की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
[caption id="attachment_670077" align="alignleft" width="300"]alt="बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत" width="300" height="200" /> बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत[/caption] लातेहार के छिपादोहर थाना क्षेत्र के बाईपास मोड़ के समीप बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार विकास उरांव (25) ग्राम बोरियाडीह रतनपुर, थाना पांकी एवं नितेश कुमार पासवान, रांकीकला (पलामू ) छत्तीसगढ़ से बुधवार मध्य रात्रि काम कर अपनी बाइक (CG 30B 2917) से अपने घर लौट रहा था. इसी बीच बाइक का संतुलन बिगड़ और एक पेड़ से जा टकराई. हादसे में घटनास्थल पर ही विकास उरांव की मौत हो गई. जबकि नितेश कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क की दूसरी तरफ पड़ा रहा. गुरुवार की सुबह तकरीबन 3:00 बजे के करीब किसी राहगीर ने इसकी सूचना छिपादोहर थाना प्रभारी को दी. सूचना मिलने पर छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने तत्काल नितेश कुमार पासवान को इलाज के लिए मेदनीनगर भेजा. थाना प्रभारी ने दोनों युवकों के पास से बरामद आधार कार्ड से उनकी पहचान की और परिजनों को इसकी सूचना दी. मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार की रात्रि 11:00 बजे तक इस रूट में पुलिस गश्ती की जा रहा थी. उस समय तक किसी तरह की दुर्घटना नहीं हुई थी. यह सड़क दुर्घटना मध्य रात्रि से बाद की है. पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">पलामू
की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सड़क पर पलटा मिलर वाहन, एक घर क्षतिग्रस्त
[caption id="attachment_670080" align="alignleft" width="300"]alt="सड़क पर पलटा मिलर वाहन, एक घर क्षतिग्रस्त" width="300" height="200" /> सड़क पर पलटा मिलर वाहन, एक घर क्षतिग्रस्त[/caption] चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी के समीप तेज रफ्तार एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. वाहन के धक्के से छोटू गंझू पिता-स्व गुंडुर गंझू का घर ध्वस्त हो गया. गनीमत रही कि हादसे के वक्त उस कमरे में कोई नहीं था, नहीं तो जानमाल को नुकसान पहुंच सकता था. घर मालकिन मुनी देवी के अनुसार गुरुवार लगभग तीन बजे मिलर वाहन केंदवाही प्लांट से सीमेंट चिप्स मिक्स मसाला लेकर चंदवा की ओर तेज गति से आ रहा था. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया. चार बजे के आसपास कंपनी वाले हाईड्रा लेकर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहन को उठा ले गये. दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ घंटों के लिए जाम लग गई. इधर मुनी देवी ने बताया कि क्षतिग्रस्त मकान को बनवा देने का कंपनी ने आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें : केंद्रीय">https://lagatar.in/central-secretary-and-director-reviewed-ranchi-smart-city-project/">केंद्रीय
सचिव और निदेशक ने की रांची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा [wpse_comments_template]
Leave a Comment