Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रोजेक्ट भवन जाने से पहले यह खबर पढ़ लें, नहीं तो हो सकती है परेशानी

Ranchi: बीजेपी नेताओं द्वारा मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन और घेराव होना है. प्रोजेक्ट भवन के पास कई सरकारी कार्यालय हैं. धरना-प्रदर्शन एवं घेराव के क्रम में धुर्वा गोलचक्कर से प्रोजेक्ट भवन जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था बाधित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. ऐसे में यातायात पुलिस ने अपील की है कि किसी कार्यवश प्रोजेक्ट भवन या आसपास के कार्यालयों में जाने के लिए बिरसा चौक से चांदनी चौक होते हुए प्रोजेक्ट भवन जाने वाले मार्ग का उपयोग करें.

इसे पढ़ें- गोड्डा">https://lagatar.in/godda-the-state-government-has-tried-to-connect-with-the-public-at-the-panchayat-level-hemant-soren/">गोड्डा

: पंचायत स्तर पर जनता से जुड़ने की कोशिश की है राज्य सरकार- हेमंत सोरेन  

बीजेपी का है सचिवालय घेराव कार्यक्रम

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि 11 अप्रैल को सचिवालय का घेराव कर पार्टी हेमंत सरकार की चेहरे की नकाब को उखाड़ फेंकेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में घेराव कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है. लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन कार्यकर्ताओं को घेराव में पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि खूंटी और धनबाद में पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को धमका रही है. बस एजेंटों को भी थाने में बुलाकर धमकी दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम अपना आंदोलन पूरी तरह हिंसात्मक रखेंगे. लेकिन डरी-सहमी सरकार हिंसा का सहारा ले सकती है. दीपक प्रकाश प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-10-apr-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।10 APR।।जमशेदपुर में इंटरनेट बंद।।‘बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमका रही पुलिस’।।झारखंड बंद बेअसर।।पानी के लिए हाहाकार।।शाह का अरुणाचल दौरा, चीन को लगी मिर्ची।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही