Search

दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी गिरफ्तार समेत हजारीबाग की तीन खबरें पढ़ें एक साथ

Hazaribagh : दुष्कर्म और अपहरण मामले में बोकारो के चंद्रपुरा स्थित तरंगा निवासी मोनू पांडे पिता : जयकिशोर पांडे को गिरफ्तार कर बरही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेशी के लिए उसे हजारीबाग भेजा गया. जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग लड़की के आवेदन के आधार पर दुष्कर्म और अपहरण के मामले में बरही थाना में कांड संख्या 254/23 दर्ज किया गया है. आरोपी पर प्रेम में धोखा देने का आरोप है.

चौपारण में 800 लीटर महुआ शराब जब्त, दर्जनों भट्ठियों को किया ध्वस्त

[caption id="attachment_655195" align="alignleft" width="253"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/mahua-nashta_604-300x134.jpg"

alt="चौपारण में 800 लीटर महुआ शराब जब्त" width="253" height="113" /> चौपारण में 800 लीटर महुआ शराब जब्त[/caption] जिला प्रशासन के आदेशानुसार चौपारण थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने पडरिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस बल के साथ छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान महुआ शराब चुलाई करने वाली दर्जनों भट्ठियों को तोड़ा गया. साथ ही 800 लीटर महुआ शराब, भारी मात्रा में जावा महुआ और शराब बनाने वाले उपकरण को भी नष्ट किया गया. वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी.

केरेडारी में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

[caption id="attachment_655196" align="alignleft" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/keredari-baloo-3_133-150x150.jpg"

alt="केरेडारी में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त" width="150" height="150" /> केरेडारी में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त[/caption] केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार गांव से बालू का अवैध रूप से परिवहन करते दो ट्रैक्टर को जब्त कर केरेडारी थाना लाया गया. सीओ के निर्देश पर पकड़े गए ट्रैक्टर मालिकों पर कार्रवाई की जा रही है. यह जानकारी केरेडारी थाना प्रभारी एन जी केरकेट्टा ने दी. इसे भी पढ़ें : अजब-गजब">https://lagatar.in/strange-game-first-the-pond-was-leveled-with-5-lakhs-now-it-is-being-deepened-with-9-45-lakhs/">अजब-गजब

खेल : पहले 5 लाख से तालाब को कराया समतल, अब 9.45 लाख से कराया जा रहा गहरा  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp