Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद जिले की चार खबरें एक साथ पढ़ें

Advertisement
Advertisement

झमाड़ा जल संयंत्र की बिजली गुल, झरिया में आपूर्ति ठप

जोड़ापोखर: झमाड़ा जल संयंत्र केन्द्र जामाडोबा स्थित पावर स्टेशन में तकनीकी खराबी के बाद 8 घंटे बिजली गुल हो गया है. जिससे की जल भंडारण गृह में भंडारण नही हो सका. झरिया एवम आस पास के क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है की पावर स्टेशन में सुबह 12 बजे से एक आवाज के बाद बिजली गुल हो गया है. जल भंडारण गृह 12 एवम 9 एमजीडी में भंडारण नही किया जा सका है. झरिया एवम आस पास के क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप हो गया है. हला की बिजली कर्मी मरम्मत कार्य में जुट गए हैं. 8 बजे रात के बाद ही मरम्मत कार्य पूरा किया जायेगा. झमाडा के कनीय अभियंता आशुतोष राणा ने बताया है की पावर स्टेशन में तकनीकी खराबी हो गया है. जिसकी मरम्मत कार्य जल्द ही पूरी कर झरिया एवम आस पास के क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाएगी. ---------

बाल विवाह उन्मूलन को लेकर हस्ताक्षर अभियान

उपायुक्त ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिलाई शपथ Dhanbad: बाल विवाह उन्मूलन अभियान सोमवार को समाहरणालय में भवन में आयोजित किया गया. इस दौरान जागरूकता अभियान चलाया गया और उपायुक्त ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को शपथ दिलायी. हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की गई.  डीसी ने कहा कि बाल विवाह एक अत्यंत ही गंभीर मुद्दा है जिस पर रोक लगाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है. जनमानस को जागरुक करते हुए राज्य में बाल विवाह के विरुद्ध सकारात्मक माहौल तैयार करना होगा. इस मौके पर समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने कहा कि आज जिले के लगभग 1700 स्कूलों में बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलायी गई है. साथ ही सभी आंगनबाड़ी, प्रखंड कार्यालयों, कस्तूरबा विद्यालयों में भी शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ----------

29 अक्टूबर को गोल्फ ग्राउंड में श्याम गुणगान महोत्सव

भजन सम्राट कन्हैया मित्तल करेंगे शिरकत Dhanbad : श्याम भक्त मंडल हीरापुर के द्वारा 29 अक्टूबर को गोल्फ ग्राउंड में 48वां श्याम गुणगान महोत्सव आयोजित किया जाएगा. जिसमें 200 किलोमीटर तक के हजारों श्याम भक्त शामिल होंगे. इसे लेकर बताया गया कि कार्यक्रम में अखंड जोत,अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग और श्याम रसोई भी लगाई जाएगी. उक्त जानकारी श्याम भक्त मंडल हीरापुर के सचिव मनोज खेमका ने 16 अक्टूबर को धनबाद के हीरापुर स्थित अग्रसेन भवन में प्रेस वार्ता के दौरान दी. उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में भक्तों को अपने भजन से रिझाने के लिए भजन सम्राट कन्हैया मित्तल, संजय सेन, परविंदर पलक, राजेश शर्मा, मनोज सैन सहित चंडीगढ़ के श्याम मंडल के कई कलाकार शिरकत करेंगे. बाबा का दरबार 80 फुट चौड़ा और 20 फुट की हाइट पर होगा. वहीं श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया जाएगा. धनबाद के विक्की डेकोरेट कोलकत्ता से कारीगर मंगा कर कार्यक्रम को भव्य रूप देंगे. ----------- [caption id="attachment_784972" align="aligncenter" width="1040"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/333-3.jpg"

alt="" width="1040" height="780" /> सीने पर कलश रख राहुल कर रहे मां दुर्गे की आराधना[/caption]

सीने पर कलश रख राहुल कर रहे मां दुर्गे की आराधना

महुदा क्षेत्र के तेलमच्चो अंतर्राष्ट्रीय कुसुम साधक परिवार के राहुल कुसुम मां दुर्गे की आराधना में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है. नवरात्र के दूसरे दिन भी उन्होंने सीने पर कलश रख मां की आराधना की. वहीं राहुल का कहना है कि वे नौ दिनों तक कलश रख मां दुर्गे की आराधना करते रहेंगे. वहीं परिवारजनों ने कहा कि राहुल नौ दिनों तक बिना जल के मां दुर्गे की आराधना करते हैं. -----------  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही