Search

ग्रामीणों के साथ डीसी ने पेड़ों में बांधा रक्षा सूत्र समेत कोडरमा की कई खबरें पढ़ें एक साथ

Koderma : डीसी आदित्य रंजन एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने डोमचांच प्रखंड के शेरसिंघा और कोडरमा प्रखंड के खैरीडीह गांव का भ्रमण किया. गांव में वन रक्षा बंधन महोत्सव मनाया गया. जहां डीसी व वन प्रमंडल पदाधिकारी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पेड़ों की रक्षा के लिए पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधा. डीसी ने ग्रामीणों को वन एवं वन्य जीव जंतुओं की रक्षा के लिए प्रेरित किया गया और ग्रामीणों ने शपथ लेते हुए यह घोषणा किया कि आज से जंगल बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. डीसी ने वन रक्षा बंधन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक की. डीसी ने कहा कि ग्रामीणों के संकल्प के बाद निश्चित तौर पर इन जंगलों को सुरक्षित और संरक्षित किया जाएगा. इसके अलावे डीसी ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं और अपने गांव को सुरक्षित पर्यावरण युक्त और ऑक्सीजन युक्त गांव बनाएं. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, वन क्षेत्र पदाधिकारी, पीएमयू सदस्य धनपाल, अनुज व अन्य मौजूद रहे.

अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

कोडरमा: थाना क्षेत्र के अंतर्गत लख्खीबागी स्थित बंद पड़े काशी यादव के होटल से लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों के द्वारा शव देखे जाने के बाद उक्त मामले की सूचना कोडरमा पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी द्वारिका राम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. सभी बिन्दुओं व खोजी कुत्ते की मदद से सुराग जुटाने में लग गये है. वहीं कोडरमा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि शव की पहचान में पुलिस लगी है. साथ ही हत्या या आत्महत्या है, इस बिंदु पर जांच की जा रही है.

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कोडरमा: बुधवार को सड़क क्रॉस करने के दौरान महाराणा प्रताप चौक से सुभाष चौक जाने वाली सड़क में एक कंटेनर की चपेट में बाइक सवार आ गया. बाइक पर चालक प्रमोद सिंह व सबसे पीछे बैठा सतीश सिंह को मामूली चोट आई. जबकि बीच में बैठे योगेंद्र (19 वर्ष) पिता अशोक सिंह जरगा पंचायत की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार योगेंद्र की अगले माह 10 तारीख को शादी तय थी. वह तिलैया में किसी बैंक से लोन अमाउंट लेने तिलैया आया था.

ग्रिजली विद्यालय में आग से सुरक्षा के तरीकों पर सेमिनार

कोडरमा। ग्रिजली विद्यालय में छात्रों के लिए आग से सुरक्षा के तरीकों पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इस सेमिनार में जिला अग्निशमन पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर, प्रधान अग्नि चालक रामचंद्र महतो व अग्नि चालक रजत कुमार मिंज शामिल हुए. छात्रों को आग से बचाव को लेकर जानकारी दी गई. जागरुकता के उद्देशय से आयोजित इस सेमिनार में अग्निशमन पदाधिकारी शैलेन्द्र किशोर ने आग लगने से लेकर इस पर काबू पाने तक के बारे में बताया. उन्होंने घरेलू आग पर काबू पाने का तरीका छात्रों को बताया साथ ही साथ गैस तथा बिजली से किस प्रकार आग लगने की संभावना उत्पन्न हो सकती है और उससे किस प्रकार बचा जा सकता है यह भी छात्रों को समझाया. उन्होंने छात्रों को बताया कि गैस का इस्तेमाल हो जाने के बाद गैस के रेगुलेटर के नॉब को बंद कर दें, सुरक्षित पाइप का ही प्रयोग करें, समय-समय पर रेगुलेटर तथा पाइप बदलते रहें. इस अवसर पर विद्यालय की संयोजक बीडी नस्कर, कार्यक्रम प्रभारी उज्जवल महतो, विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे.

नहीं दिखा झारखंड बंद का असर

कोडरमा:नियोजन नीति के विरोध में छात्रों की ओर से आहूत किए गए झारखंड बंद का झुमरीतिलैया में कोई असर नजर नहीं आया. झुमरीतिलैया क्षेत्र में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे. क्षेत्र की अधिकांश दुकानें सुबह से खुलने लगी. वहीं बाहरी और लोकल बसों के अलावा छोटे वाहनों का ही परिचालन सामान्य रहा. बस स्टैंड, टेम्पो स्टैंड, रेलवे स्टेशन में आम दिनों की तरह सब सामान्य रहा. झुमरीतिलैया शहर में अन्य दिनों की तरह आवाजाही सामान्य रही. कोई भी छात्र सड़क पर नियोजन 60:40 नीति के खिलाफ नहीं उतरे. वहीं नियोजन को लेकर अधिकांश कोचिंग संस्थान बंद रहे. इसे भी पढ़ें : Exclusive">https://lagatar.in/exclusive-land-scam-ed-will-find-out-who-all-benefited-from-the-racket-which-government-employees-and-white-collars-are-involved/">Exclusive

– लैंड स्कैम : ईडी पता लगायेगा रैकेट से किस- किस को फायदा हुआ, कौन सरकारी कर्मचारी और सफेदपोश शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp