Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेल जगत की चार खबरें एक साथ पढ़ें

Advertisement
Advertisement

ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप: दोनों वर्गों में ओडिशा की बड़ी जीत

Ranchi: 24 से 30 सितंबर तक रांची में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन पांच मैच खेले गए. महिला वर्ग में तीन और पुरुष वर्ग में दो मैच खेले गए. महिला वर्ग में झारखंड ने मणिपुर को 9-0 से हराकर जीत की लय बरकार रखी. बिहार ने बंगाल को 4-0 और ओडिशा ने असम को 23-0 से पराजित किया. पुरुष वर्ग में ओड़िशा ने असम को 18-0 से और हॉकी मणिपुर ने हॉकी बंगाल को 5-0 से पराजित किया. ---------

 वर्ल्ड ताइक्वांडो मास्टर इंस्ट्रक्टर की हॉन्ग किम पहुंचे रांची

Ranchi: सोमवार को वर्ल्ड ताइक्वांडो मास्टर इंस्ट्रक्टर एवं कुकीवान के उपाध्यक्ष की हॉन्ग किम ब्लैक बेल्ट 9 वीं डान रांची पहुंचे. भगवान बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. किम ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में विश्व ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का मुआयना करने पहुंचे हैं. मंगलवार को खेल मंत्री हफीजुल हसन से औपचारिक मुलाकात के बाद खेलगांव जाएंगे. किम के स्वागत के लिए मुख्य रूप से प्रभात कुमार शर्मा महासचिव ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया, परवेज खान (7वीं डान ब्लैक बेल्ट, साउथ कोरिया कुकीव्वान एवं फिल्म निर्देशक), संजय शर्मा महासचिव झारखंड ताईक्वांडो संघ, रांची जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह, अनंत नाग चंदन, अनिल कुमार वर्मा, शिवसक्ति सिंह, नेहा सिंह, चंदन कुमार, अमन पांडे, स्नेहल मिलेनियम, हिमांशु सिंह सहित खिलाड़ियों ने जोरदार स्वागत किया. -------- [caption id="attachment_768077" align="aligncenter" width="576"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/webform7-57.jpg"

alt="" width="576" height="324" /> लॉन बॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड ने पक्का किया पदक[/caption]

लॉन बॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड ने पक्का किया पदक

Ranchi: भारतीय लॉन बॉल फेडरेशन के तत्वावधान में असम में आयोजित आठवीं लॉन बॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड ने सेमी फाइनल में प्रवेश कर पदक पक्का कर लिया है. बता दें इस चैंपियनशिप में झारखंड के पुरुष और महिला टीम हिस्सा ले रही हैं. महिला में लवली, अनामिका, कविता और रूपा रानी तिर्की की जोड़ी ने मणिपुर को 42-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. महिला एकल खिलाड़ी सरिता ने पश्चिम बंगाल को 21-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. पुरुष वर्ग में सुनील बहादुर और दिनेश कुमार की टीम ने पंजाब को 40-6 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. वहीं अभिषेक लाकड़ा, प्रिंस कुमार महतो और आलोक लाकड़ा की पुरुष ट्रिपल टीम ने पंजाब ट्रिपल टीम को 32-05 से मात दी. झारखंड की तीन टीमें अपने लीग दौर में अपराजित रहीं. -------

खेलो झारखंड के क्रिकेट, स्केटिंग एवं वूशु स्पर्धा की तिथि में परिवर्तन

Ranchi: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल के क्रिकेट के सभी वर्गों के स्थान पर केवल अंडर 17 बालक का ट्रायल होगा. जिसकी तिथि में परिवर्तन किया गया है. अब 7 अक्टूबर को ट्रायल अयोजित होगा. वहीं स्केटिंग अब 7 अक्टूबर एवं वूशु 30 सितंबर से 1 अक्टूबर को आयोजित होगा. अन्य सभी खेल अपने निर्धारित तिथि एवं स्थान पर होंगे. इसके साथ 26, 27 एवं 28 सितंबर को होने वाले राज्य टीम के लिए ट्रायल का पंजीयन निर्धारित तिथि को सुबह 6 से 10 बजे तक होगा. ज्ञात हो ट्रायल के लिए जिला स्तर पर पंजीयन किया जाना था, पंजीयन कराने वाले खिलाड़ियों को सुबह 6 से 10 बजे तक एलिजिबिलिटी फॉर्म के साथ पिछले कक्षा का अंक पत्र, आधार कार्ड एवं बोनाफाइड सार्टिफिकेट की मूल एवं छाया प्रति लेकर आयोजन स्थल पर रिपोर्ट करना होगा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही