Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टेलर में अचानक लगी आग समेत कोडरमा की तीन खबरें पढ़ें एक साथ

Koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी लाठवहिया मंदिर के समीप बुधवार की सुबह लगभग 8:30 बजे एक गिट्टी लोड ट्रेलर के टायर में अचानक आग लग गई. अगलगी में टेलर का टायर जलकर खाक हो गया. वहीं चालक इस घटना में बाल-बाल बच गया. मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा से गिट्टी लोड करके बिहार की तरफ जा रहा था. कोडरमा घाटी में टेलर का ब्रेक पकड़ लेने की वजह से टायर में अचानक आग लग गई. टेलर के टायर में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई. इसकी सूचना कोडरमा पुलिस और दमकल विभाग को दी गई. मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया. मगर तबतक टायर पूरी तरह से जल गया था. घटना में चालक बाल-बाल बच गया. हालांकि टेलर जलने से बच गया. इसे भी पढ़ें :  अमित">https://lagatar.in/tell-amit-shah-does-lokpal-and-election-commission-work-by-informing-nishikant-supriyo-bhattacharya/">अमित

शाह बताएं, क्या निशिकांत को बताकर काम करते हैं लोकपाल और चुनाव आयोग : सुप्रियो भट्टाचार्य

अंबेडकर जयंती को लेकर किया पौधरोपण

[caption id="attachment_606710" align="alignnone" width="1156"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/12rc_m_204_12042023_1.jpg"

alt="अंबेडकर जयंती को लेकर किया पौधरोपण" width="1156" height="651" /> अंबेडकर जयंती को लेकर किया पौधरोपण[/caption] कोडरमा ताप विद्युत केंद्र में भीमराव अंबेडकर जयंती का शुभारंभ किया गया. इसका शुभारंभ दिलीप कुमार सिंह मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान द्वारा पौधरोपण कर किया गया. इस अवसर पर रामप्रवेश शाह मुख्य अभियंता सीएस, रविंद्र कुमार उप मुख्य अभियंता यांत्रिक विभाग, विनोद कुमार राय उप मुख्य अभियंता संचार विभाग, सुनील कुमार सिन्हा वरीय प्रबंधक वित्त विभाग, एवं जयंत विश्वास अधीक्षण अभियंता असैनिक ने भी पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम के तुरंत बाद सैकड़ों कर्मियों ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर रक्तदान के प्रति जागरुकता अभियान चलाया. वहीं रेड क्रॉस सोसायटी कोडरमा द्वारा दामोदर घाटी निगम के एंप्लाइज डिस्प्लेस क्लास लीग सीएसआर एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया. रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ दिलीप कुमार सिंह मुख्य अभियंता परियोजना प्रधान ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं रक्तदान केंद्र का फीता काटकर किया. इसमें लगभग 70 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया. रक्तदान शिविर में दामोदर घाटी निगम के एंप्लाइज डिप्रेस्ड क्लास लीग के महासचिव देवाशीष दास पहुंचे. लोगों को उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सब्यसाची मंडल, मृणाल कच्छप, शशि भूषण कुमार, आशीष कुमार, नरेश कुमार, धनेश्वर कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

लोगों ने कान का कराया इलाज

[caption id="attachment_606716" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/12rc_m_160_12042023_1.jpg"

alt="लोगों ने कान का कराया इलाज" width="1280" height="958" /> लोगों ने कान का कराया इलाज[/caption] जिला प्रशासन कोडरमा व इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के सौजन्य से पिपराडीह रेलवे स्टेशन में 230वां लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत निशुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिले के विभिन्न प्रखंडों से लोग अपना इलाज करवाने यहां पहुंच रहे हैं. आंख के बाद आज से कान से संबंधित बीमारियों का इलाज किया जा रहा है. कान से संबंधित समस्या का इलाज करवाने के लिए करीब 500 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. चिकित्सकों ने सभी मरीजों की बारी-बारी से जांच की. जिन मरीजों में सुनाई नहीं देता है, उन्हें कान की मशीन दी गई. साथ ही मरीजों को नि: शुल्क दवाईयां भी दी गई. बीडीओ संजय यादव और सीओ राम रतन बर्नवाल समय-समय पर जाकर स्वास्थ्य कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते रह रहे हैं. बता दें कि कान की सर्जरी 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक, मुड़े हुए पैर की जांच एवं सर्जरी 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक, दांत की जांच एवं उपचार 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक और बीपी व शुगर की जांच 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : सचिवालय">https://lagatar.in/fir-on-41-leaders-workers-of-bjp-in-the-nuisance-case-in-secretariat-gherao-program/">सचिवालय

घेराव कार्यक्रम में उपद्रव मामले में भाजपा के 41 नेताओं कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही