Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद ने जाना गौरियाकरमा का हाल, डीसी ने की समीक्षा बैठक, स्कूलों का समय बदलने की मांग समेत हजारीबाग की 5 खबरें

सांसद ने जाना गौरियाकरमा का हाल, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

Barhi : बरही प्रखंड के गौरियाकरमा पंचायत का हाल जानने के लिए स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा पंचायत भवन पहुंचे. वहां उनका स्वागत स्थानीय मुखिया कुमारी मीरा के नेतृत्व में किया गया. सांसद ने पंचायत भवन में बैठक कर उपस्थित ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्य सहित ग्रामीणों से पंचायत की समस्याओं को जाना. मुखिया ने निचीतपुर से गौरियाकरमा तक सड़क की समस्या बताते हुए निर्माण की मांग की. साथ ही पंचायत के विभिन्न वार्ड में मौजूद नाली और सड़क की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया. उपस्थित लोगों ने गौरियाकरमा में करोंड़ो की लागत से बने जलमीनार के दुरुपयोग और बदहाल स्थिति से भी सांसद को अवगत कराया. बताया गया कि करोड़ों की लागत से बनी यह जलमीनार सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई है. इससे पूरे गांव में पेयजल की आपूर्ति की जानी थी. पेयजलापूर्ति के लिए बिछाया गया पाइपलाइन आधा अधूरा है, जिसे प्रारंभ होने पर घरों में तो पानी नहीं पहुंचता, परंतु सड़कों पर अवश्य बहता है. इसकी शिकायत कई बार विभागीय अभियंता से की गई, परंतु स्थिति यथावत है. सांसद ने ग्रामीणों की समस्यायों को गंभीरता से सुना और हरसंभव समाधान करने की बात कही. सांसद के साथ जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, सांसद प्रतिनिधि संजीव कटरियार, अर्जुन साव, गणेश यादव, अंबिका सिंह, अमित साहू, सदभावना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान, संजय सिन्हा, उपमुखिया प्रीति देवी, राजन ओम, संजय वर्मा आदि सहित वार्ड सदस्य जितेंद्र कुमार रजक, बिनोद यादव, हेमंत कुमार आदि मौजूद थे -------- [caption id="attachment_611404" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/dc-meeting-17_214.jpg"

alt="" width="600" height="450" /> समीक्षा बैठक करतीं हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय[/caption]

जमीन म्यूटेशन के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं : डीसी

राजस्व, कोल कंपनी और एनटीपीसी से संबंधित मामलों की समीक्षा Hazaribag : राजस्व विभाग, कोल कंपनी व एनटीपीसी से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक सोमवार को डीसी नैंसी सहाय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अंचल कार्यालय स्तर से राजस्व विभाग के कार्यों में तेजी लाने, खासकर जमीन के म्यूटेशन के लंबित मामलों के निष्पादन में विशेष ध्यान देने के लिए अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया. निर्धारित समय सीमा में प्राप्त आवेदनों पर उचित निर्णय लेते हुए मामलों को निष्पादित करने के लिए कहा. इसके अलावा केंद्र व राज्य प्रायोजित परियोजनाओं के लिए भूमि का चिह्नितिकरण, अधिग्रहण और हस्तांतरण को प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रिया को जल्द पूरा करने को कहा. पीएम किसान पोर्टल पर किसानों के आवेदनों का सत्यापन करने को कहा. साथ ही पोर्टल के आंकड़ों की त्रुटियों के संदर्भ में स्टेट पोर्टल से समन्वय कर त्रुटियों एवं तकनीकी खामियों का निराकरण कराने के लिए निर्देशित किया. अवैध जमाबंदी को रद्द करने के लिए अंचलाधिकारियों को अंचल कार्यालय स्तर से स्पष्ट अनुशंसा करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया. न्यायालय वादों के संदर्भ में राजस्व कार्यालय एवं विधि शाखा को वादों के स्टेट्स से दोनों कार्यालयों को समन्वय बनाकर कार्य करने की सलाह दी. इसके अलावा जिले में नए मोबाइल टॉवर स्थापित करने से संबंधित परियोजना के तहत नए ऑनलाइन आवेदन पर कार्रवाई पूरी करने, चिह्नित स्थल का सत्यापन प्रतिवेदन आदि प्रक्रिया पूरी कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट भेजने के लिए निर्देशित किया.

ग्रामीणों व एनटीपीसी के बीच बनी सहमति पर अक्षरशः पालन के निर्देश

बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त ने चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना की कोयला परिवहन के लिए ग्रामीणों एवं एनटीपीसी के बीच हुई वार्ता तथा विभिन्न शर्तों पर बनी सहमति के विरुद्ध अबतक की कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट की जानकारी ली. उन्होंने कड़े शब्दों में ग्रामीणों व एनटीपीसी के बीच बनी सहमति पर अक्षरशः पालन करने का निर्देश कंपनी के आला अधिकारियों को दिए. इस माह के अंत तक बड़कागांव के बिरहोर आबादी को नवनिर्मित कॉलोनी में शिफ्ट करने का निर्देश भी दिया. बैठक में अपर समाहर्ता राकेश रोशन, एसडीएम विद्या भूषण कुमार, एलआरडीसी विनोद कुमार, एसडीओ बरही पूनम कुजूर और एनटीपीसी के अधिकारी मौजूद थे. ------

हजारीबाग डीसी से विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग

पारा 40 डिग्री पार, बच्चों की सेहत का रहे ख्याल : चंदन सिंह Hazaribag: जिले में बढ़ती गर्मी के प्रकोप के कारण आए दिन किसी न किसी विद्यालय में छात्रों के साथ कुछ न कुछ घटनाएं हो रही हैं. जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है. तापमान बढ़ने से खास कर छोटे बच्चों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. यह जानकारी देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा छात्र संघ के विश्वविद्यालय अध्यक्ष चंदन सिंह ने डीसी से कहा कि जहां प्राइवेट स्कूल के छात्र इतनी गर्मी में घर लौटने के क्रम में घंटों जाम में फंसे रहते हैं, वहीं सरकारी स्कूल के छात्र विद्यालयों में समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण आए दिन लू के शिकार हो रहे हैं, जो बेहद गंभीर विषय है. इन सभी मामलों को देखते हुए चंदन सिंह ने जिले की उपायुक्त नैंसी सहाय से आग्रह किया है, कि जिले में संचालित सभी विद्यालयों को पूर्वाह्न 11 बजे तक ही चलाने की अनुमति दें, और इस आदेश को कड़ाई से लागू करवाया जाए. अभिभावक विद्यालय प्रबंधन के दबाव के कारण इस संबंध में अपनी आवाज नहीं उठा पा रहे हैं. छोटे बच्चे देश के भविष्य हैं और उनकी सेहत का ख्याल रखना हमारा नैतिक दायित्व और कर्तव्य है. -------

पलामू के पूर्व सांसद सह भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी का हजारीबाग में स्वागत

Hazaribag :पलामू संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम सपरिवार हजारीबाग पहुंचे. वे चतरा जिले के इटखोरी से राजधानी रांची लौट रहे थे. उसी क्रम में सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, समाजसेवी सुनील कुमार और पत्रकार सागर कुमार ने संयुक्त रूप से हजारीबाग के भारत माता चौक के समीप पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया. ब्रज मोहन राम ने पलामू लोकसभा क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व किया है. एक बार वे बिहार विधानसभा के भी सदस्य रहे. साधारण कृषक परिवार से ताल्लुक रखने वाले ब्रज मोहन राम का राजनीतिक और सामाजिक जीवन का अब तक का सफर स्वर्णिम रहा है. वे फिलहाल भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश प्रभारी और अखिल भारतीय धोबी महासंघ, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपना दायित्व निर्वहन कर रहे हैं. विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बताया कि ब्रज मोहन राम का जीवन बेहद ही सादगीपूर्ण है. ---------

रामफल बने पडरिया पैक्स के अध्यक्ष, प्रतिद्वंद्वी को 18 वोट से दी मात

Chouparan : चौपारण स्थित पडरिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए बीसीओ सह निर्वाची पदाधिकारी कारू राम के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. इस संबंध में जानकारी देते हुए बीसीओ सह निर्वाची पदाधिकारी कारू राम ने बताया कि 310 मतदाताओं में से 229 वोट पड़ा. उसमें विजयी हुए रामफल सिंह पिता : रामचरण सिंह (इंगुनियां) को 68, पुरुषोत्तम कुमार उर्फ हीरा सिंह पिता : स्व. छकौड़ी सिंह (बनऊ) को 50, मंटू कुमार सिंह पिता : धनुखी सिंह (बनऊ) को 51, मुकेश कुमार सिंह पिता : अमल किशोर सिंह (इंगुनियां) को 17 और मुकेश सिंह पिता बासुदेव सिंह (अंबाजीत) को 39 वोट मिले. वहीं चार वोट रद्द पाए गए. विजयी हुए रामफल सिंह को निर्वाची पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र सौंपते हुए जीत की घोषणा की. वहीं कांग्रेस ओबीसी जिला महासचिव करुणा चंद्रवंशी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष श्रीकांत सिंह, प्रखंड कांग्रेस कमिटी के सोशल मीडिया प्रभारी राजेश रंजन यादव, वार्ड सदस्य पप्पू यादव, राजकिशोर शर्मा, राम प्रकाश सिंह, रंजीत सिंह सहित कई लोगों ने पगड़ी और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. वहीं रामफल सिंह की जीत पर विधायक उमाशंकर अकेला, चौपारण-2 जिप सदस्य रवि शंकर अकेला, संरक्षक बालकिशुन यादव, प्रखंड कार्यालय विधायक प्रतिनिधि नवीन यादव, पूर्व मुखिया सीताराम सिंह, रामलगन सिंह, व्यास चंद्रवंशी, शत्रुघ्न चंद्रवंशी, लखन भुईयां सहित कई लोगों ने बधाई दी है. नव निर्वाचित अध्यक्ष रामफल सिंह ने पंचायतवासियों और खासकर मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के अथक प्रयास और सहयोग से जीत मिली है. उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी मिली है उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करेंगे. साथ ही सरकार की ओर से किसानों के लिए जो सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, उसे किसानों को लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही