Search

हजारीबाग जिले की पांच खबरें पढ़ें एक साथ

डीसी ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की गुहार, समस्याओं के निदान के निर्देश

Hazaribagh : उपायुक्त नैंसी सहाय ने अपने कार्यालय वेश्म में मंगलवार को जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को त्वरित गति से मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया. समस्याओं में मुख्य रूप से पीएम आवास, राशन कार्ड, जमीन विवाद, मुआवजा, अतिक्रमण, प्रमाण-पत्र संबंधित समेत कई मामले आए. उपायुक्त ने कई मामलों में संबंधित अधिकारी को टेलीफोन के माध्यम से तत्काल मामले को निष्पादन के निर्देश दिए. सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से समाहरणालय में उपायुक्त जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण करती हैं. -----------

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/20-sutri-vishnugarh_158.jpg"

alt="" width="1280" height="554" />

20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों को होगा शोकॉज

Barkattha : बरकट्ठा में मंगलवार को 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की दूसरी बैठक प्रखंड कार्यालय में हुई. इसमें अनुपस्थित पदाधिकारियों को शो कॉज करने का निर्णय लिया गया. वहीं अधूरे पीएम आवास लाभुकों को नोटिस देने की सहमति बनी. वहीं मनरेगा योजना में जेसीबी से काम कराने पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया. बैठक में सभी विभागों की समीक्षा की गई. इसमें बिजली विभाग, मनरेगा और 15 वें वित्त के जेई अनुपस्थित पाए गए. उन पर शॉ कोज करने का निर्णय लिया गया. 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद ने कहा कि मनरेगा योजना में जेसीबी मशीन का प्रयोग करने पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही जेसीबी जब्त कर मालिक पर मामला दर्ज किया जाएगा. बैठक में बताया गया कि सभी ग्रीन कार्ड राशन धारकों को नवंबर 2022 का राशन वितरण किया जाएगा. वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित लाभुकों की ओर से समय पर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने की स्थिति में रिकवरी करने का नोटिस दिया जाएगा. बैठक में अंचलाधिकारी श्रीकांत लाल मांझी, चिकित्सक प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा रत्ना रानी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी किशोर कुमार, प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी मिंटू कुमार रजक, बीपीओ श्याम नाथ वर्मा, प्रदीप तिर्की, श्रीनाथ होन्हागा, संयुक्ता कुमारी, संतोष कुमार, शंकर चौधरी, अजय कुमार, चिंताहरण पाठक, छोटेलाल प्रसाद आदि ने संबंधित विभागों के कार्यों के बारे में जानकारी दी. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग से संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात कही गई. बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद और संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी कृति बाला लकड़ा ने किया. बैठक में प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष कुदूस अंसारी, बासुदेव महतो, राजाराम मांझी, रधवा देवी आदि उपस्थित थे. ----------

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/restorent_13.jpg"

alt="" width="1156" height="867" />

छापेमारी में दो बाल मजदूरों को कराया गया मुक्त

काम करानेवालों पर 20-20 हजार रुपए का लगा जुर्माना, प्राथमिकी दर्ज Hazaribagh : बरही एवं चौपारण प्रखंडों में हाइवे के किनारे दर्जनों होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट में बालश्रम के विरुद्ध श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. मंगलवार को चलाए गए अभियान में दो बाल मजदूरों को अलग-अलग ढाबे से मुक्त कराया गया. मुक्त कराए गए बाल श्रमिकों में कल्लू कुमार (13 वर्ष) पिता : राजेन्द्र मांझी ग्राम : बाघा पो बान्देगडा जिला : गया (बिहार) को न्यू हरियाणा पंजाब होटल नियोजक : विजय साव के यहां से विमुक्त कराया गया. वहीं दूसरा बाल श्रमिक गौतम कुमार (13 वर्ष) पिता : नंद प्रसाद ग्राम : प्रतापपुर थाना : प्रतापपुर जिला : चतरा को हंगरीला रेस्टोरेंट नियोजक सतीश कुमार सिन्हा, बहेरा आश्रम चौपारण के यहां से मुक्त कराया गया. दोनों बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति हजारीबाग को सौंपा गया है. दोनों नियोजकों के विरुद्ध चौपारण थाने में बाल श्रमिक अधिनियम 1986 की धारा 3(1) के उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए श्रम अधीक्षक की ओर से कार्रवाई की गई है. साथ ही दोनों नियोजकों से 20-20 हजार रुपए आर्थिक दंड वसूल कर बाल श्रमिक पुनर्वास सह-कल्याण कोष में जमा कराया गया है. श्रम अधीक्षक ने कहा बाल श्रमिक के विरुद्ध अभियान जिले में निरंतर जारी रहेगा. बालश्रम करवाना समाजिक एवं कानून अपराध है, इसमें छह माह से दो वर्षों तक जेल हो सकती है. 14 वर्ष के नीचे के बालक को किसी भी प्रतिष्ठान, ढाबा, होटल या कारखाने में काम नहीं लेना है. बाल श्रम के विरुद्ध चलाए गए अभियान में बाल कल्याण समिति के मुन्ना पांडेय, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संजय प्रसाद तथा चौपारण थाना के अवर निरीक्षक आकाश कुमार शामिल थे. ----------

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/upendra-malakar_807-2.jpg"

alt="" width="661" height="583" />

पत्रकार उपेंद्र नाथ मालाकार को पांचवीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Barkagaon : बड़कागांव के पत्रकार उपेंद्रनाथ मालाकार की पांचवीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई. उपेन्द्रनाथ मालाकार की तस्वीर के समक्ष पत्रकारों ने पुष्पांजलि अर्पित की. साथ ही उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया गया. मौके पर वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन गिरी ने कहा कि उपेंद्र नाथ मालाकार जन आकांक्षाओं के जननायक थे. उनकी ईमानदारी और पत्रकारिता में सकारात्मक भागीदारी को हम भुला नहीं सकते हैं. पत्रकार उमेश दांगी ने कहा कि उपेंद्र नाथ मालाकार साइकिल से सवारी कर विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं को पत्रकारिता के माध्यम से उजागर करते थे. उपेंद्र नाथ मालाकार आज भी प्रेरणादायक हैं. मौके पर पत्रकार अशोक शर्मा ने बताया कि पत्रकारिता में स्वर्गीय उपेंद्रनाथ मालाकार 40 वर्षों से नि:स्वार्थ सेवा दी. इसकी अध्यक्षता झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष संजय सागर व संचालन सचिव नरेश कुमार ने किया. मौके पर पिंटू कुशवाहा, आनंद राज, सदानंद शर्मा, विकास रंजन समेत कई पत्रकार मौजूद थे. ---------

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp