Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ की 6 खास खबरें पढ़े एक साथ

झामुमो की बैठक, सौंदा बस्ती पंचायत कमेटी का गठन Ramgarh : सौंदा बस्ती में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक हुई. इसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय सचिव सह झारखंड परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव बेदिया शामिल हुए. बैठक में संगठन की मजबूती, जन समस्याओं का समाधान करने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई. साथ ही झामुमो सौंदा बस्ती पंचायत कमेटी का गठन किया गया. नवगठित 31 सदस्यीय कमेटी में संरक्षक रमेश प्रसाद, अध्यक्ष राजेश प्रसाद, उपाध्यक्ष जगरनाथ बाउरी, लालमोहन प्रजापति, सुनीता देवी, अशोक प्रसाद, सचिव शशिकांत प्रसाद, सहसचिव राजेश ठाकुर, सुखदेव सिंह, दिलीप बाउरी, कुलेश प्रसाद, संगठन प्रभारी सोनी देवी, पिंटू कुमार, संजय भुइयां, चंद्र प्रसाद, हरी, कुसुम दास सहित 16 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं. मौके पर मुख्य अतिथि संजीव बेदिया ने सबों को फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारकर गरीबों के हित में काम कर रही है. यह सरकार जल, जंगल और जमीन की सरकार है. उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से झारखंड के दाता दिशोम गुरु शिबु सोरेन ने काफी लड़ाई व संघर्ष के बाद झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाया था, उसे संवारने का काम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बखूबी कर रहे हैं. श्री बेदिया ने कहा कि 18 साल तक भाजपा ने इस राज्य को लूटने का काम किया. झारखंड विकास से कोसों दूर चला गया था. जिसे सीएम श्री सोरेन ने मात्र तीन सालों में ही झारखंड को देश के अग्रिम राज्यों में लाकर खड़ा कर दिया.

भाजपाईयों ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात

रामगढ़ सहित भुरकुंडा कोयलांचल, भदानीनगर, बासल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को भाजपाईयों द्वारा पीएम मोदी के मन की बात प्रोजेक्ट, टीबी व रेडियो के माध्यम से सुनी व देखी गई. इसी कड़ी में पतरातू मंडल स्थित शक्ति केंद्र सौंदा डी के पंचायत भवन में बूथ नंबर 306, 307, 308, 309 व 310 में सैकड़ों ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100वां संस्करण सुना गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत संयोजक विष्णु राम एवं संचालन सहसंयोजक परदेसी नोनिया ने किया. पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद लोगों में गजब का उत्साह दिखा. इस दौरान भाईपाईयों ने भाजपा व पीएम मोदी के हाथों को और मजबूत करते हुए सबका साथ-सबका विकास के तहत समाज व देशहित में कार्य करने का संकल्प भी लिया.

1 मई को निकाला जाएगा मोटर साइकिल जुलूस

एनटीपीसी मजदूर यूनियन (एटक) की सप्ताहिक बैठक रविवार को यूनियन कार्यालय पीटीपीएस पतरातू में हुई. इसकी अध्यक्षता भाकपा अंचल सचिव सह एटक राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार महतो ने किया. कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एनटीपीसी मजदूर यूनियन क्षेत्र में 1 मई को मोटर साइकिल जुलूस निकाल मजदूरों के हक और अधिकारों की आवाज को बुलंद करेगा. मौके पर मनोज कुमार महतो, मनोज मुंडा, रमेश महतो, संतोष मुंडा, श्रवण करमाली, विकास मुंडा, नरेश बेदिया, सनी बेदिया, सुरेंद्र महतो, विनय गुप्ता, मनीष कुमार, श्रवण महतो, आदि मौजूद थे.

वेंकटेश आयरन फैक्ट्री लपंगा के सहयोग से राष्ट्रीय सेवा मंच ने गरीबों को कराया भोजन

वेंकटेश आयरन फैक्ट्री लपंगा के सौजन्य से समाजसेवी संस्था राष्ट्रीय सेवा मंच ने प्रत्येक सप्ताह की भांति इस रविवार को भी साप्ताहिक बाजार भुरकुंडा में दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से दातुन-पत्तल बेचने आये गरीबों को भोजन कराया. इस दौरान मंच के अध्यक्ष डब्लू सिंह, प्रो. रामानुज सिंह, उमाशंकर जायसवाल व शिक्षक भूपेन्द्र वर्णवाल उर्फ रिंकु ने दर्जनों गरीब महिला-पुरुष व बच्चों के बीच पुड़ी-सब्जी व ठंडे शरबत का वितरण किया.

हमारी संस्कृति विरासत और परंपरा से जुड़ा है मंडा पर्व : सुधीर मंगलेश 

दुलमी प्रखंड के सोसो पंचायत के ढुठूवा गांव में शनिवार की रात्रि मंडा परब का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर अतिथि दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश उपस्थित हुए. मौके पर सुधीर मंगलेश ने कहा कि मंडा पर्व झारखंड की परंपरा और संस्कृति से जुड़ा हुआ है. जिसे खासकर झारखंड में लोग काफी उत्साह और जुनून के साथ लोग मनाते आ रहे हैं. यह पर्व अच्छी बारिश, खेत-बारी और समृद्धि के लिए मनाया जाता है. इस पर्व के दौरान भक्त आग पर चलने और ऊंचाई पर पीठ पर लगे हुक के सहारे झूलते हैं. इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का ऐसा नजारा दिखता है, जिसमें बड़े तो बड़े नन्हे बच्चे भी अपनी भक्ति की परीक्षा देते हैं.

जनता की समस्या के प्रति सरकारी विभाग व विधायक उदासीन : धनंजय कुमार पुटूस

रामगढ़ शहर के पुराने NH-33 मेन रोड में मां वैष्णो देवी मंदिर गली के सामने मंगलवार को पेड़ गिर गया. जिससे सैकड़ों लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हुई. लेकिन अभी तक इस पेड़ को सड़क से नहीं हटाया गया है. लोगों को हो रही समस्या को देखते हुए रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस ने उक्त स्थल पर पहुंच कर मुआयना किया. इस संबंध में धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि जनता को हो रही इस दिक्कत के प्रति सिस्टम की उदासीनता देखने को मिल रही है. मंगलवार की रात्रि में पेड़ गिरा है, लेकिन जिला प्रशासन, छावनी परिषद, वन विभाग, विधायक, नेता कोई देखने वाला नहीं है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. अगर जल्द इसे नहीं हटाया गया, तो जनता को साथ लेकर हमलोग अपने स्तर से इसे हटाने का काम करेंगे. इसे भी पढ़ें : सेना">https://lagatar.in/the-bullet-came-out-tearing-the-skull-of-the-army-man-the-operation-lasted-for-five-hours/">सेना

के जवान की खोपड़ी को चीरते हुए गोली बाहर निकली, पांच घंटे चला ऑपरेशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही