Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा की तीन अहम खबरें पढ़ें एक साथ

Advertisement
Advertisement
महिला ने एसपी से लगाई गुहार।। बाइक दुर्घटना में मां-बेटा समेत 4 घायल Garhwa : गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव के झपही टोला निवासी शेख जाबिर की घायल पत्नी जरीना बीबी ने एसपी से मारपीट करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. जरीना ने एसपी को दिये आवेदन में बताया कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कभी भी मेरी हत्या हो सकती है. जरीना ने बताया कि सोनपुरवा पंचायत के मुखिया अख्तर खान एवं फैसल खान के द्वारा 12 जून को जमीनी विवाद में मेरे बेटे के साथ मारपीट एवं मेरे साथ छेड़छाड़ की गई थी. इसको लेकर मझिआंव थाना में उसने केस दर्ज कराई थी. केस वापस लेने की धमकी दोनों लगातार दे रहे थे. 20 जून को वह मैं अपने बेटे के साथ अपने रिश्तेदार की मय्यत में जाने के लिए वाहन के इंतजार में शेख शहादत बोदरा मोड़ पर खड़ी थी. इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर मुखिया अख्तर खान, फैसल खान, फुजेल शेख, मंजूर शेख सभी सोनपुरवा गांव निवासी एवं अन्य नकाबपोश पहुंचे और हम दोनों को उठाकर ले गए. कुछ दूरी पर ले जाकर निर्ममता से पिटाई की. जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गई. अख्तर खान ने केस उठाने की धमकी दी और जबरन सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिया है. डर से मैं दूसरी जगह शरण ली हूं. इन लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कभी भी मेरे साथ कुछ भी हो सकता है. जरीना बीबी ने बताया कि एसपी ने पुलिस इंस्पेक्टर को भेजकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है. इधर इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि इस महिला के द्वारा 2 मामले थाने में दर्ज कराये गए हैं. जिसमें पहला मामला 67/23, जिसमें आरोपी अख्तर खान सोनपुरवा पंचायत मुखिया, दूसरा फैसल खां अभियुक्त है. जबकि कांड संख्या 70/23 के अभियुक्त झपही गांव निवासी शेख मंजूर उर्फ मंजूर शेख, एवं शेख फुजैल का नाम शामिल है. जिसमें एक अभियुक्त शेख मंजूर को गिरफ्तार कर 23 जून को गढ़वा जेल भेज दिया गया है. जांच के बाद बाकी आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी.

बाइक से गिरकर दो युवक घायल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/28-4-300x200.jpg"

alt="बाइक से गिरकर दो युवक घायल" width="300" height="200" />गढ़वा जिले के भवनाथपुर- केतार मुख्य मार्ग पर सिंघिताली गांव के समीप हरिजन मोड़ पर मंगलवार को बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में सिंदुरिया निवासी प्रवेश कुमार साह पिता विजय साह तथा चपरी गांव निवासी हरिकेश साह पिता रामपृत साह का नाम शामिल है. उक्त दोनों घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उक्त दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भवनाथपुर से सिंघिताली की तरफ जा रहे थे. अचानक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

बाइक दुर्घटना में मां बेटा घायल

गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा में बाइक दुर्घटना में मां-बेटा घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगाड़ा गांव निवासी राजमणि की पत्नी फुलमतिया देवी और उसका बेटा सोनू कुमार शामिल है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उक्त दोनों मेदिनीनगर से अपने घर जा रहे थे. उसी दौरान टंडवा में एक खड़ी कार में बैठे लोगों ने अचानक गेट खोल दिया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों मां-बेटा घायल हो गए. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-poster-exposes-bjps-infighting/">हजारीबाग

: पोस्टर ने खोली भाजपा की अंदरूनी कलह की पोल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही