Search

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी को 5 साल की सजा समेत कोडरमा की कई खबरें पढ़ें एक साथ

Koderma : उकसाकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी को बुधवार को कोडरमा जिला कोर्ट ने 5 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई. साथ ही 2 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर 3 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. डोमचांच थाना कांड संख्या 20/2020 ST- 60/2021 के आरोपी संतोष तुरी के मामले की बुधवार को सुनवाई की गई. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अजय कुमार सिंह की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी संतोष तुरी को उकसाकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का दोषी पाया. कोर्ट ने उसे 5 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई.

क्या है पूरा मामला

मृतक मालो देवी की मां दुनिया देवी ने डोमचांच थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था. थाना को दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी मालो देवी की शादी 2006 में संतोष तुरी एकडरवा मधुबन निवासी के साथ हुआ था. शराब पीने के लिए रुपये मांगने को लेकर संतोष तुरी अपनी पत्नी से बराबर लड़ाई झगड़ा करता था. घटना के दिन भी संतोष तुरी अपनी पत्नी को काफी उकसाकर और मिट्टी तेल डालकर आग लगाने के लिए मजबूर कर दिया. गुस्से में आकर उनकी बेटी मालो देवी ने शरीर पर केरोसिन तेल डालकर आग ली. जिसे आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान रामगढ़ में उसकी मौत हो गई. (कोडरमा">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/koderma/">(कोडरमा

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें )
वहीं मृतका मालो देवी ने अपने फर्द बयान में कहा था कि 29/1/2020 को रात्रि करीब 8:00 बजे संतोष पुरी घर आया और पीने के लिए पैसा मांगने लगा. उस वक्त भी वह  शराब पिए हुए था. इस दौरान हमलोगों में काफी झगड़ा हुआ. झगड़ा हमलोगों में होती रही, रात्रि करीब 12:00 बजे वह उसे मारने लगा और कहा कि मुझे पैसा दो नहीं तो तुम अपने शरीर में आग लगाकर मर जाओ. इससे गुस्से में आकर मैंने कहा कि मैं अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लूंगी, तो उसने माचिस मेरे हाथ में देते हुए कहा कि तुम अपने शरीर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लो और मैं गुस्से में आकर अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली. इसी दौरान उनके बच्चे चिल्लाने लगे. आसपास के लोग दौड़कर आए और मार दिया रे, मार दिया रे, चिल्लाने लगे तो संतोष तुरी घर से भाग गया. अभियोजन का संचालन लोक अभियोजक पीपी पीके मंडल ने किया. इस दौरान  सभी 7 गवाहों का परीक्षण कराया गया. लोक अभियोजक पीके मंडल ने न्यायालय से  अभियुक्त को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया. वहीं बचाव पक्ष की ओर से व्यवहार न्यायालय कोडरमा के एलएडीसी अरुण कुमार ओझा ने जोरदार तरीके से दलीलें पेश करते हुए बचाव किया. अदालत ने सभी गवाहों और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अभियुक्त को दोषी पाते हुए सजा मुकर्रर की और जुर्माना लगाया. इसे भी पढ़ें :  बिहार">https://lagatar.in/announcement-of-panchayat-by-election-in-bihar-voting-on-25-may-result-on-27/">बिहार

में पंचायत उपचुनाव की घोषणा, 25 मई को वोटिंग, 27 को रिजल्ट

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सात दिवसीय कार्यशाला का समापन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/koderma-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन झुमरी तिलैया में आइक्यूएसी के तत्वावधान में शांति शिक्षा पर पिछले 20 अप्रैल से चल रहे सात दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का समापन हो गया. इसमें मुख्य वक्ता  बीके करण राणा, ब्रह्मकुमारी  ईश्वरीय विश्वविद्यालय मधुबन, माउंट आबू (राजस्थान) ने प्रत्येक दिन प्रशिक्षुओं को अलग-अलग विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला जैसे- एक शांतिपूर्ण जीवन और शांति की दुनिया के लिए दृष्टि, एक शांतिपूर्ण आभा का निर्माण, प्रचुर शांति का स्त्रोत, अवचेतन शक्ति को चैनेलाइज करना, विश्वास प्रणाली में बदलाव लाना, आइए एक शांतिपूर्ण विश्व (शक्तिशाली दृष्टि बनाएं) तथा एक नई शुरुआत के लिए जाओ. कार्यशाला में बीएड सत्र  2021-23 तथा 2022- 24 के सभी प्रशिक्षु शामिल हुए और अपने अनुभव को साझा किया. तथा कई प्रकार की समस्याओं का समाधान प्राप्त किया. कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए महाविद्यालय  की उपनिदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने कहा कि कार्यशाला के सभी विषय एक से बढ़कर एक थे और इसका सीधा संबंध हमारे जीवन से था, इसलिए सभी को इसे अपने जीवन में उतारना चाहिए. कार्यक्रम के संयोजक प्राचार्य प्रो. डॉ बीसी स्वेन ने पूरे कार्यशाला का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. सात दिवसीय कार्यशाला में बीएड सत्र 2022-24 के प्रशिक्षु उमेश कुमार दांगी, रिंकेश कुमार सिन्हा, सोनू कुमार बरनवाल, तुलसी साव, स्नेहा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, वैभवी श्री, स्वाति कुमारी, मनीषा कुमारी, जीतेंद्र  यादव, धीरज कुमार, रंजीत कुमार यादव, शमा परवीन, ख़ुशबू रानी, सूरज कुमार तथा ज्योति कुमारी मौजूद थी.

मंजुला शर्मा मेमोरियल आकादमी प्लस-टू स्कूल में लगा टीकाकरण कैंप

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-26-at-4.02.25-PM-150x150.jpeg"

alt="मंजुला शर्मा मेमोरियल आकादमी प्लस-टू स्कूल में लगा टीकाकरण कैंप" width="150" height="150" /> मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी प्लस-टू स्कूल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा खसरा एवं रूबेला टीकाकरण कैंप लगाया गया. कैंप में 500 बच्चों को टीका लगाया गया. विद्यालय के शिक्षकों एवं स्वास्थ्य विभाग के एएनएम ने बारी-बारी से स्कूल के सभी बच्चों का टीकाकरण किया. डॉ. आशीष ने बच्चों को खसरा एवं रुबेला  बीमारी के बारे में विस्तार से बताया. इस दौरान इसके संक्रामक होने तथा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बड़ी आसानी से संक्रमण फैलने संबंधी जानकारी दी. जबकि बच्चों को अपने दैनिक जीवन में बरते जानी वाली सावधानियों  की भी जानकारी दी. मौके पर स्कूल के प्रबंधक रजनीश शर्मा, स्वास्थय विभाग की एएनएम सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-tspc-takes-responsibility-for-thakurgaon-firing-warns-land-mafia/">रांची

: ठाकुरगांव गोलीबारी की टीएसपीसी ने ली जिम्मेदारी, भू-माफियाओं को चेताया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp