Search

हजारीबाग जिले की कई खबरें पढ़ें एक साथ

खनन मामले में कार्रवाई पर डीसी ने जताया असंतोष, माफियाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश

माइनिंग टास्क फोर्स की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा और समीक्षा Hazaribagh : उपायुक्त नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई. टास्क फोर्स की बैठक में बालू, पत्थर, कोयला के अवैध खनन एवं व्यापार, परिवहन की रोकथाम पर गहन समीक्षा की गई. मौके पर मार्च से मध्य अप्रैल के बीच अंचल, थाना, खनन एवं परिवहन सहित संबंधित विभागों की ओर से एकल एवं संयुक्त स्तर पर की गई कार्रवाई की समीक्षा पर उपायुक्त ने असंतोष जाहिर करते हुए खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए आपसी समन्वय बनाकर संयुक्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने आवश्यकतानुसार अपने सूचना तंत्र को अधिक प्रभावी बनाकर कार्रवाई की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए जब्त किए गए वाहनों एवं दोषियों पर माइनिंग व परिवहन एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत एक साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने इको सेंसेटिव जोन एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों पर संचालित अवैध क्रशरों को तुरंत ध्वस्त करने और विद्युत कनेक्शन विच्छेद करते हुए फौरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही वरीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के अवैध खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए टास्क फोर्स की टीम का नेतृत्व करने, सूचना तंत्र का प्रयोग कर पूरी तैयारी के साथ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को मानक अनुरूप व्यवसाय नहीं करने वालों पर प्रावधान के अनुरूप कार्रवाई करने, लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई करने तथा दिए गए नोटिस का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता राकेश रौशन, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सहायक समाहर्ता शताब्दी मजूमदार, अनुमंडल पदाधिकारी बरही पूनम कुजूर एवं सदर के विद्या भूषण कुमार, जिला खनन पदाधिकारी सहित अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, टास्क फोर्स के अन्य सदस्य मौजूद थे. ------------

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/woosu_575.jpg"

alt="" width="1280" height="917" />

राज्यस्तरीय वूशु प्रतियोगिता में हजारीबाग की झोली में आए पांच पदक

Hazaribag : राची के नामकुम स्थित आर के आनंद बॉल्स ग्रीन इंडोर स्टेडियम में 22 और 23 अप्रैल को संपन्न हुए 19वीं झारखंड राज्य सीनियर वूशु चैम्पियनशिप में हजारीबाग के खिलाडियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पांच कांस्य पदक के साथ पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया. इस उपलब्धि पर प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रांची यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. मुकुंद मेहता और विशिष्ट अतिथि आचार्यकुलम के स्वामी दिव्यदेव ने कोच सरोज मालाकार और खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. जिले से छह वूशु खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. इसमें सानसऊ स्पर्धा में जिन पांच खिलाड़ियों ने कांस्य पदक प्राप्त किया, उनमें 48 किलो भार वर्ग में अंकिता कुजूर, 56 किलो में सुषमा कच्छप, 60 किलो में कोमल कुमारी, 48 किलो में अविनाश कुमार, 60 किलो में रोहित कुमार और 65 किलो भार वर्ग में बिकेश कुमार सिंह शामिल हैं. इस उपलब्धि पर हजारीबाग वूशु एसोसिएशन की अध्यक्ष पुष्पा शास्त्री, सचिव सरोज मालाकार, अंकुर गर्ग, मनोज कुमार, सिंगराय सुंडी, पंकज कुमार गुप्ता, एजे मिंज, संरक्षक आचार्य कौटिल्य, भैया मुरारी सिन्हा और हजारीबाग ओलंपिक एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने इस जीत पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. -----------

हजारीबाग में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस चयन के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Hazaribagh : पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड के अधीनस्थ झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची की ओर से नव सृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सीलेंस फुटबॉल (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए बालक एवं बालिका आयु वर्ग 16 से 22 वर्ष तक के सुयोग्य खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय चयन कर्जन स्टेडियम हजारीबाग में शुरू हुआ. इसमें हजारीबाग, रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, चतरा, खूंटी, गुमला, धनबाद, सरायकेला, कोडरमा और लोहरदगा जिले के खिलाड़यों ने बैट्री व स्किल टेस्ट में भाग लिया. बैट्री टेस्ट अंतर्गत ऊंचाई, वजन, 30 मीटर, 10 मीटर, 6×6 सटल रनिंग, बॉल थ्रो, 800 मीटर, वर्टिकल जंप, स्किल टेस्ट के अंर्तगत ड्रिबलिंग, जैगलिंग, बॉल कंट्रोलिंग, विथ बॉल रनिंग एंड टर्निंग, विथ बॉल जिग जैग मूवमेंट, मैच सिचुएशन गेम्स समेत कई तरह के टेस्ट लिए गए. दूसरे दिन मंगलवार को भी प्रातः 8:00 बजे से टेस्ट लिए जाएंगे. अंतिम रूप से चयनित बालक-बालिका खिलाड़ियों को राज्य सरकार निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. इस अवसर पर चयन समिति के देवेन्द्र कुमार सिंह, खेल परामर्शी सह प्रतियोगिता प्रबंधक साझा, मो सलीम आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र चाईबासा, अजय सुभाष तिर्की, आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र गिरिडीह, योगेश प्रसाद यादव, आवासीय एथलेटिक प्रशिक्षण केंद्र साहेबगंज, सतीश मिंज सहायक प्रशिक्षक आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र गुमला आदि उपस्थित थे. वहीं चयन में हजारीबाग आवासीय एथलेटिक बालिका प्रशिक्षण केंद्र के एथलेटिक्स कोच प्रभात रंजन तिवारी, नीरज कुमार रॉय, अनुकंपा रुंडा, फुटबॉल कोच सोनी कुमारी, हॉकी कोच कोलेश्वर गोप, संदीप खलखो कुंदन कुजूर, जिला खेल कार्यालय के प्रधान सहायक शेखर शर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर विकास दास आदि का सराहनीय सहयोग रहा. ----------

किसान गोष्ठी में शामिल हुए 20 गांवों के 400 किसान

Keredari : केरेडारी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में केरेडारी फॉर्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ओर से सोमवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता केरेडारी प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी और संचालन कृषि वैज्ञानिक मीनू महतो ने किया. किसान गोष्ठी मे हिस्सा लेने के लिए प्रखंड क्षेत्र के तकरीबन 20 गांवों से 400 से अधिक किसान शामिल हुए. कार्यक्रम की मुहिम जिले के जाने माने प्रोग्रेसिव किसान मीनू महतो की अगुआई व केरेडारी केरेडारी फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर झर्रीलाल महतो, सचिव संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष राधा देवी, तापेश्वर साव, अरविंद कुमार, महेंद्र महतो, पार्वती देवी, मोहन महतो, चिंतामणि महतो व अन्य प्रोमोटर ने एकजुट होकर छेड़ी. कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के साथ कई बातों पर चर्चा की गई. इसमें मुख्य रूप से एफपीओ और उनसे जुड़ने से होने वाली लाभों के बारे मे जानकारी दी गई. कार्यक्रम व एफपीओ के किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी किष्टो कुमार बेसरा, केरेडारी प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, उपप्रमुख अमरीका महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुज कुमार, क्रूस के वैज्ञानिक एनपी मंडल, ऑल इंडिया रेडियो के उद्घोषक प्रकाश राणा, मृदा विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ बीसी वर्मा, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित आनंद और पंचायत जनप्रतिनिधि शामिल हुए. ----------

खुशखबरी : ग्रीन कार्ड धारियों को पांच किलो के पैकेट में मिलेगा राशन : एमओ

Keredari : राज्य खाद्य सुरक्षा योजना जेएसएफएसएस अंतर्गत ग्रीन कार्ड धारियों के लिए राशन इसी माह से मिलने लगेगा. इस संदर्भ में केरेडारी प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रवि राजा ने बताया कि विभिन्न तकनीकी कारणों से राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ग्रीन कार्ड धारियों को सितंबर 2022 से राशन का वितरण बंद था.अब विभागीय आदेश जारी हो चुका है कि नवंबर 2022 से ग्रीन कार्ड धारियों को पूर्व की भांति राशन मिलने लगेगा. नवंबर-दिसंबर 2022 का राशन एक रुपए प्रति किलो की दर से और 2023 जनवरी से लाभुकों को मुफ्त खाद्यान्न वितरण किया जाना है. सितंबर-अक्टूबर 2022 के लिए सरकार की ओर से कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है. ग्रीन कार्ड धारियों के लिए राशन प्रति व्यक्ति पांच किलो का पैकेट नवंबर 2022 एक महीने का राशन जन वितरण प्रणाली के दुकान दारों को उपलब्ध कराया जा रहा है. दिसंबर वर्ष 2022 से अप्रैल 2023 पांच महीनों के खाद्यान्न की उपलब्धता के लिए प्रक्रिया जारी है. ज्ञात हो कि सितंबर वर्ष 2022 से ग्रीन कार्ड धारियों को विभिन्न तकनीकी कारणों से राशन नहीं मिल रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp