Search

 
 
 

अंबा की हरकत से स्पीकर हुए नाराज।।31 मार्च तक रविवार को खुले रहेंगे बैंक।।दिल्ली में लगे मोदी विरोधी पोस्टर।। लिकर किंग के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आईटी जांच।।समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार ‘शुभम संदेश’ में।।

 
Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन भी सदन में शोर-शराबा, हंगामा होता रहा. सदन में बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की जिद के आगे स्पीकर रवींद्र कुमार महतो भी लाचार हो गए. उन्होंने कहा- हम आपको नहीं समझा पाएंगे. अंबा ग्रामीण सड़कों में भारी गाड़ियों के परिचालन का सवाल लेकर आई थीं. एक सवाल पर तीन से ज्यादा पूरक प्रश्न पूछने के बाद भी विधायक मंत्री आलमगीर आलम के जवाब से संतुष्ट नहीं हुईं. सरकार के उत्तर को चुनौती देते हुए वे प्रश्न से संबंधित पेपर्स लेकर वेल में आकर खड़ी हो गईं. देश भर के सभी बैंकों की सभी शाखाएं 31 मार्च तक खुली रहेंगी. इसमें रविवार भी शामिल है. आरबीआई ने बैंकों को अपनी सभी शाखाए 31 मार्च तक खोले रखने का आदेश दिया है. आम लोग रविवार को भी बैंक से जुड़े काम निपटा सकेंगे. हालांकि 31 मार्च के बाद लगातार दो दिन बैंकों में कामकाज बंद रहेगा. एक अप्रैल को फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन अधिकतर जोन में बैंकों में कामकाज नहीं होगा. दिल्ली के कुछ इलाकों में मोदी हटाओ- देश बचाओ लिखे पोस्टर लगाये जाने के मामले में दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गयी है. पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने को लेकर पुलिस ने 136 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की है. इन पर प्रिटिंग प्रेस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. दो प्रिंटिंग प्रेस मालिकों सहित अबतक छह लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस का दावा है कि उसने अलग-अलग इलाकों में लगे 2,000 पोस्टर हटा दिए हैं. संथालपरगना में लिकर किंग के नाम से चर्चित योगेंद्र तिवारी और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर धनबाद आयकर की टीम की जांच बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही. मैहर होटल, रिसोर्ट और जय भवानी रि-रोलिंग मिल में आयकर की टीम कागजात खंगाल रही है. फिलहाल जांच में जो कुछ भी हाथ लगा है, उसकी जानकारी देने से आईटी टीम परहेज कर रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/1-28.jpg"

alt="" width="1013" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/11-9.jpg"

alt="" width="1596" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/12-8.jpg"

alt="" width="1281" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/13-1.jpg"

alt="" width="1382" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/14-2.jpg"

alt="" width="1600" height="577" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/15-2.jpg"

alt="" width="1190" height="1600" />                                                                                                
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही