Search

सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम, रणधीर वर्मा ट्रॉफी में मैच जीता दुमका समेत लातेहार की कई खबरें पढ़ें

संत जेवियर कॉलेज में सड़क सुरक्षा को ले कर कार्यक्रम का आयोजन

Latehar: संत जेवियर कॉलेज, महुआडांड़ में पुलिस व प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता को ले कर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन उपस्थित थे. एसडीओ सुरीन ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें निश्चित रूप से यातायाता नियमों का पालन करना चाहिए. अधिक सड़क दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने से ही होती है. उन्होंने दुपहिया वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट पहन कर चलने की अपील की. सुरीन ने नाबालिग बच्चों को बाइक चलाने नहीं देने की अपील की और कहा कि जब बच्चे बालिग नहीं हो जाते हैं, उन्हें बाइक नहीं चलानी चाहिए. महुआडांड़ थाना प्रभारी आशुतोष यादव यातायात सुरक्षा के कई नियमों की जानकारी दी और कहा कि ट्रैफिक रूल नहीं मानने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. प्राचार्य फादर एमके जोश ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और कहा कि हमेशा वाहन धीमी चलानी चाहिए. डॉक्टर सुनील जॉर्ज ने दुर्घटनाओं के बाद लिए जाने वाले सावधानियों की चर्चा की और कहा कि घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए. मौके पर बाड़ेसाढ़ थाना प्रभारी रंजीत यादव व दंडाधिकारी जितेंद्र कुमार समेंत कॉलेज के कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपिस्थत थे. ------

रणधीर वर्मा ट्राफी: दुमका ने पलामू को 30 रन से हराया

दुमका के विनय कुमार बने मैन ऑफ द मैच लातेहार: जिला खेल स्टेडियम में रंधीर वर्मा ट्रॉफी क्रिकेट लीग का तीसरा मैच बुधवार को दुमका व पलामू के बीच खेला गया. दुमका ने पलामू को 30 रनों से हराया. दुमका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 वें ओवरों में 224 रनों पर ऑल आउट हो गयी. लक्ष्मण कुमार ने 83 व शुभांशु वर्मा ने 43 रनों का योगदान दिया. पलामू की ओर से अटल बिहारी पांडेय ने चार व अभिनव कुमार ने दो विकेट चटकाये. लक्ष्य की पीछा करने उतरी पलामू की पूरी टीम मात्र 194 रनों पर ही ढेर हो गई. रोहित कुमार ने 41, विनीत विशाल ने 34, स्पर्श राज ने 50 व अजहर रजाक ने 36 रनों का योगदान दिया. दुमका की ओर से समीर कुमार पंडित व विनय कुमार ने 4-4 विकेट लिए. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दुमका के विनय कुमार को लातेहार जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने प्रदान किया. मैच के अंपायर रमेश कुमार सिंह व हेमंत कुमार ठाकुर तथा स्कोरर गजेंद्र कुमार थे. मौक पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह, मैच पर्यवेक्षक अनवर मुस्तफा, लाल आशीष नाथ शाहदेव, मो कमानुल, शैलेश कुमार व दिलीप कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे. ------

प्रतियोगिताओं से आत्म मूल्याकंन होता है: डीईओ

लातेहार: जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने कहा कि बच्चों के सर्वागिण विकास के लिए प्रतियोगिताओं में भाग लेना जरूरी है. प्रतियोगिताएं आत्म मूल्यांकण करने का अवसर होता है. डीइओ कुमार बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, लातेहार के तत्वावधान में बच्चों में प्रतियोगात्मक सोच विकसित करने को लेकर आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम के अंतिम दिन आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में विभिन्न विद्यालयो के प्रतिभागियों ने भाग लिया.चार दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन हिंदी उत्सव, दूसरे दिन विज्ञान व गणित क्विज, तीसरे दिन विद्यालय के शिक्षकों में आधुनिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विकसित करने के ले कर टीएलएम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी संतोष कुमार भगत ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है. जिला शिक्षा अधीक्षक कविता खलखो ने बच्चों के बौद्धिक एवं कला के क्षेत्र में इस तरह का आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया. कला उत्सव मे प्रथम पुरस्कार प्लस टू उच्च विद्यालय छात्रा ने निशी रानी एवं बृजेश उरांव को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित गया. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ऋषिकेश कुमार ने कहा कि डायट्र लातेहार जिले के शैक्षणिक व्यवस्था में गुणवत्ता लाने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा. मौके पर जिला समन्यवक संजीत कुमार, डायट के प्रतिनिधि विकाश कुमार, मेघा रानी, रहमान, शंकर उरांव,र वि कुमार, ज्योति कुमारी व उमा सिंह उपस्थित थे. ------

एनवाइके का तीन दिवसीय शिविर

लातेहारः नेहरू युवा केंद्र, लातेहार के जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी के निर्देशानुसार महुआडांड़ प्रखंड के ग्राम हामी, असनारी एवं औराटोली में तीन दिवसीय श्रमदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान औराटोली में पानी का टंकी बदला गया. हामी में चापाकल मरम्मति एवं असनारी गांव में कुआं की सफाई व मरम्मत का कार्य किया गया. मौके पर स्वच्छता एवं जल संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक किया गया. प्रखंड स्वयंसेवक रवि रोशन कुमार एवं चांदनी गुप्ता ने लोगों को कई प्रकार की अन्य जानकारियां दी. ग्राम हामी के अगस्तुस मिंज, वर्षा मिंज, सुखन व दिलीप, ग्राम असनारी से प्रमिला कुजुर, सोनू,जोय, पिंकी, सुरजीत व अंकित एवं औराटोली से सूबेदार एक्का व आसित मिज आदि उपस्थित थे.        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp