Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्गापूजा को लेकर निरसा में शांति समिति की बैठक, जनता मजदूर संघ का धरना समेत धनबाद की पांच खबरें

Advertisement
Advertisement

दुर्गापूजा को लेकर निरसा में शांति समिति की बैठक

Dhanbad: दुर्गा पूजा को लेकर निरसा पुराना थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में पूजा समन्वय समिति के सदस्य, पंडालों के अध्यक्ष, सचिव और अन्य समाजसेवी उपस्थित थे. वक्ताओ ने कहा गया कि पूजा के दौरान जुलूस में आपत्तिजनक गाना नहीं बजेगी. इसके अलावा साफ-सफाई बिजली व्यवस्था पंडाल में अग्निशमन की व्यवस्था आदि चीजों का विशेष ख्याल रखा जाएगा. पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. विधि व्यवस्था को लेकर जगह-जगह जवानों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. इसके अलावा सादे लिबास एवं ड्रोन कैमरा के माध्यम से नजर रखी जाएगी, ताकि किसी प्रकार की कोई भी गड़बड़ी हो तो उसके ऊपर कार्रवाई की जा सके. वहीं राजद के तारापदों धीवर ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे ज्यादा समस्या सड़क एवं ट्रैफिक से सम्बंधित है, यह मुद्दा भी काफी गंभीर है. बैठक में प्रखंड प्रमुख आशा कुमारी दास, निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी , निरसा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार यादव, राजद के तारापोदो धीवर समेत कई गण्यमान लोग मौजूद थे. ---------- [caption id="attachment_781626" align="aligncenter" width="1080"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/majdur.jpg"

alt="" width="1080" height="548" /> चापापुर कोलियरी को बंद होने नही देंगे: जनता मजदूर संघ[/caption]

चापापुर कोलियरी को बंद होने नही देंगे: जनता मजदूर संघ

Nirsa: जनता मजदूर संघ के बैनर तले बुधवार को चापापुर कोलियरी के समक्ष कमल बनर्जी के नेतृत्व में धरना दिया गया. जनता मजदूर संघ के मुगमा क्षेत्र अध्यक्ष कमल बनर्जी ने बताया की ईसीएल मैनेजमेंट चापापुर कोलियरी को बंद करने की साजिश चल रही थी. श्रमिकों के स्थानांतरण की रणनीति इनके द्वारा तैयार की जा रही थी. खदान चलाने के लिए इन लोगों का मन नही रहता है. ये लोग अंडरग्राउंड माइंस को बंद करना चाहते हैं, ओपनकास्ट के माध्यम से उत्पादन करना चाहते हैं और मोटी काली कमाई से अपनी जेब भरना चाहते हैं. आज हमलोग अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं. जबतक खदान चालू नहीं होगा तब तक बैठे रहेंगे. आखिर कर जनता मजदूर संघ की श्रमिक हित की लड़ाई में प्रबंधन को झुकना पड़ा. प्रबंधन ने कहा की खदान बंद नहीं किया जाएगा. जनता मजदूर संघ के नेतृत्व में चापापुर कोलियरी मजदूरों की बड़ी जीत हुई. श्रमिक भाई के हर लड़ाई में जनता मजदूर संघ कदम से कदम मिलाकर चलेगा. धरना में जनता मजदूर संघ के मुगमा क्षेत्र के अध्यक्ष कमल बनर्जी,एरिया सचिव पीएन राय,परितोष राय, सुरेश रविदास, किस्टो मंडल, धर्मेंद्र यादव, अशोक मंडल, नीलू भक्ति, राजू दास, वैधनाथ रवानी , रविलाल हेंब्रम, सनातन हाड़ी, एवं चापापुर कोलियरी के श्रमिक मौजूद थे. ---------- [caption id="attachment_781630" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/topchahci.jpg"

alt="" width="1280" height="570" /> भू-माफियाओं ने महिला के साथ की छेड़खानी[/caption]

भू-माफियाओं ने महिला के साथ की छेड़खानी

Topchanchi: बुधवार को तोपचांची थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़खानी का मामला आया है. भुक्तभोगी महिला ने थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाई है. पीड़िता ने बताया कि स्थानीय भू-माफियाओं के द्वारा जमीन हड़पने के इरादे से कागज पर हस्ताक्षर के लिए हमारे घर में दिनदहाड़े घुस गए. हमने कागज में हस्ताक्षर करने को लेकर विरोध किया तो हमारे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगे. महिला ने कहा कि भू-माफिया ने गलत इरादे से हमारे कपड़े फाड़ दिये. चिल्लाने के बाद घर में सो रहे पति जगे. ग्रामीणों और उनके पति के द्वारा उन लोगों को भगाया गया. घटना के बाद पीड़िता का परिवार डरे हुए हैं. --------- [caption id="attachment_781631" align="aligncenter" width="650"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Suda.jpg"

alt="" width="650" height="540" /> सूडा के उपनिदेशक ने दिया विशेष सफाई प्रबंध का निर्देश[/caption]

सूडा के उपनिदेशक ने दिया विशेष सफाई प्रबंध का निर्देश

Dhanbad: दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ के मद्देनजर राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के उपनिदेशक कृष्ण कुमार ने धनबाद नगर निगम को सफाई व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिये हैं. उपनिदेशक ने इस संदर्भ में विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिया है. उपनिदेशक ने कहा है कि निकाय अंतर्गत सभी वार्डो में शत प्रतिशत वेस्ट कलेक्शन सुनिश्चित किया जाये. निकाय अंतर्गत सभी जलाशयों की स्वच्छता सुनिश्चित किया जाये. निकाय अंतर्गत व्यवसायिक क्षेत्रों एवं आवासीय क्षेत्रों में निरंतर स्वीपिंग करना सुनिश्चित किया जाये. पब्लिक शौचालय, एवं सामुदायिक शौचालय की स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाये. निकाय अंतर्गत सभी गार्बेज वॉलंटियर्स पॉइंट्स (GVPs) एवं रेड स्पोर्ट्स को रूपांतरित करना सुनिश्चित किया जाये. जीरो वेस्ट पूजा पंडाल कार्यक्रम का आयोजन कराना सुनिश्चित किया जाये. निकाय अंतर्गत सभी पूजा पंडाल की स्वच्छता रैंकिंग कराना सुनिश्चित किया जाये. ------------

बरारी कबीरस्तान में अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मांग

जोड़ापोखरः आम आदमी पार्टी के महासचिव मदन राम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल लोदना एरिया 10 के महाप्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें उल्लेख किया की धनबाद जिला झरिया विधानसभा अंतर्गत बरारी पुराना कब्रिस्तान जहां बरारी के रहने वाले का पूर्वज सैकड़ों वर्षों से मृत्यु के बाद दफनाया जाता आ रहा है. एवं उनके याद में समय समर पर त्यौहार के रूप में कब्रिस्तान उनके पूर्वजों के कब्र में जाकर उनके धर्म ग्रंथ  कुरान शरीफ पढ़ा जाता है. वही दुआ किया जाता है. इससे उनके परिवार के लोगों को पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है. यह कब्रिस्तान उन सभी लोगों के परिवार और आस्था से जुड़ा हुआ है. परंतु कुछ असामाजिक तत्व तथा कुछ मैनेजमेंट के लोगों के मिली भगत से बरारी के पुराना कब्रिस्तान पर जगह-जगह में अवैध रूप से सुरंग बनाकर कोयला चोरी किया जा रहा है. कोयला चोरी के कारण सरकार के नुकसान के साथ-साथ यहां पर रहते हैं लोगों के आस्था के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है. इसे अभिलंब नहीं रोका गया तो एक सप्ताह के अंदर आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी .ज्ञापन लेकर पहुंचे वालों में है आदित्य नारायण ,वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, सनोज कुमार तिवारी, मोहम्मद पिंटू, इम्तियाज, डब्लू अंसारी, किशोर रवानी आदि. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही