Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार की खबरें- NDRF की टीम ने किया मॉक ड्रिल, रामचरित मानस का पाठ और बाल विवाह पर कार्यशाला

एनडीआरएफ ने किया मॉक ड्रिल

Latehar: एनडीआरएफ की नौवीं बटालियन व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल किया गया. मॉक ड्रिल में केमिकल डिजास्टर से निपटने के उपाय बताये गये. एनडीआरएफ की टीम ने सदर अस्पताल परिसर में बने ऑक्सीजन प्लांट समेंत अन्य परिसर में केमिकल डिजास्टर होने पर बरती जाने वाली सावधानियां एवं निपटने के उपायों को व्यवहारिक रूप से दिखाया. मौके पर उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप ने इस मॉक ड्रिल को उपयोगी बताया. कहा कि ऐसी दुर्घटना होने पर दिया गया यह प्रशिक्षण काफी सहायक साबित होगा. मौके पर बटालियन के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डा दिनेश कुमार, एसीएमओ डा शंभूनाथ चौधरी, कार्यपालक दंडाधिकारी श्रेयांश कुमार, अस्पताल प्रबंधक नागेंद्र प्रसाद, एसआइडीडीआईक्यूयूआइ्ई (SIDDIQUIE) के निरीक्षक इमरान अहमद, एसआई आशुतोष वर्मा,एचसी गणेश पवार समेंत एनडीआरएफ के 23 जवान शामिल थे. ------

लातेहारः रामचरित मानस पाठ का आयोजन

Latehar: शहर के अमवाटीकर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र व नव वर्ष के अवसर पर श्रीराम चरित मानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है. इस आशय की जानकारी मंदिर के पुजारी संजय तिवारी ने दी. उन्होंने कहा कि प्रात: सात बजे से 11 बजे तक मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा. जबकि संध्या सात से 11 बजे तक झांकी व अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. आगामी 25 मार्च को श्रीराम और माता सीता का विवाह आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर वैष्णव दुर्गा मंदिर से अमवाटीकर तक बारात निकाली जाएगी. उन्होंने इन सभी कार्यक्रमों मे भाग लेने की लोगों से अपील की है.   -------

बाल विवाह पर रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन

Latehar: जिला समाज कल्याण कार्यालय सभागार में पोषण पखवाड़ा के तहत बाल विवाह के रोकथाम के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में तेजस्विनी परियोजना, लातेहार की किशोरियों द्वारा बाल- विवाह की रोकथाम को ले कर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. तेजस्विनी की किशोरियों ने पोस्टर तथा नाटक प्रस्तुत कर बाल विवाह के रोकथाम के लिए लोगों को प्रेरित किया. कार्यशाला में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी व महिला थाना प्रभारी समेत कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही