छट्ठी सीनियर झारखंड हॉकी चैंपियनशिप, रांची ने जीते दोनों मैच
Ranchi: 26 से 29 अगस्त तक हॉकी झारखंड, टाटा स्टील और झारखंड खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छठवीं सीनियर राज्य हॉकी चैंपियनशिप (महिला और पुरुष) 2023 के दूसरे दिन रांची ने दोनों वर्गों में अपने मुकाबले जीते. प्रतियोगिता का आयोजन मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी एवं एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू में किया जा रहा है. बता दें कि इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग से 8 टीमें और पुरुष वर्ग से 16 टीमें भाग ले रही हैं. दूसरे दिन का परिणाम
महिलाएं रांची बनाम पलामू 6-0 गुमला बनाम हज़ारीबाग - 3- 0 एकलव्य बनाम जामताड़ा 19 - 0 सिमडेगा बनाम खूंटी 2- 5 रांची बनाम हज़ारीबाग 1 - 0 गुमला बनाम पलामू 7- 0 एकलव्य बनाम खूंटी 1 - 0 सिमडेगा बनाम जामताड़ा 24 -0 पुरूष पूर्वी सिंहभूम बनाम बोकारो 0-0 लोहरदगा बनाम खूंटी 0- 8 रांची बनाम पलामू 5 -0 सिमडेगा बनाम जामताड़ा 2- 0 रामगढ़ बनाम रेल्वे 0- 4 गुमला बनाम हज़ारीबाग 8 - 2 एकलव्य बनाम बोकारो 3 -0 पूर्वी सिंहभूम बनाम जेएसएमए 0-0 एनटीएचए बनाम खूंटी 8- 0 --------------- रांची के 128 कराटेकार सफल घोषित
Ranchi: शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार को डोरंडा कॉलेज कराटे ट्रेनिंग सेंटर रांची में बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट का आयोजन किया गया. जिसमें शोतोकान कराटे डो फेडरेशन रांची के 128 कराटेकारों ने विभिन्न बेल्टों में सफल घोषित किए गए. बेल्ट ग्रेडेशन हांशी मानस सिन्हा के मारदर्शन शोकफ के टेक्निकल डायरेक्टर रेंशी रंजीत मेहता (ब्लैक बेल्ट 6ठी डॉन) के द्वारा लिया गया. ग्रेडेशन में सहयोग कराटे प्रशिक्षक सेंसी बबलू कुमार, सेंसी सुनिल मेहता, कुलदीप साहु, परमानन्द गुप्ता, पवन कुमार केशरी,सोनू सुरीन ने किया. बेस्ट कराटेकारो को रेंशी रंजीत मेहता एवं सेंसी बबलू कुमार द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया. ग्रेडेशन में व्हाइट बेल्ट से ब्राउन बेल्ट तक में निम्नलिखित कराटेकर बेस्ट के रूप में चुने गए. कृष्णक रॉय, अक्षिता सांवी, दलीना थपलनाल , अतुल कुमार राम, प्रिया कुमारी, अंकित कुमार नायक,जाह्नवी कुमारी , परपम्वीर सिंह, प्रांजल चंद्रा , प्रज्ञा भुइंया, पुजा तिर्की और लावण्या अत्रि. सीनियर बेल्ट प्राप्त करने वाले इस प्रकार हैं
ब्राउन बेल्ट- कैवल्य ठाकुर,अध्विक शाह , अनुषा सिन्हा,वैभव,हर्षवर्धन दस, सुमन इक्का, रश्मि कच्छप, पुजा तिर्की, अभिमन्यु सिन्हा, मृणालिनी सिंह, अर्पणा मेहता, अरिदमन, अरिहंत, हर्ष कुमार, प्रियंशी, आदिति किरण, फरहत निगार, लावण्या अत्रि, दिव्यांशी. ---------- 39वें सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम का चयन ट्रायल
Deoghar: 39 वें सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 11 सितंबर तक गुवाहाटी में आयोजित होने वाला है. झारखंड टीम के गठन को लेकर रविवार को देवघर में झारखंड ताइक्वांडो संघ के द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रॉयल किया गया. जिसमें अंडर 54 केजी वर्ग में ब्रजेश कुमार (गोड्डा), अंडर 58 केजी आदित्य कुमार सिंह (धनबाद), अंडर 63 केजी उत्कर्ष कुमार सिंह (जमशेदपुर), अंडर 68 केजी अजय कुमार राजवार (धनबाद), अंतर्गत 74 केजी आकाश साव (देवघर), अंतर्गत 80 केजी नवोन्वेष मोदनवाल (धनबाद), अंडर 86 केजी आशीष झा (देवघर) जबकि बालिका वर्ग में अंडर 46 केजी थापना हांडिक (बोकारो), अंडर 49 केजी रिया (रांची), अंडर 53 केजी वर्णिका (गोड्डा), अंडर 58 केजी सोनामिका (रांची) अंडर 67 केजी वर्ग में प्रिया घोष का चयन किया गया. इस प्रतियोगिता में ऑफिशियल में संतोष शर्मा (बोकारो), अमित कुमार (धनबाद), सैयद फारूक नदीम (रांची), रबीउल हुसैन (देवघर) झारखंड ताइक्वांडो सचिव नीरज कुमार, एडहॉक कमिटी के अनुप कुमार बरनवाल एवं राजीव रंजन, मोहम्मद अजीजुल्लाह, दिलीप कुमार,ओम प्रकाश यादव, गिरिधारी यादव, शकील अंसारी, रविकेश कुमार सिंह और चन्दन मिश्रा मौजूद थे. सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और जीत की कामना की. --------- चौथी झारखंड राज्य ग्रेपलिंग कुश्ती चयन प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने लिया भाग
Ranchi: चौथी झारखंड राज्य सब जूनियर ग्रेपलिंग कुश्ती चयन प्रतियोगिता 2023 का रविवार को शुभारंभ हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड ग्रेपलिंग कुश्ती संघ के चेयरमैन राम जी यादव, झारखंड ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष प्रवीण सिंह, गढ़वा जिला ग्रेपलिंग संघ के सचिव ओम प्रकाश गुप्ता, सरायकेला ग्रेपलिंग कुश्ती संघ के सचिव दिलीप गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू करवाई. इसमें लगभग 200 खिलाड़ियों ने अपने कुश्ती कौशल का प्रदर्शन दिखाया. शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 8 सितंबर से 11 सितंबर तक राजस्थान जयपुर में आयोजित चौथी राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता के लिय चयन किया गया. चयनित खिलाड़ी अंडर 15 बालक वर्ग में
ललित कुमार महतो मजीद अंसारी मुन्ना कुमार मुन्ना कुमार रवि सूरज उराव आयुष सिंह रितेश कुमार रोशन कुमार साहू और धीरज कुमार अंडर 15 बालिका वर्ग में कुमारी संगीता रश्मि सुरेन नीतू कुमारी संतोषी मांझी झारखंड बालक सब जूनियर टीम का प्रशिक्षक ओवैस बालिका टीम का प्रशिक्षक प्रेमी कुमारी [wpse_comments_template]
Leave a Comment