Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज पढ़ें, PDS में लूट की छूट-5: धनबाद के डांगी में सवाल पूछने पर काट दिया जाता है लाभुक का नाम, डिस्प्ले बोर्ड नहीं अपडेट

Advertisement
Advertisement

Arjun Mandal

Dhanbad: कोरोना काल में लगातार डॉट इन के रिपोर्टर ने पीडीएस की स्थिति का जायजा लिया. जिले के बलियापुर प्रखंड पहुंचे तो वहां कई तरह की खामियां दिखीं. बलियापुर प्रखंड के डांगी में पीडीएस दुकानदार पर रेणुका देवी पर बदले की भावना से लाभुक का नाम काटने का आरोप लगाया. लाभुक ने कहा कि कम राशन देने की शिकायत पीडीएस दुकानदार से की तो उसका राशन कार्ड से नाम ही काट दिया.

देखिए वीडियो-

बिना ओटीपी के दे रहा राशन

बता दें कि पीडीएस दुकानदार अपने स्टॉक का विवरण भी डिस्प्ले में नहीं करते हैं.  इसकी शिकायत सभी जगह की जाती है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है. बता दें कि राशन दुकानों में मोबाइल ओटीपी के माध्यम से लाभुकों को राशन सामग्री दी जानी है. पॉस मशीन का प्रयोग नहीं किया जाना है, जबकि यहां बिना ओटीपी के ही राशन दिया जा रहा है. जाहिर है नियम का पालन नहीं किया जा रहा है. बताया जाता है कि वहां कुल 210 कार्डधारी हैं. इसमें 177 लाल कार्डधारी, 20 पीला कार्डधारी, 8 ग्रीन कार्डधारी और 5 व्हाईट कार्डधारी हैं.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/33.jpg"

alt="" class="wp-image-65773" width="849" height="566"/>
दुकान में राशन लेते लाभुक

बडागड़ी पीडीएस के दुकानदार नहीं रखते हैं जानकारी

वही डांगी के बडागड़ी में पीडीएस दुकानदार ने कहा कि मेरे पास कुल 194 कार्डधारी हैं. मेरे पास अभी राशन नहीं पहुंचा है. इसलिए हमलोग राशन नहीं दे पा रहे हैं. कहा कि इन सब की जानकारी मेरे बेटे के पास रहती है. मेरा बेटा घर में नहीं है. इस वजह से आपको कोई जानकारी नहीं दे पाऊंगा. जबकि डिस्प्ले बोर्ड देख कर लगा कि यह काफी दिन पुराना है. इसे अपडेट नही किया गया है. जाहिर है अनियमितता है.

 

 

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही