पर उतरे नाराज बीएड छात्र, जाम से कराहा धनबाद
हर्ल गेट पर एफसीआई सप्लाई मजदूर संघ ने दिया धरना
alt="" width="1156" height="520" /> हर्ल खाद कारखाना सिंदरी के खुलने का इंतजार कई वर्षों से किया जा रहा है. इसके खुलने के साथ ही कई संगठनों व दलों ने अपनी एकजुटता दिखानी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में हर्ल में नियोजन को लेकर एफसीआई सप्लाई मजदूर श्रमिक संघ ने सोमवार को हर्ल गेट पर एकदिवसीय धरना दिया. उन्होंने कहा कि एफसीआईएल सिंदरी कारखाना में 15 से 20 वर्षों तक काम करने के बाद बिना किसी नोटिस या मुआवजा के निकाल दिया गया. उक्त कारखाना बंद होने के बाद हर्ल खाद कारखाने का निर्माण हुआ. हर्ल प्रबंधन नियोजन को लेकर टाल-मटोल कर रही है. इसके लिए प्रधानमंत्री, उर्वरक व रसायन मंत्रालय सहित जिला प्रशासन व वरीय अधिकारियों को पत्र देकर आग्रह किया गया है. धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामाशीष चौबे, कृष्ण पद मंडल, पवन चंद्र मंडल, अवधेश महतो, सुजीत हाजरा, मोगली मुर्मू, कल्याणी, दीपक मोदक, रमेश प्रसाद, स्वपन मंडल, जयप्रकाश बाउरी, जितेन राम, बीरु बांसफोर सहित दर्जनों पूर्व श्रमिक शामिल थे.
ट्रांसफॉर्मर बदले जाने के कारण धैया क्षेत्र में ब्लैक आउट, परेशान रहे लोग
[caption id="attachment_598333" align="alignleft" width="300"]alt="ट्रांसफॉर्मर बदले जाने के कारण धैया क्षेत्र में ब्लैक आउट, परेशान रहे लोग" width="300" height="187" /> ट्रांसफॉर्मर बदले जाने के कारण धैया क्षेत्र में ब्लैक आउट, परेशान रहे लोग[/caption] धनबाद के धैया सब-स्टेशन में सोमवार को 10 एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर लगाये जाने के कारण इस क्षेत्र के लोगों को पूरे दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. ठाकुरकुल्ही, राहरगोड़ा, धीरेंद्रपुरम, भेलाटांड़, खटाल रोड, मेमको, मेन रोड, शिमला बेरा, लहबनी, मंडल बस्ती, कुम्हारटोला, पंडित क्लिनिक रोड, बंधधार, बारटांड़, सूर्य विहार कॉलोनी, चंद्र विहार कॉलोनी, जय प्रकाश नगर आदि इलाकों में सुबह 6 से रात 10 बजे तक बिजली गुल रही. इस दौरान घरेलू काम के अलावा कई दफ्तरों का काम काज ठप हो गया. इस क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया कि बिजली विभाग ने बिजली काटने की सूचना आज सुबह दी, जिसके कारण घर में टंकी में पानी भी नहीं चढ़ा पाए. 16 घंटे बिजली नहीं रहने से कई घर और दफ्तर में भी ब्लेक आउट हो गया. धनबाद डिविजन के कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली कटौती की सूचना एक सप्ताह से दी जा रही थी. बीते रविवार को भी अखबारों के माध्यम से सूचना दी गई है. नए ट्रांसफॉर्मर के इंस्टॉलेशन का काम युद्ध स्तर पर जारी है. सोमवार रात 10 बजे के बाद क्षेत्र बिजली बहाल कर दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : दुखद">https://lagatar.in/tragic-painful-death-of-4-examinees-coming-after-final-inter-exam-one-referred-to-rims/">दुखद
: इंटर की अंतिम परीक्षा देकर आ रहे 4 परीक्षार्थियों की दर्दनाक मौत, एक रिम्स रेफर [wpse_comments_template]

Leave a Comment