Search

विधायक ने किया योजनाओं का शिलान्यास, भाकपा का केंद्र पर निशाना समेत कोडरमा की कई खबरें पढ़ें

विधायक नीरा यादव ने किया योजनाओं का शिलान्यास

Koderma: सोमवार को कोडरमा नगर पंचायत अंतर्गत कुल चार पथों का शिलान्यास कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के कर कमलों द्वारा संपन्न किया गया. जिसमें वार्ड नं 14 मे शक्ति साव के घर से राजू साव के घर होते हुए जयनगर मेन रोड तक लागत चौदह लाख, सुधा देवी के घर से पुरना नगर रोड़ तक सड़क निर्माण लागत आठ लाख पच्चीस हजार एवं वार्ड नं एक में महिला महाविद्यालय से के प्रधान मंत्री आवास वर्टिकल तीन तक गार्ड वाल कलवर्ट एवं डब्लूबीएम पथ का निर्माण कार्य लागत बाइस लाख एवं वार्ड नं 2 में दुखनी तालाब छठ घाट के किनारे से बाईपास मेन रोड बाघी टांड तक पीसीसी सड़क सह गार्डवाल का निर्माण कार्य लागत पंद्रह लाख का शिलान्यास सम्मिलित है. --------

भाकपा का केंद्र पर निशाना

Koderma: भाकपा जिला परिषद की बैठक साहू धर्मशाला झुमरी तिलैया में हुई. इसकी अध्यक्षता जिला कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर चौधरी ने की. बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा के राज्य मंत्री महेंद्र पाठक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में ईडी एवं सीबीआई कागज जमा कर देश चलाना चाहते हैं. इनके शासनकाल में लोकतंत्र खतरे में है. लोकतंत्र बचाने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 14 अप्रैल 2023 को अंबेडकर जयंती मना कर 15 अप्रैल से पूरे राज्य में पदयात्रा चलाने का फैसला लिया है. बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम ने कहा कि कोडरमा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत कर जिले में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन को तेज किया जाएगा. -------

मीजल्स रुबेला वैक्सीनेशन पर बैठक

Koderma: सेक्रेड हार्ट स्कूल में सोमवार को मीजल्स रुबेला वैक्सीनेशन को लेकर विद्यालय प्रबंधन की अभिभावकों के साथ बैठक हुई. इसमें डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ दीपक कुमार, जिला नोडल पदाधिकारी डॉ आशीष राज, यूनिसेफ के डीएसएमसी सुशील कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के पवन कुमार मौजूद थे. सेक्रेड हार्ट स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, प्राचार्य नवीन कुमार ने सबका स्वागत किया. संचालन एकेडमिक कोर्डिनेटर प्रवीण कुमार ने किया. जबकि तकनीकी सहयोग दीपक सर्राफ ने किया. इस मौके पर डॉ दीपक कुमार ने अभिभावकों को रुबेला के लक्षण, उससे बचाव के तरीके बताए. उन्होंने बताया कि रुबेला बच्चों की इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देती हैं. इससे बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है. उन्होंने कहा कि यह बीमारी धीरे-धीरे कोडरमा में अपना पांव फैला रही है. उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों में इसके लक्षण दिखे तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर उपचार शुरू कर दें. उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को सेक्रेड हार्ट स्कूल में बच्चों के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा. कैंप का उद्घाटन कोडरमा डीसी आदित्य रंजन करेंगे. उन्होंने बताया कि 9 महीने से लेकर 15 साल के बच्चों को रुबेला का वैक्सीन लगाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि आप भी अपने बच्चों को वैक्सीन लगाइए और अपने पास-पड़ोस में लोगों को इसके लिए जागरूक करने में हमारा सहयोग कीजिए. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp