Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला परिषद की बैठक में कई कार्यों की हुई समीक्षा समेत लातेहार की तीन अहम खबरें पढ़ें एक साथ

Advertisement
Advertisement
Latehar : जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक समाहरणालय के सभागार में आयोजित की गयी. बैठक में पूर्व की बैठकों में लिए गये निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गयी. मौके पर जिला परिषद सदस्यों ने क्रमवार अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सामने रखा. इस पर जिला परिषद अध्यक्ष ने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. जिप उपाध्यक्ष ने बताया कि बालूमाथ में तीन चालू कोल्ड स्टोरेज है. जो बालूमाथ, धाधू और मारंगलोईया में स्थित है. लेकिन उसकी स्थिति ठीक नहीं है. बालू पंचायत के बहेराटोली में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया है. बालूमाथ के मुरपा मोड़ में तीन वर्ष पूर्व में लगाया गया जलमीनार दो वर्षों से खराब है. उच्च विद्यालय बालूमाथ की जमीन के संबंध में अंचलाधिकारी बालूमाथ के द्वारा बताया गया कि मापी के क्रम में अतिक्रमण पाया गया है. उसे नोटिस कर हटाया जाएगा. बालूमाथ में यात्री बसों का ठहराव मुख्य पथ पर होने के कारण बालूमाथ में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. बालूमाथ के किनारे रिंग रोड या बाईपास पथ बनाने की मांग की. बैठक में उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, आईटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी व जिला भू-अर्जन पदाधिकारी समेत कई अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जिप सदस्य व प्रमुख ने डीसी से की मुलाकात

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/28-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जिला परिषद के सदस्य व कई प्रखंड प्रमुखों ने शुक्रवार को जिप अध्यक्ष पूनम देवी के नेतृत्व में नव पदस्थापित डीसी हिमांशु मोहन से शुक्रवार को उनके कार्यालय में मुलाकात की. डीसी को पुष्प गुच्छ भेंट किया और उनका स्वागत किया. उन्होंने जिला प्रशासन को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया. डीसी ने जिला परिषद सदस्यों से परिचय प्राप्त किया और उनके क्षेत्र की समस्याओं को जाना. डीसी ने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक सहयोग आवश्यक है. कहा कि क्षेत्र की हर समस्याओं को दूर करने में आमजनों का सहयोग जरूरी है. मौके पर जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी, जिप सदस्य संतोषी शेखर, प्रियंका कुमारी, स्टेला नगेशिया, बलवंत सिंह, जीरा देवी, कन्हाई सिंह, चंचला देवी, संपतिया देवी, विनोद उरांव, रमेश राम व प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी समेत कई अन्य कई सदस्य मौजूद थे. पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 उत्कृष्ठ कार्य करने वाले स्वस्थ्यकर्मी किये गये सम्मानित 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/29-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र, लातेहार में एक कार्यक्रम का आयोजन कर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले स्वास्थ्य केंद्र व स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. नीलमणी कुमार एवं एसीएमओ शंभूनाथ चौधरी ने उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया. डॉ. नीलमणी कुमार ने कहा कि सम्मान मिलने से उत्साहवर्द्धन होता है. लोग दोगुने उत्साह से कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि जिन्हें सम्मान नहीं मिला है, उन्होंने काम नहीं किया है. सामूहिक भागीदारी से ही कोई भी कार्य सफल होता है. कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावागढ़ , एचएससी पेशरार, एचएससी तरवाडीह, एचएब्लूसी मोंगर के स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम ऐलीसंजिता एक्का, रेवती रमण, पूनम खलखो, कल्पना कुमारी सिन्हा, पंकज कुमार, राजकिशोर नगेशिया , सरोज लकड़ा, सहिया बबीता पांडेय, मंजू देवी, राधा देवी, जुलेखा बीबी को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया. मौके पर डीपीएम वेद प्रकाश, बेएम सुनील कुमार, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर विशाल मिश्रा, एमटीएस अजय भारती, एएनएम संयुक्ता कुमारी, बंसती नगेशिया एएनएम, आशा किरण मिंज, बीणा कुमारी, सबीता कुमारी, ऊषा बाड़ा, पप्पू कुमार, एमपीडब्ल्यू सर्वश्री पांडेय, रंजय कुमार, विकेश कुमार व सुनील सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मुहर्रम">https://lagatar.in/palamu-garhwa-and-latehar-police-on-alert-mode-take-out-flag-march-on-muharram/">मुहर्रम

को लेकर पलामू, गढ़वा और लातेहार पुलिस अलर्ट मोड पर, निकाला फ्लैग मार्च
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही