Search

 
 
 

आज पढ़ें, PDS में लूट की छूट-18: पलामू के चियांकी में लाभुकों को फ्री वाला राशन भी मिलता है, नहीं है परेशानी

 

Sanjeet yadav

Palamu: कोरोना काल में पीडीएस की स्थिति जानने के लिए लगातार मीडिया की टीम चियांकी पंचायत पहुंची. वहां लोगों से बातें कर हालात का जायजा लिया. चियांकी गांव में टीम ने लोगों से पूछा तो कहा कि अभी एक महीना का राशन मिला है. बाकी फ्री वाला राशन नहीं मिला है. जब इस संबंध में पीडीएस दुकानदार सुरजी समूह के सदस्यों से पूछा तो उन्होंने  बताया कि अभी हमलोग फ्री वाला राशन नहीं उठाए हैं.

172 कार्डधारी हैं

सदस्यों ने कहा कि दो दिन बाद सभी कार्डधारियों को दोनों महीने का राशन एक साथ दे दिया जायेगा. इसमें एक लाभुक को 10 केजी राशन दिया जायेगा. सदस्यों ने बताया हमारे जन वितरण प्रणाली के दुकान में कुल 172 कार्डधारी हैं. इसमें 7 पीला कार्डधारी और 6 ग्रीन कार्डधारी हैं. हम लोग जैसे ही राशन उठाएंगे सभी को दे देंगे.

इस दौरान टीम रेहाना समूह की दुकान पहुंची. वहां लाभुकों को 10 केजी राशन तो मिल रहा है, लेकिन दुकान में ना तो बोर्ड लगा है और ना ही डिस्प्ले लगा है. इस बारे में समूह के सदस्यों ने बताया कि बाहर में बोर्ड नहीं लगा हुआ है, लेकिन अंदर में बोर्ड है. बताया कि उनके पास कुल 166 कार्डधारी हैं. इसमें 5 पीला और 16 ग्रीन कार्डधारी हैं. इसमें लाल कार्डधारियों को लाभुकों को 10 केजी राशन दिया जा रहा है. वहीं पीला कार्डधारियों को 35 केजी दिया जा रहा है. लाभुकों का कहना है कि 10 केजी प्रति यूनिट राशन दिया जा रहा है. संकट की घड़ी में हमलोगों को राशन मिल रहा है यह अच्छी बात है.

 

[wpse_comments_template]

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही