सरकारी योजनाओं का लाभ इन सभी मुद्दों पर सरकार विफल है. आगामी विधानसभा चुनाव में आम जनता इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी.

सद्भावना मंच का इस्लामिया उच्च विद्यालय में ईद मिलन समारोह

इस्लामिया उच्च विद्यालय रीवर साईड में सद्भावना मंच के तत्वावधान में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता डॉ. एसजे अख्तर और मंच संचालन नसीम अख्तर ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सह एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता शहजादा अनवर उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत हबीबुल्ला कासमी ने कुरान की तिलावत से किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेन्द्र कुमार ने कहा कि ईद आपसी सद्भावना, भाईचारगी, प्रेम और एकता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि हमारे पर्व-त्योहार आपस में एक-दूसरे को मिलाने का काम करता है. विशिष्ट अतिथि शहजादा अनवर सबों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि सभी पर्वों को मिल-जुलकर मनाना चाहिए. समारोह में एसजे अख्तर, मनोज कुमार, विकास कुमार, चंद्रावती ठाकुर, जकाउल्लाह ने भी अपने-अपने विचार रखे.

सौन्दा डी मध्य विद्यालय में अभिभावकों व शिक्षकों की बैठक

सौन्दा डी पंचायत के वर्ड सौन्दा मध्य विद्यालय में मंगलवार को अभिभावकों और शिक्षकों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया उपेंद्र शर्मा और संचालन प्रधानाध्यापक मटुक राम ने किया. बैठक में पीटीएम योजना के सरकारी दिशा-निर्देश पर अभिभावक और शिक्षक ने वार्षिक परीक्षा, नये शैक्षणिक सत्र, अगले सत्र में बच्चों के नामांकन पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया. कहा गया कि बच्चे देश के भविष्य हैं, इनका सर्वांगीण विकास जरूरी है. बच्चों के बेहतर पठन-पाठन के लिए हर सार्थक कदम उठाया जायेगा. मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि डब्लू पांडेय, विद्यालय समिति अध्यक्ष शकुंतला देवी सहित दर्जनों अभिभावक मौजूद थे.

"शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी" का आयोजन 

चितरपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय छोटकी लारी में मंगलवार को विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष भुनेश्वरी देवी की अध्यक्षता में शिक्षक - अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें आगामी 6 मई से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षा की तैयारी, मौसम को देखते हुए बच्चों की स्वच्छता, लू और धूप से बचने, शत-प्रतिशत उपस्थिति, शिक्षा व विद्यालय के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया गया. विशेष रूप से मौजूद सेवानिवृत्त प्राचार्य पुन्नू राम नायक ने विस्तारपूर्वक अपने विचार रखे. मौके पर प्राचार्य भोला करमाली, कृपाल महतो, मोगिश अहमद, सुदेश महतो, किसतो महतो, कुसुमा देवी, सुमित्रा देवी सहित अभिभावकगण उपस्थित थे.

नप उपाध्यक्ष ने जागरण का किया शुभारंभ

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 रोबा कॉलोनी स्थित शीतला मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय यज्ञ के अंतिम दिन रात्रि जागरण का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो एवं विशिष्ट अतिथि राजू चतुर्वेदी उपस्थित हुए. जागरण में आये कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गाने प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. वहीं जागरण टीम द्वारा मां शीतला की चलंत झांकी प्रस्तुत भी प्रस्तुत की गई. मौके पर लोगों को संबाेधित करते हुए नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारे की भावना पनपती है. लोग आपसी वैमनस्यता को भूला कर धार्मिक अनुष्ठानों में लीन हो जाते हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/school-timings-changed-in-jharkhand/">झारखंड

में बदला स्कूलों का समय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही