Search

 
 
 

कोडरमा की तीन खबरें एक साथ पढ़ें

 

कोडरमा उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार

Koderma: मंगलवार को कोडरमा उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जनता दरबार लगाया. इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना और समाधान को लेकर पदाधिकारियों को निर्देश दिया. इस दौरान कई लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा. समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निदेशित किया कि आवेदनों की भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें. मौके पर उप विकास आयुक्त ऋतुराज उपस्थित रहे. ------------

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/webform7-23.jpg"

alt="" width="722" height="325" />चंदवारा प्रखंड मुख्यालय में मुखिया संघ की हुई बैठक

Koderma: चंदवारा प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को मुखिया संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता चंदवारा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह बड़कीधमराय पंचायत के मुखिया सरजू वर्मा और संचालन थाम पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी ने की. बैठक में मुख्य रूप से मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष श्यामदेव यादव उपस्थित थे. बैठक में मुखिया संघ को मजबूत करने एवं प्रखंड में विकास कार्य तेज करने पर चर्चा की गई. प्रधानमंत्री आवास नही देने, राज्य वित्त आयोग,15वें वित की कम राशि देने पर भी चर्चा की गई. मौके पर मदनगुंडी पंचायत के मुखिया रामदेव यादव, वीरेंद्र यादव, मीना देवी,संतोष कुशवाहा, अनिता देवी,सरस्वती देवी,संजय दास,लखन यादव आदि लोग मौजूद थे. -------------

जिप अध्यक्ष ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Koderma: डोमचांच के सरोनीया में किसानों को खेती पटवन के लिए 63 केवी का विधुत ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया. जिसका उद्घाटन कोडरमा जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने फीता काटकर किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को बढ़े हुए डीजल और केरोसिन तेल की कीमतों के कारण खेती पटवन में काफी परेशानी हो रही थी. हमें इसकी सूचना किसानों के द्बारा मिली. जिसके बाद हमने मामले में पहल करते हुए किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग से बात करके किसानों को नया विद्युत ट्रांसफार्मर दिलवाया. अब उनके खेत पर ट्रांसफार्मर लग चुका है. किसान अब आराम सें खेती कर पाएंगे. साथ ही जल्द डीप बोरिंग की भी व्यवस्था उनके लिए करवायी जाएगी. मौके पर आशीष मेहता, लालचंद मेहता, जयप्रकाश मेहता, अशोक मेहता, पंकज मेहता, अर्जुन मेहता, दशरथ मेहता, संजय मेहता, दीपनारायण मेहता आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही