Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेल जगत की तीन खबरें एक साथ पढ़ें

Advertisement
Advertisement

रांचीः 13वीं झारखंड तैराकी प्रतियोगिता में टाटा स्टील बना ओवरऑल विजेता

Ranchi: रविवार को दो दिवसीय 13वीं जूनियर, सब जूनियर झारखंड तैराकी प्रतियोगिता का समापन मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के एक्वेटिक स्टेडियम में हुआ. प्रतियोगिता के समापन समारोह कि मुख्य अतिथि बरखा सिन्हा झारखंड तैराकी संघ की अध्यक्ष मौजूद रहीं. दो दिवसीय प्रतियोगिता में 250 से ज्यादा तैराकों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता टाटा स्टील बना. बालिकाओं में वर्ष 2023 का सर्वश्रेष्ठ तैराक रिधमा पल्लवी, आतशी कुमारी,जेनिफर सुगम और ऋचा साहू को चुना गया. वहीं बालकों में पीयूष कुमार सिंह, मनन अद्रेशा, शौर्य शर्मा और शौर्य अद्रेशा को चुना गया. इस अवसर पर डॉ दिव्या एवं अर्चित आनंद ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. बरखा सिन्हा ने कहा झारखंड में प्रतिभाओं की फौज,सिर्फ तराशने की जरूरत है. अर्चित आनंद ने कहा कि तैराकी में झारखंड के बच्चे भी आगे बढ़ें इस पर संघ लगातार प्रयास कर रहा है. ------------------

रांचीः जनवरी 2024 में होगा दिव्यांग अंतर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता

Ranchi: डिफ्रेंटली एबल क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) और झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन फॉर डिफरंटली एबल (जेसीएडीए) ने रविवार को पीसी की. इस दौरान जानकारी दी कि जनवरी 2024 के 10, 11 एवं 12 जनवरी को रांची में अंतर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता में सेंट्रल जोन, ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, नॉर्थ जोन और साउथ जोन की टीमें भाग लेंगी. इस टूर्नामेंट में दिव्यांग क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज के रूप में कार (टाटा नैनो) दिया जाएगा. मुकाबले ऊषा मार्टिन, मेकॉन, जेके इंटरनेशनल स्कूल और बीएयू मैदान में खेले जाएंगे. संवाददाता सम्मेलन के दौरान सचिव रविकांत चौहान ने कहा कि डीसीसीआई दिव्यांगों के लिए भारत की एकमात्र अम्ब्रेला बॉडी है जो जो बीसीसीआई की मदद से चलती है. साथ ही उन्होंने कहा दिव्यांग क्रिकेट को पूरे भारत में विकसित करने के लिये सभी जोन में एक मीटिंग हो रही है इसी के तहत ईस्ट जोन में मीटिंग रखी गई है. इसमें राज्य झारखंड पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, मणिपुर, असम और त्रिपुरा शामिल है. प्रेस वार्ता में डीसीसीआई संयोजक धीरज हरदे, डॉ शमशेर राही, उत्पल मजूमदार, आफताब आलम समेत कई पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे. -----------

झारखंड एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट : पुरुष में झारखंड हाईकोर्ट और महिला में क्वीन बी बनी चैंपियन

Ranchi: झारखंड अधिवक्ता मंच के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय झारखंड एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में झारखंड हाईकोर्ट की टीम नौ विकेट से विजय रही. फाइनल मुकाबला केदार साहू और झारखंड हाईकोर्ट के बीच खेला गया. वहीं महिलाओं में क्वीन बी एवं फोनिक्स लाइट के बीच दिलचस्प फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें क्वीन बी ने 9 रनों से जीत हासिल की. झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं झारखंड अधिवक्ता मंच के अध्यक्ष ने विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर राजकुमार साहू, ज्योति आनंद, मुकेश केसरी, विनोद कुमार सिंह, अर्चना लेंडर्स, शंकर कुमार शर्मा, सच्चिदानंद कुमार, विनोद श्रीवास्तव, अजय यादव, बंदिश कुमार प्रशांत उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही