Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंडा पूजा में पहुंचे सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत रामगढ़ जिले की तीन अहम खबरें पढ़े एक साथ

Ramgarh : चितरपुर प्रखंड के बडकीपोना पंचायत में बुधवार को धूमधाम के साथ आस्था एवं भक्ति का महापर्व मंडा मनाया गया. शिवभक्तों ने अंगारों में नंगे पांव चलकर अपनी भक्ति का परिचय दिया. इस दौरान भक्त दर्द की परवाह किये बगैर बोलो से बोलो भोक्ता बोले शिवाय महेश के नारों से पूरा बड़कीपोना गूंज उठा. मंडा पर्व के दौरान भक्तों ने शिव एवं पार्वती की पूजा-अर्चना की. मंडा के दौरान यहां मेले का भी आयोजन किया गया. इसमें भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मंडा पर्व के साथ मेला का भी आनंद उठाया. इससे पूर्व मंगलवार शाम को शिवभक्तों ने लोटन सेवा करते हुए मंदिर में प्रवेश किया. इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. मंडा पूजा समिति द्वारा देर रात यहां छउ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया. मौके पर मुख्य अथिति ने कहा कि मंडा पर्व आस्था का बड़ा महापर्व है. आगे कहा कि मंडा पूजा से हमारी संस्कृति व परंपरा जुड़ी है. यह आस्था और भक्ति का प्रतीक है. जलते अंगारों में चलकर लोग अपने अटूट आस्था का परिचय देते हैं. मंडा पूजा कर लोग गांव की खुशहाली और परिवार की समृद्धि की कामना करते हैं. उद्घाटन के बाद बंगाल से आये कलाकार द्वारा छउ नृत्य का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

केंद्रीय विद्यालय को पुनः भुरकुंडा में संचालित करने को ले विधायक ने डीसी को लिखा पत्र 

केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा को पुनः भुरकुंडा में संचालित करने को लेकर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने रामगढ़ डीसी को पत्र प्रेषित किया है. पत्र में विधायक ने कहा है कि पतरातू प्रखंड के भुरकुंडा में स्थित केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा की स्थिति काफी जर्जर होने के कारण केवि को घुटवा के बंद पड़े जीएम ऑफिस में शिफ्ट किया गया था. करीब दो दशक पहले विद्यालय भुरकुंडा के रिवर साईड में संचालित हो रहा था. लेकिन विद्यालय भवन की स्थिति काफी जर्जर होने के कारण सीसीएल प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे घुटवा में शिफ्ट कर दिया. पत्र में अंबा प्रसाद ने कहा है कि वर्षों बीत जाने के बावजूद अब तक केंद्रीय विद्यालय को पुनः भुरकुंडा में स्थापित करने की दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं की गयी है. जबकि प्रबंधन द्वारा आश्वाशन दिया गया था कि पुनः भुरकुंडा में नए भवन का निर्माण कराकर विद्यालय को संचालित किया जाएगा.

जनता की समस्याओं का समाधान कराना ही मुख्य उद्देश्य : सुनीता चौधरी

चितरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में विधायक कक्ष का उद्घाटन विधायक सुनीता चौधरी ने किया. मौके पर विधायक ने कहा कि आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक कक्ष का उद्घाटन किया गया है. विधायक प्रतिनिधि और आजसू पार्टी के प्रखंड स्तर से लेकर साधारण कार्यकर्ता आम जनता की समस्या को मुझ तक पहुंचाने के लिए इस कक्ष में हमेशा मौजूद रहेंगे. समस्याओं को पहली प्राथमिकता के साथ समाधान कराए जाने का पूरा प्रयास किया जाएगा. विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए उनके घर के दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं. लोगों की समस्याओं का समाधान कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा. विधायक ने ब्लॉक के अधिकारियों को क्षेत्र के लोगों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए कहा. इससे पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार ने विधायक को बुके देकर स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/bakoria-case-cbi-submits-closure-report-to-court-relatives-of-deceased-said-will-fight-till-supreme-court/">बड़ी

खबर : बकोरिया कांड- सीबीआई ने कोर्ट को सौंपी क्लोजर रिपोर्ट, मृतक के परिजन बोले-सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही