Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो की खबरें- सरकारी नहर को ध्वस्त करने का आरोप, कोयला तस्करी जोरों पर और दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

Advertisement
Advertisement

सरकारी नहर को ध्वस्त करने का आरोप, सीओ ने दिये जांच के आदेश

Bermo: गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी पंचायत के चिपरी गांव स्थित एक सरकारी नहर को ध्वस्त करने का आरोप पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के प्रतिनिधि रणजीत सिंह ने लगाया है. सिंह ने इस संबंध में अंचल अधिकारी को एक पत्र दिया है जिसमें कहा है कि चतरोचट्टी पंचायत के सरकारी तालाब रिझा बांध से चौराही तालाब तक एक नहर का निर्माण किया गया था. काफी लंबे समय से नहर में पानी का प्रवाह नहीं होने के कारण नहर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हो गई थी. इधर 2 अक्टूबर को अर्जुन महतो ने उक्त नहर को जेसीबी मशीन से समतली कर दिया. जब इसकी जानकारी रंजीत सिंह को मिली तो वे अर्जुन महतो को ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना. इस दौरान दोनों में तीखी बहस भी हुई. जिसकी भी शिकायत रंजीत सिंह ने की है. अर्जुन महतो ने क्या कहा वहीं इस मामले पर अर्जुन महतो ने कहा कि वह चालीस डिसमिल रैयती जमीन खरीदा है. उक्त जमीन का रसीद भी काटा गया है. जहां जमीन का समतली करण किया है वहां कोई नहर नहीं है. अंचल कार्यालय के द्वारा जांच में मामला साफ हो जाएगा. सीओ ने दिया जांच का आदेश लिखित शिकायत के बाद सीओ प्रदीप महतो ने जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि अंचल कर्मचारी जानकी कुशवाहा को जांच किया है. अमीन से भी जांच कर अग्रतर कार्रवाई की की जाएगी. थाना प्रभारी ने भी की पूछताछ इधर थाना प्रभारी नीरज कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर दोनों से पूछताछ की है. वहां मौजूद लोगों से भी जानकारी ली है. कुमार ने बताया कि दोनों में बहस हुई थी मगर जान मारने की धमकी जैसी कोई बात नहीं हुई है. ----------- [caption id="attachment_788438" align="aligncenter" width="867"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-147.jpg"

alt="" width="867" height="790" /> नावाडीह के उपरघाट क्षेत्र से हो रही कोयले की तस्करी[/caption]

बेरमोः नावाडीह के उपरघाट क्षेत्र से हो रही कोयले की तस्करी

Bermo: बेरमो अनुमंडल के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के कई इलाकों से कोयले की तस्करी हो रही है. सीसीएल के जारंगडीह और गोविंदपुर परियोजना से कोयला चोरी कर साइकिल और मोटरसाइकिल के माध्यम से माफियाओं के डिपो तक पहुंचाते हैं. वहां से कोल माफिया ट्रक के माध्यम से बाहर के मंडियों में भेज देते हैं. कहां-कहां है अवैध कोयला डिपो बेरमो अनुमंडल के पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत हरलाडीह, ऐदलबेडा, पिलपिलो, कटरहरडीह, पीपराडीह और बंशी गांव के निकट स्थान पर कोयला को जमा किया जाता है. इसके बाद रात के अंधेरे में ट्रक के माध्यम से बाहर के मंडियो में भेजा जाता है. सूत्रों का कहना कि है उक्त क्षेत्रों में क्रमशः पी नायक, के खान, के अंसारी, ए मंडल, डी महतो, एन सिंह, जी महतो द्वारा कोयले की तस्करी को अंजाम दे रहे हैं. पिछले 17 अक्टूबर की रात को पांच ट्रक और 20 की रात को भी अवैध कोयला डीपो से बाहर के मंडियों में अवैध रूप से कोयला भेजा गया है. वहीं बोकारो के अमलाबाद, भोजूडीह, पिण्डराजोरा के जाला एवं पेटरवार थाना क्षेत्र से एस राय के द्वारा कोलया तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है. सीसीएल प्रबंधन कोयला चोरों से परेशान हैं और स्थानीय पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं. जारंगडीह परियोजना के खान प्रबंधक ने आरोप लगाया है कि कोयला चोरी को रोकने में पुलिस सहयोग नहीं करती है जिसके कारण वे बेखौफ होकर खदान से कोयला चोरी कर माफियाओं के डिपो तक पहुंचाते हैं. थाना प्रभारी ने क्या कहा इस संबंध में पेंक नारायणपुर थाना के प्रभारी मनीष कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि कोयला तस्करी के संबंध में अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं है. उनका इस थाने में पदस्थापन कुछ ही दिन पहले हुआ है. इसलिए पता कराया जा रहा है कि इस धंधे में कौन शामिल हैं. जो लोग भी इस धंधे में शामिल होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ----------

बेरमो: दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु

Kathara ( Bermo): नवरात्रि के सप्तमी तिथि को जारंगडीह दुर्गा पूजा पंडाल में मां की पूजा व दर्शन को लेकर सुबह से ही भक्तों की भीड़ जूटी. पूजा को लेकर पूजा कमेटी के द्वारा कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई. कलश यात्रा दुर्गा मंडप परिसर से निकालीं गई और दामोदर नदी तट पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरा गया और उसके उपरांत पूरे विधिवत पूजा कर पूजा पंडाल में स्थापित किया गया. बद्रीनाथ धाम मंदिर की थीम पर बना है पंडाल जारंगडीह दुर्गा मंडप में इस बार जो पूजा पंडाल बनाई गई वह बद्रीनाथ मन्दिर के थीम पर बनाई गई है. लगभग 2 लाख 90 हजार की लागत से यह पंडाल बनाया गया है. पूजा पंडाल काफी आकर्षक है. साथ ही रंग बिरंगी लाइट्स से दुल्हन की भांति सजाई गई है. बता दें कि जारंगडीह में दुर्गा पूजा लगभग 7 दशकों से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है. पूजा पंडाल का उद्घाटन कथारा महाप्रबंधक डीके गुप्ता, एसओपी भरत जी ठाकुर और बोकारो थर्मल थाना प्रभारी आर के राणा, जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुइन, खान प्रबंधक बालगोविंद नायक ने संयुक्त रूप फीता काटकर किया. वहीं इस दौरान पुजा कमेटी द्वारा अतिथियों का स्वागत और सम्मान पुष्प गुच्छ तथा अंग वस्त्र भेंट कर किया गया. संध्या आरती - दुर्गा मंडप में संध्या आरती के दौरान संध्या भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस दौरान संगीत के कलाकारों ने एक से एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी. श्रद्धालु भक्तों को भावविभोर कर दिया. मुख्य संगीतकार संजीत यादव और नारी शक्ति खुशबू कुमारी द्वारा भक्ति गीत, `किसने सजाया तुमको मईया` की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रोता भक्त जमकर झूमे और गगनभेदी जयकारे लगाएं. पूजा को सफल बनाने में अहम भूमिका - पूजा को सफल बनाने में दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुइन, सचिव  सौरभ दूबे कोषाध्यक्ष अजय चौहान सहित पूजा कमेटी संतोष मंडल, राहुल कुमार सदस्यों के अतिरिक्त प्रबुद्धजनों जिनमें, धनंजय त्रिवेदी उर्फ टिंकू पंडित, आनंत कुमार, तथा अन्य सदस्य की सराहनीय भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही