Search

खेल जगत की पांच अहम खबरें एक साथ पढ़ें

रांची में ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप, मंत्री हफीजुल ने किया उद्घाटन

पुरुष और महिला वर्गों में छह-छह टीम ने लिया भाग Ranchi: मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन रविवार को झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उद्घाटन मैच पुरुष वर्ग का झारखंड और मणिपुर के बीच खेला गया. इसमें झारखंड ने 5-4 से जीत दर्ज की. इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग से 6-6 टीमों ने भाग लिया. ये प्रतियोगिता 24 से 30 सितंबर तक खेली जाएगी. इसमें ओडिशा, झारखंड, बंगाल, बिहार, मणिपुर, असम की टीम भाग ले रही हैं. उद्घाटन के मौके पर मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, असरिता लकड़ा, रजनीश कुमार, मनोज कोणबेगी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, सुमराय टेटे, पुष्पा टोपनो,विश्वासी पूर्ति उपस्थित थे. पहले दिन खेले गए मुकाबलों के परिणाम पुरुष वर्ग में झारखंड ने मणिपुर को 5-4 से हराया  महिला वर्ग में झारखंड ने बिहार को 4-0 से हराया  महिला वर्ग में मणिपुर ने बंगाल को 6-0 से हराया ------------ [caption id="attachment_767224" align="aligncenter" width="576"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/webform7-51.jpg"

alt="" width="576" height="432" /> सुब्रतो कप फुटबॉल: त्रिपुरा को हराकर झारखंड सेमी फाइनल में[/caption]

सुब्रतो कप फुटबॉल: त्रिपुरा को हराकर झारखंड सेमी फाइनल में

Ranchi: सुब्रतो मुखर्जी सोसायटी की ओर से 19 से 26 सितंबर तक नई दिल्ली में 62 वां अंडर 17 बालिका वर्ग सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित है. बीते वर्ष की चैंपियन टीम आवासीय बालिका फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर गुमला ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वॉर्टर फाइनल में त्रिपुरा को 5-0 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. रविवार को खेले गए मुकाबले में अल्फा कंडूलना 2, रेशमी मिंज 1 और रिया वर्मा ने 2 गोल दागे. अब तक इस प्रतियोगिता के 4 मैचों में झारखंड ने 44 गोल दाग चुकी है. इससे पहले झारखंड ने दिल्ली को 23-0, गुजरात को 9-1 और केरल को 7-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था. इस वर्ष झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के नेतृत्व में झारखंड की टीम ने सुब्रतो कप में भाग लिया है. आवासीय बालिका फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर गुमला झारखंड खेल विभाग द्वारा संचालित है. इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, शिक्षा सचिव के रवि कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव, राज्य परियोजना परिषद के निदेशक किरण कुमारी पासी, उपनिदेशक खेल राज किशोर खाखा, कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग समेत खेल विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों एवं टीम के कोच बीना केरकेटा, खेल शिक्षक सह टीम मैनेजर प्रभात रंजन तिवारी को बधाई दी. -------------

जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप: झारखंड ने मिजोरम को 17-0 से हराया

Ranchi: भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के टायर 1 ग्रुप स्टेज में झारखंड ने मिजोरम को मात दी. रविवार को खेले गए मुकाबले में झारखंड ने मिजोरम को 17-0 से हराकर पूरे अंक अर्जित किए. झारखंड की ओर से कप्तान काजल कुमारी ने 7 गोल दागे. रीना कुमारी और संगीता हंसदा ने 3-3 गोल करने में सफलता हासिल की. दिव्यानी लिंडा ने 2, प्रिसतमा तिर्की और पुनिता कुमारी ने 1-1 गोल मारकर जीत में योगदान दिया. ------------

मास्टर एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता के 100 मीटर रेस के 70 प्लस वर्ग में मुनु किस्कू बने विजेता

Ranchi: रविवार को दुमका जिला मास्टर एथलेटिक्स के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दुमका जिले में किया गया. इसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसमें 100 मीटर में 70 प्लास आयु वर्ग में मुनु किस्कू, 60 प्लस वर्ग में मनीष हेंब्रम, 55 प्लस वर्ग में बरूण कुमार, 50 प्लस में संजय कुमार ने जीत दर्ज की. वहीं 800 मीटर 45 प्लस आयु वर्ग में सतीश चौधरी ने बाजी मारी. 1500 मी में सुनुल टुडू पहले स्थान पर रहे. 1500 मीटर महिला वर्ग में शिलवानी सोरेन पहले स्थान पर, मिनुटी टुडू दूसरे स्थान पर रहीं. वहीं 200 मीटर के 35 आयुवर्ग में बबिता भारती और 100 मीटर 30 आयुवर्ग में रीमा हांसदा ने जीत दर्ज की. शॉट पुट 30 पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर दीपक कुमार और दूसरे स्थान पर अमित चरण रहे. सभी खिलाड़ियों को झारखंड मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मण राम और संजय राय ने मेडल और सर्टिफिकेट देखकर सम्मानित किया. ----------

अंडर 16 क्रिकेट के लिए झारखंड के 75 में 69 खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने ठहराया ओवर एज

Ranchi: उम्र फ्रॉड की बढ़ती शिकायतों को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) काफी गंभीरता बरत रहा है. इस मामले को लेकर नए सत्र के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी राज्य संघों से अगले दो वर्षों के दौरान विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर 16 प्रतियोगिता के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची मांगी थी. जिसका एज वेरिफिकेशन डिपार्टमेंट कराया. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के संभावित 75 क्रिकेटरों में से 69 क्रिकेटरों को बीसीसीआई ने ओवर एज ठहराते हुए खेलने के लिए अयोग्य करार दिया है. इन 69 खिलाड़ियों की अयोग्यता सत्र 2024-25 से प्रभावी होगी. वहीं सत्र 2023-24 के लिए भी 75 खिलाड़ियों में से 21 खिलाड़ियों को ओवर एज पाया गया है. बीसीसीआई ने इसकी आधिकारिक सूची जेएससीए को भेजी है. इस मामले पर जब जेएससीए के अध्यक्ष संजय सहाय से बात की गई तो उन्होंने कहा इस मामले में उन्हें कुछ पता नहीं है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp