Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा जिले की पांच खबरें एक साथ पढ़ें

Advertisement
Advertisement

ट्रैफिकिंग की शिकार तीन बच्चियों को कराया गया मुक्त

Koderma: ट्रैफिकिंग के उद्देश्य से ले जाए जा रहे तीन बच्चियों को कोडरमा स्टेशन पर मुक्त कराया गया है. इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-4 में तीन बच्चियों को ट्रैफिकिंग कर ले जाने की सूचना मिली थी. ट्रेन के कोडरमा पहुंचने पर आरपीएफ व जीआरपी के द्वारा उक्त कोच को अटेंड किया गया, तथा उपरोक्त कोच में सफर कर रहे चार यात्रियों को ट्रेन से उतारा गया. एक व्यक्ति से पूछने पर उसने नाम आनंद मसीह नाग, थाना मुरहू, जिला खूंटी बताया. वहीं उसके साथ तीन बच्चियों को बरामद किया गया जो खूंटी की रहने वाली हैं. बच्चियों ने बताया कि उपरोक्त व्यक्ति उन्हें घुमने के लिए दिल्ली ले जा रहा है. तीनों बच्चियों की उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच है. इस संबंध में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को भी सूचित किया गया है. जिसके बाद तीनों बच्ची को महिला रेल कर्मी की निगरानी में आरपीएफ और जीआरपी के संरक्षक में रखा गया. गुरुवार को जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के प्रतिनिधि श्रवण कुमार व पुष्पा कुमारी स्टेशन पहुंचे जहां तीनों बच्ची को उचित देखभाल के लिए सुपुर्द किया गया. इस मामले की छानबीन की जा रही है, मामला ट्रैफिकिंग से संबंधित बताया जाता है. -------------

अजगर सांप के निकलने से क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

Koderma: डोमचांच प्रखंड के फुलवरिया में अजगर सांप निकलने से क्षेत्र में किसानों के बीच अफरा-तफरी मच गई. वहीं ग्रामीणों के द्वारा फॉरेस्ट विभाग को सूचित करके रेस्क्यू टीम के द्वारा सांप का रेस्क्यू कर के दोबारा सांप को वन में छोड़ा गया. ग्रामीण बताते हैं कि हर साल इस क्षेत्र में अजगर सांप देखा जाता है. जिससे हमारे मन में हमेशा डर बना रहता है. खास कर बरसात के समय में. ------------

स्कूली बच्चों से भरा टोटो पलटा, कोई हताहत नहीं

Koderma: सतगावां थाना क्षेत्र के समलडीह पंचायत के गोहाल के समीप स्कूली बच्चों से भरा टोटो पलट गया. फिलहाल टोटो पलटने से किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है लेकिन यहां आये दिन हादसा होते रहता है. इससे पहले भी स्कूली बच्चों से भरा टोटो पलट गया था और उसके बाद प्रखण्ड प्रशासन द्वारा डस्ट भरवाया गया था. दुर्घटना होने का मुख्य कारण नाली है. वहां नाली तो बनाया गया है लेकिन नाली के पानी का निकासी नही है और नाली का मुंह भी ढक दिया गया है जिसके कारण नाली का सारा पानी सड़क पर पर जमा हो जाता है. जिसके कारण आये दिन कोई ना कोई गाड़ी यहां पलट जाता है. -------------

सतगावां बीडीओ ने दोनैया में मनाया लाभुक दिवस

Koderma: सतगावां प्रखंड अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में "चलो करें आवास पूरा" अभियान को लेकर प्रत्येक वृहस्पतिवार को लाभुक दिवस मनाना है. बताया जाता है सतगावां प्रखंड में चौदह ग्राम पंचायतों में 155 आवास लंबित हैं. जिसे चलो करें आवास पूरा अभियान के तहत आज सतगावां प्रखंड विकास पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव ने सबसे ज्यादा जहां 10 प्रधानमंत्री आवास लंबित हैं. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कोठिआर पंचायत के ग्राम दौनेया में 15 सितंबर से लेकर आने वाले 10 अक्टूबर के बीच आवास पूरा करना है. वहीं प्रत्येक वृहस्पतिवार को लाभुक दिवस के रूप में मनाना है. जिसे आज सतगावां प्रखंड विकास पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव के द्वारा ग्राम दोनैया में लाभुक दिवस के रूप में क्षेत्र भ्रमण कर लाभुकों को प्रेरित किया गया. वहीं लाभुक दिवस का आयोजन सभी ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है. -----------

20 बच्चों की आवाजाही के लिए वाहन की कराई गई व्यवस्था

Koderma: हैंड इन हैंड इंडिया के तत्वाधान में चंदवारा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेंदी में 8 किलोमीटर दूर से आने वाले 20 बच्चों हेतु चार पहिया गाड़ी की व्यवस्था कराई गई। स्कूल वाहन का शुभारंभ हैंड इन हैंड इंडिया के अध्यक्ष डॉ0 मधु शरण के द्वारा हरि झंडी दिखाकर किया गया। जहाँ उन्होंने कहा कि इतनी दूर एवं जंगली क्षेत्र से आने वाले बच्चों के समस्याओं को देखते हुए हैंड इन हैंड इंडिया ने वाहन की सुविधा उपलब्ध करा कर बच्चों को विद्यालय से जोड़े रखने एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए एक कदम बढ़ाया है। वहीं चार बच्चों को साइकिल भी उपलब्ध कराया गया। बीस बच्चों को बैग एवं पठन-पाठन सामग्री भी दिया गया। साथ ही आज पांच दिवसीय विद्यालय प्रवेश कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर मुखिया दुलारी देवी ने कहा कि हैंड इन हैंड इंडिया इस सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रहा है। आज भी बच्चे स्कूल से दूर हैं, बाल मजदूरी करने को मजबूर है, इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए हैंड इन हैंड इंडिया ने कई तरह का पहल कर रहा है जो की काफी सराहनीय है। मौके पर डॉ मधु शरण के द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया और पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए अपील किया। साथ ही साथ विद्यालय की 50 बच्चियों को सेनेटरी पैड भी उपलब्ध कराया तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे इसके लिए अपील भी की। कार्यक्रम में हैंड इन हैंड इंडिया के डीजीएम रवि रंजन, बिनोय, एपीएम रूपेश कुमार, मोहम्मद इल्तुतमिश, तुलसी कुमार साव, नीतीश कुमार, सविता कुमारी, दीपक कुमार, राजेश कुमार, राजन कुमार विश्वकर्मा, मो0 जाकिर, नीरज कुमार विश्वकर्मा, सूरज कुमार यादव, कुमार यादव, पुष्पा कुमारी, मणिकांत यादव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रिका सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही