Search

कोडरमा जिले की कई खबरें एक साथ पढ़ें

पहला फेडरेशन गतका कप 21 से 23 अप्रैल तक चंडीगढ़ में

 Koderma: देश की सबसे पुरानी पंजीकृत राष्ट्रीय खेल संस्था नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट हरजीत सिंह ग्रेवाल  के नेतृत्व में 21 से 23 अप्रैल, 2023 तक स्पोर्ट्स कंपलेक्स सेक्टर 34 चंडीगढ़ में पहला फेडरेशन गतका कप आयोजित किया जाएगा. आयोजन में  झारखंड सहित 15 राज्यों के करीब 300 लड़के-लड़कियां अंडर-22 आयु वर्ग में पदक और चैंपियनशिप जीतने के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगी. 19 अप्रैल को झारखंड की टीम रवाना हो चुकी है. झारखंड गतका  एसोसिएशन के  महासचिव प्रिंस मिश्रा ने कहा कि नेशनल गतका एसोसिएशन पहली बार प्रतियोगिताओं के दौरान स्पष्टता, सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए समय, अंक और परिणाम  प्रदर्शित करने के लिए कम्प्यूटरीकृत प्रणाली लागू होगी और डिजिटल स्कोरकार्ड के माध्यम से दर्शक सभी कार्रवाई देख सकेंगे. --------

आर्म्स एक्ट के 2 आरोपियों को 5-5 साल सश्रम कारावास की सजा

कोडरमाः कोडरमा थाना कांड संख्या 194/2014, ST 35/16 दिनांक 07/11/ 2014 को रात्रि करीब 2:00 बजे रिवाल्वर की नोंक पर ऑटो लूटने के दो आरोपियों सिकंदर यादव पिता रघु यादव देवी मंडप रोड थाना तिलैया एवं प्रदीप मंडल पिता स्व. दशरथ साव तीन तारा थाना कोडरमा निवासी के मामले की सुनवाई के पश्चात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय तरुण कुमार की अदालत ने अंडर सेक्शन 25 (1)-(b) आर्म्स एक्ट एक्ट के तहत दोषी पाते हुए दोनों को 5-5 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई. साथ ही 5-5 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया.जुर्माना की राशि नहीं दिए जाने पर आरोपियों को 1-1 वर्ष अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी. वहीं अंडर सेक्शन 26/ 35 आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाते हुए 3-3 साल सश्रम कारावास व ₹2000 जुर्माना लगाया गया. जुर्माना की राशि नहीं देने पर छह- छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी. ----------

कोडरमा:  कुंए में गिरने से लड़की की मौत

कोडरमा: नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्छेडीह गांव में कुएं में गिरने से नाबालिग लड़की की मौत हो गई. मृतका की पहचान मालती कुमारी (14वर्ष), पिता महेश विश्वकर्मा के रूप में की गई है. जानकारी अनुसार, मालती बुधवार की शाम शौच के लिए गई थी. वापस आने पर घर के समीप कुएं पर हाथ पैर धो रही थी. कुएं से पानी निकालने के क्रम में फिसलकर कुएं में जा गिरी. वहीं देर शाम तक उसके घर नहीं पंहुचने पर परिजन उसे ढूंढ रहे थे. इसी दौरान देर शाम कुछ ग्रामीण कुएं की तरफ गए तो कुंएं में लड़की को डूबा देखा, तत्पश्चात इसकी जानकारी परिजनों को दी. मालती को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. -------

जैन मुनि 108 श्री निर्वेग सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश

Koderma: जैन धर्म के संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 मुनि श्री 108 निर्वेग सागर जी महाराज ,मुनिश्री 108 शीतलसागरजी महाराज ऐलक श्री 105 निजानंदसागरजी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश में हुआ. ज्ञात हो इस भीषण गर्मी में जहां लोग धूप में निकलने को सोचते हैं वैसे समय में जैन मुनि खाली पैर गया नगरी से पद विहार करते हुए राजगीर पावापुरी, नवादा होते हुए लगभग 200 किलोमीटर की पद यात्रा करते कोडरमा पहुंचे हैं. जहां शहर के मुख्य द्वार पर शहर के समाज के सभी पदाधिकारी गण महिला, समाज के पदाधिकारी गण गाजे-बाजे के साथ आगवानी की. नगर भ्रमण करते हुए बड़ा जैन मंदिर पहुंचे. जहां पर देवाधिदेव 1008 आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर मुनि श्री के मुखारबिंद से विश्व शांतिधारा कराया गया. शांति धारा करने का सौभाग्य जैन अजित गंगवाल, जैन संजय गंगवाल के परिवार को प्राप्त हुआ. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp