Search

 
 
 

आज पढ़ें, गांव की खबर-02- रांची के नगड़ी के बारीडीह गांव में 3 की मौत, भंडराटोली में 24 बीमार, सिर्फ तीन ने करायी जांच

 

Ranchi:   कोरोना संक्रमण का खतरा शहर के साथ- साथ गांव में भी फैलता जा रहा है. ग्रामीणों इलाकों में भी संक्रमण कम नहीं है. रांची से सटे नगड़ी प्रखंड के भंडराटोली और बारीडीह गांव  में कोरोना की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए LAGATAR.IN की टीम वहां पहुंची. वहां हमने कुछ ग्रामीणों से बातचीत की. जिसे हम अपनी इस खबर में प्रकाशित कर रहे हैं.

मात्र 3 लोगों ने कराया कोरोना टेस्ट

बारीडीह गांव के बुधवा तिर्की से हमारी मुलाकात गांव के एक चौराहे पर हुई. बुधवा तिर्की गर्मी की इस दोपहर में इमली के पेड़ की छांव में बैठे मिले. हमने इनसे कोरोना से संक्रमित लोगों के बारे में पूछा तो बुधवा ने बताया कि भंडराटोली गांव में करीब 900 की आबादी है. ज्यादातर घर आपस में सटे हुए हैं. इस गांव में अब तक 13 लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रसित हैं. लेकिन महज 2 या 3 लोगों ने ही कोरोना का टेस्ट करवाया है. जिसमें से एक व्यक्ति सुनील कोरोना से संक्रमित पाया गया. जिसका इलाज शहर के किसी निजी अस्पताल में चल रहा है. बाकि अन्य लोगों की रिपोर्ट के बारे में इन्हें जानकारी नहीं है.

बारीडीह गांव में 10 से अधिक लोग हैं बीमार

लगातार की टीम बारीडीह गांव पहुंची जो भंडराटोली के पास ही है. यहां की आबादी करीब 1000 है. और यहां बीमार लोगों की संख्या करीब एक दर्जन है. बारीडीह गांव में पिछले तीन सप्ताह में तीन लोगों की मौत हुई है. मौत की सूचना ग्रामीणों ने दी. लेकिन किसी भी व्यक्ति की मौत कोरोना के कारण हुई है या नहीं. यह साफ - साफ किसी को नहीं मालूम. दोनों ही गांव नगड़ी प्रखंड के राजस्व ग्राम की श्रेणी में आते हैं. लेकिन यहां स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है. गांव की सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीण अपने घरों में ही दुबके हुए दिखे.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही