Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा की तीन खबरें एक साथ पढ़ें

Advertisement
Advertisement

बाइक के धक्के से महिला की मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

Koderma: सतगावां थाना क्षेत्र के मरचोई स्थित संकरी नदी पर बने पुल पर सोमवार शाम बाइकसवार ने महिला को धक्का मार दी. जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, महिला सतोला देवी,पति स्व. देवेंद्र राजवंशी,उम्र 50 वर्ष, साकिन गोनरडीह ,पंचायत मरचोई निवासी बासोडीह साप्ताहिक हाट करके घर वापस आ रही थी, जो की पैदल मरचोई पुल पार कर रही थी. पीछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आनंद कुमार साह अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. परिजनों को समझाने का प्रयास करने लगे. वहीं लोगों ने पुल जामकर बाइक वाले को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे, और एफआईआर करने की मांग की. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव ने परिजनों को सरकारी मुआवजा देने का आश्वासन दिया तथा प्रधानमंत्री आवास देने का आश्वासन दिया. जिसके बाद जाम हटाया गया. प्रशासन ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ------------- [caption id="attachment_755793" align="aligncenter" width="939"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/1-32.jpg"

alt="" width="939" height="625" /> ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनी विनोबा भावे की जयंती[/caption]

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनी विनोबा भावे की जयंती

ग्रिजली विद्यालय के छात्रों का राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन Koderma: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संत विनोबा भावे की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ. संजीता कुमारी मौजूद रहीं. इस दौरान सभी सहायक प्राध्यापक,शिक्षकेतर कर्मचारी एवं बीएड सत्र 2022- 24 के प्रशिक्षुओं द्वारा संत विनोबा भावे की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ. संजीता कुमारी ने सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित किया. कहा कि संत विनोबा भावे हमारे आदर्श हैं. समाज एवं राष्ट्र का उत्थान इनके पदचिन्हों पर चलकर ही किया जा सकता है. साथ ही विनोबा भावे द्वारा दिया गया अध्यात्म एवं शिक्षा के गुर विस्तृत रूप से बताए. कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने किया. महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अनिल दास ने संत विनोबा भावे के जीवन संघर्ष और समाज में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला. बी. एड. सत्र 22-24 प्रशिक्षु तुलसी साव एवं जितेन्द्र कुमार ने विनोबा भावे की जीवनी पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षु राजन कुमार ने किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार पासवान, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, नीरज कुमार एवं शिक्षेक्तर कर्मचारी सूचित कुमार, रोहित कुमार, चुन्नु कुमार, निशा कुमारी और अन्य उपस्थित रहे. ------------- [caption id="attachment_755794" align="alignnone" width="562"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-33.jpg"

alt="" width="562" height="328" /> ग्रिजली विद्यालय के छात्रों का राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन[/caption]

ग्रिजली विद्यालय के छात्रों का राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

10 स्वर्ण, 6 रजत एवं 3 कांस्य पदक किया अपने नाम Koderma: तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के छात्रों ने 14वीं राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप एवं दूसरी भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी प्रतियोगिता में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय का नाम पूरे राज्य में रौशन किया है. छात्रों ने 10 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक और 3 कांस्य पदक अपने नाम किया. स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्रों में दिलनवाज शेख, हिमांशु कुमार, समर प्रताप सिंह, संजीत कुमार, अभिकांत कुमार, मोअज्जम दानिश, कौशल मंडल, मयंक यादव, आदित्य कुमार सिंह, राज प्रजापति शामिल हैं. वहीं रजत पदक प्राप्त करने वाले छात्रों में तेजस यादव, पार्थ सिंह, अनमोल कुमार, अक्षत गुप्ता, आदित्य दुबे, कुमार आदित्य प्रताप शामिल हैं. कांस्य पदक प्राप्त करने वाले छात्रों में मयंक कुमार, सतीश कुमार, दिव्यांशु कुमार शामिल है. ताइक्वांडो फेडरेशन ऑ इंडिया के द्वारा झारखण्ड ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 2 से 4 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में ग्रिजली विद्यालय के छात्रों ने झारखंड राज्य की टीम की तरफ से भाग लिया था. इस प्रतियोगिता में पूरे देश के सभी राज्यों के लगभग 1000 खिलाड़ियों ने भाग लिया था. इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम पहले स्थान पर रही और विजेता बनी. वहीं आंध्र प्रदेश की टीम दूसरे पर तथा ओडिशा की टीम तीसरे स्थान पर रही . इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने कोच दिलीप कुमार और टीम मैनेजर भुनेश्वर दास के साथ भाग लिया था. बता दें कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने से पूर्व छात्रों ने धनबाद में आयोजित 23वी झारखंड राज्य सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेकर 17 स्वर्ण पदक एवं 8 रजत पदक अपने नाम किया था. ग्रिजली विद्यालय में विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया. छात्रों की इस सफलता पर निदेशक मनीष कपसिमे, अविनाश सेठ, सीइओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, प्राचार्या अपर्णा सिन्हा, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र चौधरी, बीडी नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, तुषार राय चौधरी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट सर्विस सेल के संयोजक सुधांशु कुमार, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अमित दास ने सभी सफल छात्रों एवं उनके कोच दिलीप कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही