Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चोरी की बाइक के साथ युवक धराया, सड़क का शिलान्यास के अलावा कोडरमा की कई खबरें

Koderma: मरकच्चो थाना की पुलिस ने गुरुवार को चोरी की  मोटरसाइकिल के साथ मरकच्चो निवासी युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, मरकच्चो थाना प्रभारी लव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मो. मिस्टर आलम पिता स्व. कुदुस अंसारी मरकच्चो ब्लॉक के पास चोरी की ग्लैमर मोटरसाइकिल रखे हुए है, और वह खुद ब्लॉक के गेट के पास खड़ा है. सूचना पर थाने में सनहा दर्ज कर, जिले के वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए थाना प्रभारी दल बल के साथ गुरुवार करीब 2:00 बजे ब्लॉक गेट के पास पहुंचे, जहां पुलिस को आता देख मो. मिस्टर आलम वहां से भागने लगा, परन्तु कुछ ही दूरी पर पुलिस ने मो. मिस्टर आलम को लाल रंग की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया. --------

मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी का नौंवा स्थापना दिवसः बाबूलाल मरांडी हुए शामिल

Koderma: डोमचांच मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी का नौंवा स्थापना दिवस शुक्रवार को धूम-धाम से मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी थे. जबकि विषिष्ठ अतिथि कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिप सदस्य शांतिप्रिया मौजूद रहीं. मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के फाउंडर कुरेश प्रसाद शर्मा, सीजेएम गुमला मनीष शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कामिनी देवी, भाजपा नेता रमेश सिंह, रामचंद्र सिंह, देवेंद्र मेहता, आदि मौजूद थे. कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कई ऐसे प्राइवेट स्कूल हैं, जिसमें फीस बहुत अधिक है, और वैसे स्कूलों में सरकार द्वारा एक फीस तय होनी चाहिए, ताकि गरीब के बच्चे भी उन स्कूलों में पढ़ सकें. साथ ही स्कूलों में 25 प्रतिशत गरीब वर्ग के बच्चे की पढ़ाई मुफ्त हो. उन्होंने कहा कि झारखंड को शिक्षा का हब बनाने के लिए सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्कूलों की स्थापना की जाने चाहिए. साथ ही जो स्कूल स्थापित हैं, उन्हें और भी बेहतर करने की जरूरत है, क्योंकि झारखंड की गरीबी को शिक्षा से ही दूर किया जा सकता है. देश जिस प्रकार से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. इससे लगता है कि आने वाले 2047 तक जब भारत शताब्दी वर्ष मनाएगा तब हमारा भारत विकसित भारत बन जायेगा. ----------

बेकोबार में 97 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का नीरा यादव ने किया शिलान्यास

Koderma: शुक्रवार को कोडरमा प्रखंड अंतर्गत बेकोबार में ग्रामीण कार्य विभाग कोडरमा द्वारा विधायक डॉ नीरा यादव द्वारा अनुशंसित टीचर कॉलेज बेकोबार से ढोंगो पहाड़ी होते हुए बेलगढ़ा तक पथ लागत लगभग 97लाख रुपये का शिलान्यास कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव द्वारा संपन्न किया गया. विधायक ने नारियल फोड़ कर एवं फीता काट कर एवं विधि विधान से पूजन के साथ शिलान्यास किया. इस जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण के लिए स्थानीय विधायक के पास बराबर मांग करते आ रहे थे, जो कि अब इसके बन जाने से उनलोगों के मांग अब पूरे होने को है. मौके पर नीरा यादव ने कहा कि मेरे द्वारा विकास की रफ्तार लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा मैने आप के ही पंचायत में कई विधायक मद योजना के अलावे विकास के रूप में टीचर ट्रेनिंग कॉलेज दिया, कई सड़क दिया, तालाब दिया, एक और ढोंगों पहाड़ी तालाब का जीर्णोधार की निविदा निकाली गई है, और अवश्यकता अनुसार और भी कार्य पूरे किए जायेंगे. मौके पर मुखिया लक्ष्मण मंडल, संजीव यादव, महेश यादव, बिनोद यादव, अजय पांडेय सहित सैंकड़ों स्थानीय मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही