सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से रामगढ़ जिला के सभी योग्य बच्चियों व युवतियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से 14 जून को डीसी माधवी मिश्रा ने जिला समाहरणालय परिसर से जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. शुक्रवार को दुलमी सीओ पंकज कुमार ने जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर दुलमी प्रखंड कार्यालय परिसर से रवाना किया. जागरुकता वाहन द्वारा दुलमी प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ग्रामीणों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता व योजना के माध्यम से मिलने वाले फायदे की जानकारी दी जा रही है.क्या है सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
झारखंड में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का नाम बदल कर सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना कर दिया गया है. इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा पर जोर व बाल विवाह प्रथा का अंत, किशोरियों के स्वास्थ्य एवं वैयक्तिक स्वच्छता में सहायता करना है. योजना के तहत छात्राओं को आर्थिक सहायता मुहैया करायी जायेगी. इसमें कक्षा 8वीं एवं नाैवीं में नामांकित बालिका को 2500 रुपये, कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं में दाखिला लेने वाली बालिकाओं को 5000 रुपये तथा 18 से 19 वर्ष की आयु की बालिका को एक मुश्त अनुदान के रूप में 20,000 रुपये दिये जायेंगे.राष्ट्रीय फ्लोरोसिस नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर हुई बैठक
शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ. प्रभात के नेतृत्व में राष्ट्रीय फ्लोरोसिस नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यक्रम के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बैठक की गई. बैठक के दौरान सर्वप्रथम अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा डेंटल फ्लोरोसिस एवं स्केलेटल फ्लोरोसिस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को सभी सीएचओ एवं सहियाओं के माध्यम से घर-घर जाकर फ्लोरोसिस की जांच करने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा वैसे जल स्रोत जहां फ्लोराइड की मात्रा अधिक है, वैसे स्थानों पर विशेष रूप से ध्यान देने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया. जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. सविता वर्मा ने बताया कि यह बीमारी दांत एवं हड्डी प्रभावित करती है. इसमें हड्डियां टेढ़ी हो जाती है एवं दांतों में भूरे धब्बे एवं क्षरण प्रारंभ हो जाते हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि फ्लोरोसिस बीमारी से बचने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक आहार करना चाहिए. साथ ही नियमित व्यायाम करनी चाहिए. क्योंकि यही छोटे-छोटे बदलाव हमें फ्लोरोसिस, मधुमेह, रक्तचाप एवं हृदय रोग से बचा सकते हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-there-is-no-possibility-of-reducing-the-power-crisis-until-the-rains-start/">झारखंड: बारिश शुरू होने तक पावर क्राइसिस कम होने के आसार नहीं [wpse_comments_template]
Leave a Comment