Search

लातेहार की तीन खबरें पढ़ें एक साथ

पेश की मानवता की मिशाल  Latehar : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर दो के निर्वतमान वार्ड पार्षद जितेंद्र पाठक उर्फ बली पाठक ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए सोमवार को मानवता की मिसाल पेश की. असल में वार्ड नंबर दो के बानपुर ग्राम निवासी महावीर भुइयां की मौत हो गई थी. महावीर के परिजनों के पास उसका अंतिम संस्कार करने तक के पैसे तक नहीं थे. इसे लेकर महावीर के परिजन काफी परेशान थे. जब इसकी जानकारी श्री पाठक को हुई तो वे खुद महावीर भुइयां के घर पहुंचे. उन्होंने तत्काल अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी एवं अन्य सामग्रियों की व्यवस्था की. आर्थिक मदद भी की. इसके बाद महावीर भुइयां का अंतिम संस्कार हो सका. श्री पाठक ने बताया कि वे बाहर जा रहे थे, इसी बीच उन्हें यह सूचना मिली. सूचना मिलते ही वे महावीर भुइयां के घर पहुंचे. इस पुनित कार्य के लिए महावीर के परिजनों ने श्री पाठक को साधुवाद दिया और कृतज्ञता प्रकट की.

विधायक ने किया शोक प्रकट 

[caption id="attachment_666976" align="alignleft" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/vidhynath-ram_162-150x150.jpg"

alt="विधायक वैद्यनाथ राम" width="150" height="150" /> विधायक वैद्यनाथ राम[/caption] झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता दौलत खान के आकस्मिक निधन पर स्थानीय विधायक वैद्यनाथ राम व झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव समेत झामुमो के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया है. विधायक वैद्यनाथ राम ने इसे झामुमो के लिए अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने इस विषम परिस्थति में धैर्य से काम लेने की अपील स्व. खान के परिजनों से की. उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी इस विषम घड़ी में उनके साथ खड़ी है. शोक प्रकट करने वालों में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, मनोज चौधरी, सुरेश गंझू, रामबृक्ष गंझू, अशोक पांडेय, ईश्वर उरांव, अंकित पांडेय, मो. सरफराज, राजेश यादव, मानिक गंझू, पॉल इक्का, गोपाल सिंह, ईश्वर उरांव, दीपक कुमार, रंजीत कुमार, कौशल पांडेय, विकाश कुमार, अर्जुन पाठक, अशोक यादव, पंकज दास, राजू विश्वकर्मा, उपेंद्र प्रजापति, बिपिन प्रसाद, मोनू सिंह व सोनू पाठक समेत कई लोगों के नाम शामिल है. बता दें कि 11 जून की रात करीब आठ बजे चंदवा मुख्य शहर के भारतीय स्टेट बैंक के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में घायल हो गये. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सड़क पर नाली का दूषित पानी बहने से राहगीर परेशान

[caption id="attachment_666977" align="alignleft" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/sadak-me-bh-rha-nali-ka-pani_406-150x150.jpg"

alt="नाली का पानी सड़क पर " width="150" height="150" /> नाली का पानी सड़क पर[/caption] महुआडांड़ बाजार के मुख्य पथ में नाली का गंदा पानी बहने से आम राहगीर खासे परेशान हैं. बताया जाता है कि सड़क के किनारे नालियों की साफ-सफाई नहीं कराई गई है. इस कारण नालियां जाम हो गयी है और नाली का गंदा पानी सड़कों में आ गया है. लोगों का कहना है कि बरसात एकदम से नजदीक आ गया है और बारिश कभी शुरू हो सकती है. नाली की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर बहेगा. नाली में कूड़ा-करकट भर गया है. कई जगहों पर तो लोगों ने नालियों का अतिक्रमण कर लिया है, इस कारण भी नालियां जाम हो गयी है. स्थानीय पेट्रोल पंप एवं बिरसा चौक के समीप नाली का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-attaches-assets-worth-over-75-crores-in-land-scam-case/">BREAKING

: जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 75.39 करोड़ की संपत्ति को किया अटैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp