Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रो भोई गए...जांच के घेरे में अब भी तीन अधिकारी, छात्रों ने फोडे पटाखे समेत धनबाद की 5 खबरें

Advertisement
Advertisement

प्रो भोई गए...जांच के घेरे में अब भी तीन अधिकारी

विश्वविद्यालय में दिनभर होती रही चर्चा, मलाईदार ट्रांसफर वाले अधिकारी भी चिंतित Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) से पदमुक्त कुलपति प्रो. शुकदेव भोई के जाने के बाद दूसरे दिन भी चर्चा का बाजार गर्म रहा. विश्वविद्यालय में दिनभर चर्चा होती रही की गुरु तो चले गए अब मलाईदार पदों पर बैठे उनके चेलों का क्या होगा. इसके साथ ही जांच रिपोर्ट में जिन तीन अधिकारियों का नाम शामिल हैं, उन पर भी कार्रवाई को लेकर शिक्षकों के बीच चर्चा होती रही. एफओ, सीसीडीसी और पूर्व रजिस्ट्रार हैं घेरे में बता दें कि 18 जुलाई को राजभवन की ओर से जांच को पहुंची टीम की लिस्ट में प्रो शुकदेव भोई के साथ फाइनेंस ऑफिसर (एफओ) डॉ मुनमुन शरण, सीसीडीसी डॉ एके मांझी और पूर्व रजिस्ट्रार डॉ सुधीनता सिन्हा का भी नाम था. कमिटी ने अपनी जांच में इन तीनों विभाग के अधिकारियों से भी पूछताछ की थी और दस्तावेज जब्त किए थे. इसके साथ ही स्पॉन्सर और डोनेशन फंड के खाता संचालन में रजिस्ट्रार और एफओ का नाम शामिल होने की वजह से रजिस्ट्रार डॉ कौशल कुमार भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं. बता दें कि प्रो कौशल कुमार को भी दो माह में दो बार बड़ी पोस्टिंग मिली थी. मलाईदार पद पर बैठे शिक्षक चिंतित प्रो शुकदेव भोई ने अपने एक वर्ष 3 महीने के कार्यकाल में लगभग 50 ट्रांसफर पोस्टिंग की थी. उन पर आरोप लगा था कि स्पॉन्सर और डोनर फंड में पैसा देने वाले शिक्षकों को मलाईदार पोस्ट या प्राचार्य का पद दिया गया था. विश्वविद्यालय के सत्ता परिवर्तन के बाद अब इन सभी शिक्षकों व अधिकारियों की चिंता बढ़ गयी है. विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार 16 अक्टूबर को प्रो वीसी प्रो पीके पोद्दार को प्रभारी कुलपति का चार्ज दिया जा सकता है. ----------- [caption id="attachment_783722" align="aligncenter" width="1040"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/student.jpg"

alt="" width="1040" height="780" /> प्रो भोई को पदमुक्त किये जाने पर बीएड के छात्रों ने फोड़े पटाखे[/caption]

प्रो भोई को पदमुक्त किये जाने पर बीएड के छात्रों ने फोड़े पटाखे

बीएड सेमेस्टर-1 में 1500 बीएड छात्र हुए थे फेल, अनिश्चितकालीन धरना दे रहे विद्यार्थियों ने विवि के अधिकारियों पर लगाया था मारपीट का आरोप Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) शुकदेव भोई को पदमुक्त किये जाने के बाद शनिवार को भेलाटांड स्थित विश्वविद्यालय परिसर के बाहर बीएड के छात्रों ने खुशियां मनाई. इस दौरान बीएड के छात्रों ने केक काटा, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे भी फोड़े. विद्यार्थियों ने आंदोलनकारी बीएड छात्र नेता रविकांत मंडल को फूलों की माला पहनकर स्वागत किया. रविकांत मंडल ने बताया कि कुलपति ने तानाशाही रवैया दिखाते हुए बीएड सेमेस्टर वन के 1500 विद्यार्थियों को फेल कर दिया था. इस दौरान प्रो भोई के शह पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे विद्यार्थियों के साथ मारपीट भी की गई थी. प्रो भोई को पदमुक्त किए जाने का बीएड छात्र स्वागत करते हैं. इस अवसर पर रविकांत मंडल के अलावा समीना अंसारी, अमित कुमार महतो, मोमिन अंसारी, फूलमती देवी, काजल कुमारी, सिमरन वर्मा, हीरालाल महतो, टिंकू कुमार, सुनील कुमार महतो, सैफ हुसैन, इरफान अंसारी, अरशद आलम, आरिफ अंसारी, दिलीप मंडल के साथ दर्जनों विद्यार्थी मौजूद थे. ---------- [caption id="attachment_783721" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/scooty.jpg"

alt="" width="1600" height="720" /> स्कूटी से अवैध शराब जब्त, चालक फरार[/caption]

स्कूटी से अवैध शराब जब्त, चालक फरार

Sindari: दशहरा पर्व के नजदीक आने के साथ ही सिंदरी और बलियापुर के विभिन्न होटलों में शाम होते ही अवैध शराब से महफिल सज जाना आम बात हो गई है. इन होटलों और मयखानों को इन दिनों पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से नदी के रास्ते नौका से अवैध शराब खपाया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को सिंदरी थाना क्षेत्र के दामोदर नदी घाट पर अवैध शराब लदे स्कूटी संख्या जे एच 10 सी के 3494  को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया. दबोचने के बाद लोगों ने इसकी सूचना सिंदरी पुलिस को दी. सूचना के आधार पर पहुंची सिंदरी पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया और उत्पाद विभाग को सूचना दी. लोगों ने बताया कि बलियापुर थाना से सटे कुम्हारटोला निवासी राजू धीवर इस अवैध शराब की स्कूटी को लेकर पश्चिम बंगाल से सिंदरी होते हुए बलियापुर जा रहा था. स्थानीय लोगों की धरपकड़ में राजू धीवर नदी में कूदकर भागने में सफल रहा. उत्पाद विभाग ने 3 पेटी देशी विदेशी शराब सहित कुछ बीयर की बोतलें सहित स्कूटी जप्त कर केस दर्ज कर लिया है. ---------- [caption id="attachment_783720" align="aligncenter" width="1107"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/pn-1.jpg"

alt="" width="1107" height="726" /> जन समस्याओं को दूर करने के लिए विभागीय अधिकारियों को समझनी होगी अपनी जिम्मेवारी-पीएन सिंह[/caption]

जन समस्याओं को दूर करने के लिए विभागीय अधिकारियों को समझनी होगी अपनी जिम्मेवारी-पीएन सिंह

Dhanbad : जिले में विकराल रूप ले रहा जनसमस्याओं का कारण विभागीय अधिकारी है. अगर हर विभाग के अधिकारी अपनी अपनी जिम्मेवारी समझ ले तो जिले की जनता को जनसमस्याओं से निदान मिल जाएगा . उक्त बातें धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने शनिवार 14 अक्टूबर को धनबाद के रणधीर बर्मा चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर के जिलाअध्यक्ष अमलेश सिंह के तत्वाधान में दिये जा रहे धरना के दौरान कही. उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन शुरू होते जिला प्रसासन जर्जर सड़क, पानी ,बिजली ,ट्रैफिक जाम, बदहाल स्ट्रीट लाइट सहित अन्य जन समस्याओं को दुरुस्त करने में लगी है. लेकिन जैसी तैयारी जिला प्रसासन की होनी चाहिए वह धरातल पर नही दिख रही है. जिससे जनता त्राहिमाम कर रही है.जिसे लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा धरना के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को आइना दिखाने का काम कर रही है. --------- [caption id="attachment_783719" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/don.jpg"

alt="" width="1280" height="576" /> डॉन बास्को स्कूल के डायरेक्टर का निधन[/caption]

डॉन बास्को स्कूल के डायरेक्टर का निधन

Nirsa : डॉन बास्को स्कूल के डायरेक्टर बिंदी सिंह का ह्रदयगति रुकने के कारण शनिवार को निधन हो गया. झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल ने उनके आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया. उनके साथ राजू झा, भोलानाथ साहनी, तापस गोस्वामी इत्यादि मौजूद थे. ---    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही