कोयला कामगारों को पदोन्नति, छलके आंसू
Ranchi: संपूर्ण सीसीएल क्षेत्र में पिपरवार परियोजना इकाई ने अपने 16 कामगारों को पदोन्नति देकर कीर्तिमान स्थापित किया है. इस माह एक साथ 16 कोयला कामगारों को पदोन्नति दिया गया है. इस उपलब्धि के संबंध में पिपरवार परियोजना कार्मिक प्रबंधक शिशिर गर्ग ने कहा की कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई सीसीएल क्षेत्र में चालू वित्तीय वर्ष 2023 में सितंबर माह के दौरान 16 कोयला कामगारों को एक साथ पदोन्नति देने का काम किया है. इस ऐतिहासिक क्षण पर सीसीएल अधिकारियों सहित यूनियन प्रतिनिधियों एवं पदोन्नति पाने वाले16 कोयला कामगारों को बधाई दी. पदोन्नति पाने वाले कोयला कामगारों में शिवनाथ महतो पदनाम ग्रेंडर ऑपरेटर एक्सवेशन केटेगरी बी, घन्नी महतो पदनाम पेलोडर ऑपरेटर एक्सवेशन केटेगरी बी, बिगन नोनिया पदनाम पदनाम डंपर ऑपरेटर एक्सवेशन केटेगरी सी, महादेव उरांव पदनाम शावेल ऑपरेटर एक्सवेशन केटेगरी सी, रंजीत कुमार पदनाम शावेल ऑपरेटर एक्सवेशन केटेगरी सी,अजीत कुमार सिंह पदनाम क्लर्क ग्रेड वन, शंकर मुखर्जी पदनाम क्लर्क ग्रेड वन, प्रदीप कुमार त्रिपाठी पदनाम क्लर्क ग्रेड वन,रामनंदन सिंह पदनाम पंप ऑपरेटर केटेगरी छह, कामेश्वर मोची पदनाम पंप ऑपरेटर केटेगरी छह, फारुक मियां पदनाम मैक्निकल फीटर केटेगरी पांच, रामबचन राम पदनाम मैकेनिकल फीटर केटेगरी पांच, रामप्रसाद महतो पदनाम मैकेनिकल फीटर केटेगरी पांच, अरविंद प्रसाद पदनाम मैकेनिकल फीटर केटेगरी पांच , राजेंद्र कोल पदनाम मैकेनिकल फीर केटेगरी पांच, राजेन्द्र गंझु पदनाम मैकेनिकल फीटर केटेगरी पांच शामिल हैं. ------------- [caption id="attachment_766458" align="aligncenter" width="1280"]alt="" width="1280" height="720" /> पिपरवार के पुरनाडीह में अज्ञात अपराधियों ने डंपर में लगाई आग[/caption]
पिपरवार के पुरनाडीह में अज्ञात अपराधियों ने डंपर में लगाई आग
फायरिंग और आगजनी के बाद कोयला ढुलाई का काम हुआ बंद पिपरवार थाना क्षेत्र के पुरनाडीह कोल परियोजना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टिंग का कार्य कर रहे एक हाइवा डंपर में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दी. साथ ही अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलायी. उक्त हाइवा डंपर श्रेया एण्ड कंपनी का बताया जा रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की आधी रात कुछ अपराधी पिपरवार थाना क्षेत्र के पुरनाडीह स्थित जामडीह दामोदर नदी पुल के पास उक्त हाइवा डंपर पर सबसे पहले 5 से 7 राउंड फायरिंग की और पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया. अपराधियों ने हाइवा चालक का मोबाइल भी लूट लिया. मौका देखकर डंपर चालक ने किसी तरह अपनी जान बचायी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी जंगल की ओर भाग गए. घटना रांची और चतरा जिला के सीमांत क्षेत्र पिपरवार के जामडीह के पास हुई है. इसे लेकर पिपरवार थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है. अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे. ------------ [caption id="attachment_766457" align="aligncenter" width="1280"]alt="" width="1280" height="960" /> पिपरवार में करम पूर्व संध्या समारोह की धूम[/caption]
पिपरवार में करम पूर्व संध्या समारोह की धूम
डीएवी बचरा और पिपरवार विकास विद्यालय किचटो में कार्यक्रम पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में करमा पूजा से पूर्व कई जगहों पर संध्या समारोह का आयोजन किया गया. शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में करमा पूजन महोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्राचार्य राजीव रंजन झा ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य राजीव रंजन झा ने करमा पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला. स्कूल के छात्र, छात्राओं ने भाषण प्रस्तुति एवं नृत्य गायन प्रस्तुति किया. कार्यक्रम का निर्देशन आरआर दत्ता एवं एस भट्टाचार्य एंव संचालन आरबी प्रसाद ने किया. मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक और बच्चे मौजूद थे. इधर, पिपरवार विकास विद्यालय किचटो में करम पूर्व संध्या मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएचपी/सीपीपी परियोजना के पीओ धनजंय कुमार और विशिष्ट अतिथि किचटो पंचायत की मुखिया संगीता देवी थीं. अतिथियों के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया. जिसके बाद छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. समारोह में स्कूल की छात्र-छात्राओं के द्वारा करम गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी गई. जिसे उपस्थित लोगों ने खूब पसंद किया. अतिथियों ने भी मांदर बजाकर करम पूजा का उत्सव मनाया. इस मौके पर पंसस सुनीता देवी,गीता एक्का,आनंद सिंह,बिजय महतो,पंकज दास,सूरज मुंडा,नागेश्वर महतो,शिवनाथ मुंडा,प्रितम महतो,ललीता देवी,कृतन महतो,मनराज मुंडा,उर्मिला देवी,देवंती देवी, चिंतामनी देवी सहित स्कूल के सभी शिक्षक बच्चे और अभिभावक मौजूद थे. ------------संयुक्त मोर्चा का गेट मीटिंग, तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने की अपील
पिपरवार: कोयला उद्योग में होने वाले तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए एटक,सीटु,एचएमएस, बीएमएस और इंटक गेट मीटिंग का आयोजन कर रहा है. शनिवार की सुबह संयुक्त मोर्चा के द्वारा पिपरवार पीट ऑफिस और अशोक वर्कशॉप कार्यालय में गेट मीटिंग किया गया, जिसकी अध्यक्षता जनता मजदूर संघ के रविंद्रनाथ सिंह और संचालन सीटु के इस्लाम अंसारी ने की. गेट मीटिंग में 5 अक्टूबर से होने वाले तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने और हड़ताल से पूर्व 3 अक्टूबर को पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की. श्रमिक प्रतिनिधियों ने कहा कि कोयला उद्योग मे काम करने वाले कोयला मजदूरों का एतिहासिक 11वां वेतन समझौता हुआ है. लेकिन ऑफिसर एसोसिएशन के द्वारा जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इसे रदद कराया गया है, जिसके खिलाफ मजदूरों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और संयुक्त मोर्चा ने तीन दिवसीय कोल इंडिया में हड़ताल की घोषणा की है. जिसको सफल बनाने के लिए लगातार मिटिंग की जा रही है. मीटिंग में कोयला मजदूरों का अपार समर्थन भी मिल रहा है. वहीं तीन अक्टूबर को पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जाएगा. गेट मीटिंग में रविंद्रनाथ सिंह, इस्लाम अंसारी, भीम सिंह यादव, कासिम उर्फ मुन्ना,भीम प्रसाद मेहता,बाबूलाल राम, दिलीप गोस्वामी,गुरूदयाल सिंह,संजीव चन्द्रा,रामू गोप, रविंद्र कुमार,विनोद कुमार, समशुल होदा,प्रदीप त्रिपाठी,अनिल कुवंर,केके चतुर्वेदी,क्युम अंसारी,आरएन पंडित सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे. ------------- [caption id="attachment_766456" align="aligncenter" width="1156"]alt="" width="1156" height="520" /> आजसू ने मनाई बिनोद बिहारी महतो की जयंती[/caption]
Leave a Comment